वर्धा नदी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
वर्धा नदी
Wardha River

पुलगांव में वर्धा नदी
वर्धा नदी is located in महाराष्ट्र
वर्धा नदी
वर्धा नदी का वैनगंगा नदी से संगमस्थल
स्थान
देश  भारत
राज्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश
भौतिक लक्षण
नदीशीर्षसतपुड़ा पर्वतमाला
 • स्थानग्राम खैरवानी बैतूल ज़िला, मध्य प्रदेश
नदीमुख प्राणहिता नदी
 • स्थान
महाराष्ट्र
 • निर्देशांक
19°36′04″N 79°47′20″E / 19.601°N 79.789°E / 19.601; 79.789निर्देशांक: 19°36′04″N 79°47′20″E / 19.601°N 79.789°E / 19.601; 79.789
लम्बाई 528 कि॰मी॰ (328 मील)
जलसम्भर आकार 24,087 वर्ग किमी
जलसम्भर लक्षण
जलक्रम वर्धा → प्राणहिता → गोदावरी

वर्धा नदी (Wardha River) भारत के महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश राज्यों के विदर्भ क्षेत्र में बहने वाली एक नदी है। इसकी कुल लम्बाई 528 किमी और जलसम्भर क्षेत्र 24,087 वर्ग किमी है।[1][2][3]

मार्ग[संपादित करें]

वर्धा नदी मध्य प्रदेश के बैतूल ज़िले की मुल्ताई तहसील में सतपुड़ा पर्वतमाला के ग्राम खैरवानी के 811 मीटर ऊँचे "वर्धन शिखर" पर उत्पन्न होती है और फिर 32 किमी पश्चिम दिशा में बहकर महाराष्ट्र में प्रवेश करती है। पश्चिम में कुछ दूर बहकर आर्वी के समीप यह दक्षिण दिशा में मुड़ जाती है। इसमें कई उपनदियाँ विलय होती हैं, जिनमें पैनगंगा नदी प्रमुख है। महाराष्ट्र में 528 किमी बहकर इसका संगम महाराष्ट्र-तेलंगाना की राज्य सीमा पर वैनगंगा नदी से होता है, जिसके बाद इस संयुकत नदी को प्राणहिता नदी के नाम से जाना जाता है। आगे चलकर प्राणहिता का विलय गोदावरी नदी में हो जाता है। मध्य प्रदेश में वर्धा नदी गहरे चट्टानी क्षेत्र में प्रवाह तेज़ करती है और लगभग 13 किलोमीटर तक यह छिंदवाड़ा ज़िला की दक्षिणी सीमा बनाती है।[4]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "RBS Visitors Guide India: Maharashtra Travel Guide Archived 2019-07-03 at the वेबैक मशीन," Ashutosh Goyal, Data and Expo India Pvt. Ltd., 2015, ISBN 9789380844831
  2. "Mystical, Magical Maharashtra Archived 2019-06-30 at the वेबैक मशीन," Milind Gunaji, Popular Prakashan, 2010, ISBN 9788179914458
  3. Hunter, William Wilson, Sir, et al. (1908). Imperial Gazetteer of India, Volume 18, pp 398–409. 1908-1931; Clarendon Press, Oxford
  4. "Population Dynamics in India," Prabha Shastri Ranade, Ashish Publishing House, 1990, ISBN 9788170243076