2016 पाकिस्तान के मस्जिद में बम विस्फोट

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
2016 पाकिस्तान के मस्जिद में बम विस्फोट
सम्बंधित: उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान
स्थान पाकिस्तान
तिथि 16 सितम्बर 2016
हमले का प्रकार आत्मघाती हमला
हथियार बम
मृत्यु 28+[1]
घायल 34
अपराधी जमात-उल-अहरार, पाकिस्तान के तहरीक-ए-तालिबान का एक भाग[2]
उद्देश्य आतंक

पाकिस्तान के मस्जिद में बम विस्फोट के कारण 28 लोगों की मौत और तीस से अधिक लोग घायल हुए। यह विस्फोट 16 सितम्बर 2016 को हुआ था। इस विस्फोट में मरने वालों में चार बच्चे भी थे। जिसमें सभी दस वर्ष से कम उम्र वाले थे। इस हमले की जिम्मेदारी तालिबान के जमात-उल-अहरार नामक आतंकी संगठन ने ली है। उनका कहना यह है कि 2009 में सेना ने उनके 13 आतंकियों को मार दिया था, इसलिए वे इसका बदला ले रहे हैं। यह पाकिस्तान में इस महीने दूसरा आतंकी हमला है।

घटना[संपादित करें]

16 सितम्बर 2016 को पाकिस्तान के अनबर तहसील में स्थित मस्जिद में शुक्रवार के प्रार्थना के दौरान आत्मघाती हमला हो गया।[3] जिसके कारण 28 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।[4][5] सभी घायलों को पेशावर और चरसदा जिले के अस्पताल में ले जाया गया। वहाँ के डॉक्टरों के अनुसार कई लोगों की हालत बहुत नाजुक है।[6]

इससे कुछ दिन पहले 2 सितम्बर को भी पाकिस्तान के मर्दन शहर के अदालत में इसी तरह के आत्मघाती हमले में 14 लोगों की मौत हो गई थी और 50 से भी अधिक लोग घायल हो गए थे।

प्रतिक्रिया[संपादित करें]

इस हमले के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि अब उन आतंकियों के खिलाफ लड़ाई और तेजी से करेंगे।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Pakistan suicide attack death toll rises to 28: officials" [आधिकारिक: पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में मरने वालों की संख्या 28 तक पहुंची।] (अंग्रेज़ी में). पेशावर: खामा प्रैस. 17 सितम्बर 2016. मूल से 17 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 सितम्बर 2016.
  2. "Curfew imposed in Mohmand day after suicide attack kills 28" [आत्मघाती हमले में 28 लोगों के मौत के बाद कर्फ़्यू लगा।] (अंग्रेज़ी में). पेशावर: ट्रिब्यून. 17 सितम्बर 2016. मूल से 18 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 सितम्बर 2016.
  3. "Suicide bomber kills 28 at mosque in northwest Pakistan" [उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के मस्जिद में आत्मघाती हमलावर ने 28 की जान ली।] (अंग्रेज़ी में). पेशावर, पाकिस्तान: डीएनए इंडिया. 17 सितम्बर 2016. मूल से 19 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 सितम्बर 2016.
  4. "Toll rises to 28 in Pakistan mosque suicide blast" [पाकिस्तान के मस्जिद में आत्मघाती हमले में मरने वालों कि संख्या 28 हुई।] (अंग्रेज़ी में). पेशावर, पाकिस्तान: हिन्दुस्तान टाइम्स. 17 सितम्बर 2016. मूल से 17 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 सितम्बर 2016.
  5. "Death toll in Mohmand Agency suicide attack rises to 28" [आत्मघाती हमले में मरने वालों की संख्या 28 तक पहुँच गई।] (अंग्रेज़ी में). पाकिस्तान टुडे. 17 सितम्बर 2016. मूल से 17 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 सितम्बर 2016.
  6. "23 killed as Pak. Taliban bomber targets mosque" [तालीबान के आतंकी ने मस्जिद को बनाया निशाना और 23 पाकिस्तानियों को मार डाला।] (अंग्रेज़ी में). पेशावर: द हिन्दू. 17 सितम्बर 2016. मूल से 18 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 सितम्बर 2016. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]