वरुण सिंह भाटी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
वरुण सिंह भाटी गुर्जर
व्यक्तिगत जानकारी
राष्ट्रीयता भारतीय
जन्म 13 फरवरी 1995
खेल
देश  भारत
खेल पैरा एथलेटिक्स
प्रतिस्पर्धा हाई जम्प टी42

वरुण सिंह गुर्जर एक भारतीय पैरालंपिक खिलाड़ी हैं जिन्होंने 2016 रियो पैरालंपिक में कांस्य पदक जीता है।

प्रारंभिक जीवन[संपादित करें]

वरुण भाटी गुर्जर ग्रेटर नोएडा के जमालपुर गांव के रहने वाले हैं। जब बहुत छोटे थे तभी पोलियो के कारण उनका एक पैर खराब हो गया था। इसके बावजूद भाटी ने हिम्मत नहीं हारी। 21 साल के भाटी ने 2014 के इंचियोन पैरा-एशियाई खेलों में पांचवां स्थान हासिल किया। उसी साल चीन ओपन एथलेटिक्स चैपियनशिप में भी इन्होंने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।[1]

सन्दर्भ[संपादित करें]