सदस्य वार्ता:Tiggaumesh

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
स्वागत!  नमस्कार Tiggaumesh जी! आपका हिन्दी विकिपीडिया में स्वागत है।

-- नया सदस्य सन्देश (वार्ता) 02:39, 17 जून 2016 (UTC)[उत्तर दें]

प्रोटीन के स्तोत्र, फायदे और नुकसान[संपादित करें]

प्रोटीन हमारे शरीर के पोषण के लिए एक बहुत जरुरी पोषक तत्व है। हमारे शरीर की सही तरीके से काम करने के लिए तथा हमारे शरीर की कोशिकाओं को बनाने और सुधारने के लिए प्रोटीन अत्यंत जरुरी है। साथ में प्रोटीन हमारे शरीर की ऊर्जा का स्त्रोत भी है। पानी के बाद हमारे शरीर में बहुत ज्यादा मात्रा में बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाने वाला यह दूसरा पोषक तत्व है। प्रोटीन हमारे शरीर में शर्करा को नियंत्रित करने में मदद करता है और हमारे शरीर की कोशिकाओ का विकास करता है। इसके अलावा यह हमारे हार्मोन और हड्डियों के निर्माण में भी मदद करता है। प्रोटीन का उपयोग गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए बहुत उपयोगी है। ओक्सीजन, हाइड्रोजन, और नाइट्रोजन को मिलाकर प्रोटीन का निर्माण होता है जो हमारे शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करता है। प्रोटीन ही हमारे शरीर को अन्दर और बाहर से मजबूती प्रदान करता है

पी बी बी प्रोटीन की संरचना

१- प्रोटीन के स्रोत २- प्रोटीन खाने के फयादे ३- प्रोटीन की अधिकता से नुकसान ४- प्रोटीन की कमी के लक्षण और नुकसान ५- प्रोटीन की मात्रा कितनी खानी चाहिए

प्रोटीन के स्रोत[संपादित करें]

प्रोटीन की कमी को हम अपने खान पान के माध्यम से दूर कर सकते हैं। प्रोटीन के अच्छे और प्राक्रितिक स्त्रोत्र दाल, आटा, कच्ची सब्जियां , दूध, दही,राजमा व लोबिया, सोयाबीन, मूंगफली, मेवा, अंडा, चिकन, मछली हैं।

प्रोटीन खाने के फायदे[संपादित करें]

प्रोटीन का उपयोग हमारे शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए बहुत जरुरी है। प्रोटीन के उपयोग के अनेकों फायदे हैं। प्रोटीन हमारे मसल्स बनाने में मदद करता है। वजन घटाने में प्रोटीन बहुत ही फायदेमंद है। प्रोटीन से ज्यादा मात्रा में कैलोरी खपत होता है और हमारा शरीर उसे पचाने में अधिक समय लगाता है जिस कारण से भूख बहुत देर से लगती है और कम खाने की जरुरत महसूस होती है, जिस कारण से हमें वजन कम करने में मदद मिलती है। प्रोटीन का उपयोग हड्डियों, लिगामेंन्ट्स और दूसरे संयोजी ऊतकों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। प्रोटीन हमारे शरीर की कार्याप्राणाली को दुरुस्त रखता है। यह रोग प्रतिरोधक शक्ति बढता है और शरीर से गन्दगी से निकलाने में मदद करती है। प्रोटीन त्वाचा और बालों के लिए एक अच्छा पोषक तत्व है। केराटिन नामक प्रोटीन हमारे बालों और नाखूनों में होता है जो बालों को मजबूत, चमकदार और लचीला बनाता है।

अल्फा केराटिन की मूलभूत् संरचना

त्वाचा, बालों और नखूनों को स्वस्थ रखने के लिए हमें प्रोटीन उचित मात्रा में उपयोग करना चाहिए। बच्चों की परिवरिश के लिए प्रोटीन बहुत उपयोगी है। प्रोटीन घाव या चोट को तुरंत भरने में मदद करता है। प्रोटीन का उपयोग दिमाग को तेज बनाता है। उच्च प्रोटीन आहार ब्लड शुगर, हाई बीपी, ह्र्दय रोग संबंधी कारणों के लिए एक प्रक्रितिक उपचार है।

प्रोटीन की अधिकता से नुकसान[संपादित करें]

प्रोटीन मानव शरीर के लिए बहुत ही जरुरी है। पर कभी-कभी उचित मात्रा से अधिक प्रोटीन का सेवन हमारे लिए नुकसान हो जाता है। प्रोटीन के अधिक सेवन से किडनी से पथरी, ह्र्दय और लिवर संबंधित समस्या हो जाती है। इसी कारण सभी को नियामित रुप से सभी वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए।

गुर्दे की पथरी

प्रोटीन की कमी के लक्षण और नुकसान[संपादित करें]

प्रोटीन की कमी के कारण हमारे शरीर में अनेकों तकलीप उत्प्न्न हो जाती है जैसे बार-बार भूख लगना, पतले बाल, नाखून का नाजुक होना, भ्रम , चिडचिडापन व अवसाद, संक्रमणों के खिलाफ प्रतिरोध में कमी, घाव भरने में बहुत देरी होना, बीमारियों से ठीक होने में लंबा समय लगाना, दिमागी थकावट, मधुमय, शारीरिक विकास में कमी, बच्चों में कुपोषण जैसी बीमारी, जोडो और मांसपेशियों का दर्द, दिमाग कमजोर हो जाना, बार बार बीमार होना, नींद ना आना वजन बढना आदि।

प्रोटीन की मात्रा कितनी खानी चाहिए[संपादित करें]

अनुशंसित आहार भत्ता के अनुसार जन्म से ६ महीने के उम्र के शिशु को जन्म के करीब लेना चाहिए। ९ से १३ साल के बच्चे को १९-३४ ग्राम के करीब लेना चाहिए। १४ से १८ साल के पुरुष को ५०

ग्राम के करीब लेना चाहिए। १४ से १८ साल की महिला को ४६ ग्राम के करीब लेना चाहिए। १९ से ५० साल के पुरुष को ५२ ग्राम के करीब लेना चाहिए। १९ से ५० साल की महिला को ४६ ग्राम लेना चाहिए। गर्भवती महिला को ७१ ग्राम के करीब लेना चाहिए और स्तनपान कराने वाली महिला को ७१ ग्राम के करीब लेना चहिए। यदि आपको प्रतिदिन २००० कैलोरी क १० से १४

प्रतिश्त् आपको प्रोटीन से मिलना चाहिए। क्योंकि हर एक ग्राम प्रोटीन में ४ कैलोरीज होती है, इसका मतलब यह है कि आपको प्रतिदिन ५० से ७१ ग्राम प्रोटीन युक्त भोजन का सेवन करना चाहिए। इससे आपको २००० कैलोरी में से २०० से २८४ कैलोरी मिल जाएंगी।