लिलिमा मिंज

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
लिलिमा मिंज
व्यक्तिगत जानकारी
पूरा नाम लिलिमा मिंज
राष्ट्रीयता  भारत
जन्म 10 अप्रैल 1994 (1994-04-10) (आयु 30)
उड़ीसा, भारत
निवास सुंदरगढ़
खेल
देश भारत
खेल फ़ील्ड हॉकी
क्लब उड़ीसा, रेलवे[1]

लिलिमा मिंज (अंग्रेज़ी: Lilima Minz) एक भारतीय महिला ओडिशा से फ़ील्ड हॉकी की खिलाड़ी है।[2] ये उड़ीसा के सुंदरगढ़ ज़िले के लालजीबरना ब्लॉक के बिहाबंद तान्तोली गाँव की रहवासी है। वह स्पोर्ट्स हॉस्टल, पानपोष, राउरकेला, ओडिशा की एक छात्रा हैं।[3][4]

पुरस्कार और उपलब्धियाँ[संपादित करें]

लिलिमा 100 से अधिक मैचों में भारतीय राष्ट्रीय टीम के लिए चुनी गई हैं।[5]

  • रियो ओलम्पिक खेल में भागीदारी के लिए ओडिशा खनन निगम द्वारा रुपये 10 लाख की विशेष प्रोत्साहन राशि प्राप्त की।
  • इंचियोन में आयोजित 17वें एशियाई खेलों में भारत की महिला टीम को कांस्य पदक जीतने में सहायता के लिए अक्तूबर 2014 में ओडिशा सरकार द्वारा रु. 75,000 और ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा रु. 10,000 का पुरस्कार मिला।
  • जर्मनी में वर्ष 2013 में आयोजित जूनियर महिला विश्व कप में भारत को कांस्य पदक जीतने में सहायता के लिए महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा रु 1 लाख के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय[संपादित करें]

  • 2006, 2007, 2008, 2009 (चैम्पियन) और 2010 (तीसरा स्थान) में जूनियर नेहरू कप हॉकी टूर्नामेंट में पानपोष हॉस्टल का प्रतिनिधित्व।
  • 2007 और 2009 (चैम्पियन) में राष्ट्रीय ग्रामीण खेलों में ओडिशा का प्रतिनिधित्व।
  • 2006, 2008, 2009 (चैम्पियन) और 2011 में नेशनल स्कूल गेम्स में ओडिशा का प्रतिनिधित्व।
  • 2008 (तीसरा स्थान) में राष्ट्रीय अंतर-स्कूल खेलों में ओडिशा का प्रतिनिधित्व।
  • 2007 (तीसरा स्थान) और 2008 (तीसरा स्थान) में सब-जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप में ओडिशा का प्रतिनिधित्व।
  • 2010 (रनर-अप) में महिलाओं के राष्ट्रीय खेलों में ओडिशा का प्रतिनिधित्व।
  • 2011 में सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप में ओडिशा का प्रतिनिधित्व (तीसरा स्थान)।
  • 2011 के राष्ट्रीय खेलों में ओडिशा का प्रतिनिधित्व।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Senior Women Core Probables". hockeyindia.org. मूल से 14 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 अगस्त 2016.
  2. "Four Odisha players part of Olympic-bound women's hockey squad". timesofindia.indiatimes.com. मूल से 21 अप्रैल 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 अगस्त 2016.
  3. "PERSONALITIES". orisports.com. मूल से 10 मई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 अगस्त 2016.
  4. "Hockey cradle celebrates Rio entry". newindianexpress.com. मूल से 16 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 अगस्त 2016.
  5. "Senior Women Core Probables". hockeyindia.org. मूल से 14 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 August 2016.