संगीत सिंह सोम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
संगीत सिंह सोम

कार्यकाल
2012 से 2017

राष्ट्रीयता भारतीय

ठाकुर संगीत सोम (Thakur Sangeet Som) एक भारतीय राजनेता हैं, वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्य और मेरठ के सरधना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक थे | संगीत सोम का जन्म 1 जनवरी 1978 को मेरठ जिले की सरधना तहसील के ग्राम आलमगीर (फरीदपुर) में ठाकुर ओमवीर सिंह के संपन्न कृषि परिवार में हुआ था | उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा मुजफ्फरनगर के करीब स्थित के.के. जैन इंटर कॉलेज, खतौली से 1997 में हासिल की | संगीत सिंह सोम हिंदू राष्ट्रवादी छवि वाले नेता हैं | संगीत सिंह सोम,भारत के उत्तर प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा में विधायक रहे। 2012 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश की सरधना विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र (निर्वाचन संख्या-44)से चुनाव जीता।[1] उन्होंने 2017 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सरधना सीट से अच्छे अंतर से जीत हासिल की थी. उन्हें हिंदू संगठनों द्वारा "हिंदू हृदय सम्राट", "महाठाकुर," "संघर्षवीर," जैसे कई उपनाम दिए गए हैं[2]

वह 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपियों में से एक हैं. उनके खिलाफ 24 सितंबर 2013 को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था[3]. सोम ने उस दौरान तत्कालीन समाजवादी पार्टी सरकार और उत्तर प्रदेश पुलिस पर जन्माष्टमी झड़पों की जांच में धार्मिक आधार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया था |

2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में  संगीत सोम सरधना सीट से हार गए हैं | सरधना सीट पर इस बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अतुल प्रधान ने संगीत सोम को शिकस्त दी है. इससे पहले 2017 में भी इन दोनों के बीच ही मुकाबला हुआ था. तब बाजी संगीत सोम के हाथ लगी थी. [4]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "उत्तर प्रदेश विधान सभा". मूल से 11 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 जुलाई 2016.
  2. "Sangeet Som Latest News, Updates in Hindi | संगीत सिंह सोम के समाचार और अपडेट - AajTak". आज तक (hindi में). अभिगमन तिथि 2022-05-13.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  3. "Sangeet Som Latest News, Updates in Hindi | संगीत सिंह सोम के समाचार और अपडेट - AajTak". आज तक (hindi में). अभिगमन तिथि 2022-05-13.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  4. "हार के बाद जनता के बीच पहुंचे संगीत सोम, कहा- 'शपथ के बाद बाबा का बुलडोजर भी चलेगा और मेरा डंडा भी'". आज तक (hindi में). अभिगमन तिथि 2022-05-13.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)