ऑस्ट्रेलिया में हिन्दी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

ऑस्ट्रेलिया में हिन्दी मुख्य रूप से भारतीय मूल के हिन्दी भाषी लोग ही बोलते हैं। मेलबर्न में कुछ भारतीयों पर हमले होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पुचकारने हेतु मेलबर्न विश्वविद्यालय में हिन्दी सिखाने की सुविधा शुरू की। इसके तहत इस विश्वविद्यालय में ऑस्ट्रेलिया-इंडिया इंस्टीट्यूट का गठन किया गया।[1]

एशियाई भाषा सिखाना[संपादित करें]

2012 में ऑस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड ने एक नई नीति के तहत एशियाई देशों से अच्छे संबंध स्थापित करने हेतु एशिया के कुछ भाषाओं को भी ऑस्ट्रेलिया में सीखने की सुविधा शुरू की। क्योंकि एशिया के कई देशों का विकास हो रहा है और हो सकता है कि वह फिर से नेतृत्व करने लगे।[2]

इस नई नीति के तहत ऑस्ट्रेलिया में मैंडरीन, हिन्दी, जापानी और इंडोनेशियाई भाषा सिखाई जाएगी। जिससे एशिया के देशों से ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रों में संबंध स्थापित किया जा सके और 2025 तक ऑस्ट्रेलिया को विश्व के दस सबसे अमीर देशों की सूची में लाया जा सके।[2]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "ऑस्ट्रेलिया में हिन्दी सीखने की मुहिम". वेबदुनिया. अभिगमन तिथि 1 जुलाई 2016.
  2. "ऑस्ट्रेलियाई स्कूलों में शुरू होगी हिन्दी". डीडबल्यू. 28 अक्टूबर 2012. मूल से 24 अगस्त 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 जुलाई 2016.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]