पेमा खांडू

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पेमा खांडू

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
17 जुलाई 2015
पूर्वा धिकारी नबाम टुकी

जन्म 21 अगस्त 1979
ज्ञांगकर गाँव, तवांग जिला
राष्ट्रीयता भारतीय
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
बच्चे 3 (2 पुत्र और 1 पुत्री)
निवास तवांग और इटानगर
शैक्षिक सम्बद्धता हिन्दू कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय
व्यवसाय राजनीतिज्ञ

पेमा खांडू एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। यह 17 जुलाई 2015 को अरुणाचल प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने। इन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी की थी।[1]

राजनीतिक गतिविधियांं[संपादित करें]

अपने पिता के मृत्यु के बाद यह जल संसाधन विकास और पर्यटन मंत्री के रूप में अरुणाचल प्रदेश सरकार में शामिल हो गए। इन्होंने जून 2011 में अपने पिता के निर्वाचन क्षेत्र मुक्तो से अरुणाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव निर्विरोध जीता था। वे उस समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप खड़े थे।

2005 में वे अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सचिव बने। 2010 में यह तवंग जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष बन गए। 16 जुलाई 2016 को यह कांग्रेस के विधायक दल के नेता के रूप में चुनाव लड़े थे।

2014 में इन्होंने मुक्तो से फिर विधान सभा चुनाव लड़ा और निर्विरोध ही जीत गए। 37 वर्ष में 17 जुलाई 2016 को इन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिया।

16 सितम्बर 2016 को पेमा खांडू 43 सत्तापक्ष विधायकों के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस छोड़कर पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल में शामिल हो गये और भारतीय जनता पार्टी के साथ सरकार बनाई।[2]

31 दिसम्बर 2016 को वह पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल के 33 विधायकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए और सरकार का गठन किया।[3]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "पेमा खांडू बने अरुणाचल प्रदेश के नए मुख्‍यमंत्री". नई दुनिया. 17 जुलाई 2015. मूल से 22 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 अगस्त 2015.
  2. "अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस में नई बगावत के सूत्रधार हैं खुद मुख्यमंत्री पेमा खांडू, जानिए उनके बारे में..." एनडीटीवी. सितम्बर 16, 2016. मूल से 2 जनवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि जनवरी 1, 2017.
  3. "अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी सरकार, पेमा खांडू समेत 33 विधायकों ने थामा BJP का दामन". एनडीटीवी. दिसम्बर 31, 2016. मूल से 1 जनवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि जनवरी 1, 2017.
राजनीतिक कार्यालय
पूर्वाधिकारी
नबाम टुकी
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री
17 जुलाई 2016 - वर्तमान
उत्तराधिकारी
पदस्थ