कमांडो 2

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कमांडो 2
निर्देशक देवेन भोजानी
लेखक विपुल अमृतलाल शाह
निर्माता विपुल अमृतलाल शाह
अभिनेता नीचे देखें
छायाकार चिरंतन दास
संपादक अमिताभ शुक्ला
संजय शर्मा
संगीतकार गीत:
मनन शाह
गौरव रोशीन
पार्श्व संगीत:
प्रसाद साश्ते
निर्माण
कंपनियां
सनशाइन पिक्चर्स
पेन मूवीज़
वितरक रिलायंस एंटरटेनमेंट
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 3 मार्च 2017 (2017-03-03)
देश भारत
भाषा हिन्दी

कमांडो 2 भारतीय हिन्दी फिल्म है, जिसका निर्देशन देवेन भोजानी ने और निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने किया है। इस फिल्म में मुख्य किरदार में विद्युत जमवाल और अदा शर्मा हैं। यह 2013 में बनी कमांडो फिल्म का दूसरा भाग है, जो 3 मार्च 2017 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई।

कहानी[संपादित करें]

कमांडो करनवीर सिंह डोगरा (विद्युत जामवाल) को एक बड़े गैंग और उसके कई बैंकों से काले धन को वापस लाने का मिशन दिया जाता है। करन रात को विक्की चड्डा के घर जाता है, जहाँ उसे उसकी पत्नी मारिया मिलती है, जो बताती है कि उसकी जिंदगी पहले ऐसी नहीं थी। इसके बाद फिल्म पुराने घटना प चले जाता है, जब उसके पति को जबरन काम करने को कहा जाता था, जब उसने गैर-कानूनी काम करने से इंकार कर दिया तो अगले दिन बन का धमाका हुआ और उसमें विक्की तो बच गया, लेकिन उसकी बेटी तारा की मौत हो गई। उसके बाद मारिया अपने पति को मार कर कहती है कि यही असल में विक्की चड्डा है। करन और उसके साथी विक्की चड्डा की तलाश करते हुए उन्हें पता चलता है कि मारिया खाते से पैसे भेज रही है। करन सभी गुंडों को मार देता है, पर पैसे को भेजने से रोक पाने में असफल हो जाता है। बाद में पता चलता है कि उसने खाते में बदलाव कर दिया था और अब सारा पैसा गरीब लोगों के मदद के लिए इस्तेमाल होगा। वो बताता है कि ये सब योजना उसने पहले ही दिन बना ली थी, जब विक्की चड्डा ने पुलिस से कहा था कि पुलिस उसे कभी गिरफ्तार नहीं कर सकती है। विक्की को भावना रेड्डी गोली मार देती है। जब करन और भावना साथ रहते हैं, तभी उन्हें कॉल आता है, और करन कहता है कि वो अगले रहस्य को उजागर करने लिए इंतजार कर रहा है।

कलाकार[संपादित करें]

विपुल

निर्माण[संपादित करें]

विकास[संपादित करें]

विपुल शाह ने इस फिल्म के निर्देशन हेतु देवेन भोजानी को चुना। इसका निर्माण 17 फरवरी 2016 से मुंबई में शुरू किया गया।[4][5] फिल्म के निर्माण के दौरान विद्युत घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल भी ले जाया गया था।[6]

संगीत[संपादित करें]

फिल्म के संगीतकार मनन शाह और गौरव रोशीन हैं। फिल्म के गीतकार आतिश कपाडिया और कुमार हैं। पार्श्व संगीत प्रसाद साश्ते ने दिया है। टी-सीरीज़ ने संगीत अधिकार ख़रीदे हैं।

क्र॰शीर्षकगीतकारसंगीतकारगायकअवधि
1."हरे कृष्णा हरे राम"कुमारगौरव रोशीन द्वारा पुनर्निर्मितअरमान मलिक, रफ़्तार, रितिका3:28
2."तेरे दिल में"आतिश कपाडियामनन शाहअरमान मलिक3:38

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "विद्युत जाम्वाल की फिल्म 'कमांडो 2' की रिलीज डेट तय". दैनिक जागरण. 9 अगस्त 2016. मूल से 24 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 सितम्बर 2016.
  2. "'कमांडो 2' में होगी और भी बेहतर एक्शन : विद्युत". नई दुनिया. 23 फरवरी 2016. मूल से 24 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 सितम्बर 2016.
  3. "'Commando 2' shoot almost done: Esha Gupta" [ईशा गुप्ता: कमांडो 2 का सुटिंग लगभग पूरा हो गया है।] (अंग्रेज़ी में). टाइम्स ऑफ इंडिया. 18 सितम्बर 2016. मूल से 24 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 सितम्बर 2016.
  4. "'कमांडो' के सीक्वल की शूटिंग आज से शुरू". नई दुनिया. 17 फरवरी 2016. मूल से 25 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 सितम्बर 2016.
  5. "विद्युत ने शेयर की 'कमांडो 2' के सेट से ये फोटो". नई दुनिया. 5 जुलाई 2016. मूल से 27 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 सितम्बर 2016.
  6. "Vidyut Jamwal injured while shooting for Commando 2" [फिल्म कमांडो 2 के शूटिंग के दौरान घायल हुए विद्युत] (अंग्रेज़ी में). डीएनए इंडिया. 5 जुलाई 2016. मूल से 11 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 सितम्बर 2016.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]