शैकलटन हिमचट्टान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मई २००९ में नासा के एक अंतरिक्षयान द्वारा ली गई शैकलटन हिमचट्टान की तस्वीर

शैकलटन हिमचट्टान (Shackleton Ice Shelf) [पूर्व अंटार्कटिका]] के ३८४ किमी तट पर (रेखांश ९५° पूर्व से लेकर १०५° पूर्व) पर विस्तृत एक हिमचट्टान है। अपने पश्चिमी भाग में यह १४५ किमी तक सागर में फैली हुई है और पूर्व में सागर के ऊपर यह ६४ किमी की दूरी तक पहुँचती है। कुल मिलाकर यह ३३,८२० वर्ग किमी का क्षेत्रफल रखती है। यह मौसन सागर का भाग है और पश्चिम में रानी मेरी धरती के तट को पूर्व में विल्क्स धरती के नोक्स तट से अलग करती है।[1]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]