एल्जीसिराज सम्मेलन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

सन १९०६ का एल्जीसिराज सम्मेलन (Algeciras Conference) स्पेन के एल्जीसिराज नगर में 16 जनवरी से 7 अप्रैल तक चला। इस अनतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्देश्य १९०५ के मोरक्को संकट का समाधान निकालना था।

तीन महीने के वाद-विवाद के उपरांत एल्जीसिराज अधिनियम बना जिसके द्वारा निम्न बातें निश्चित हुई -

  • (1) मोरक्को को स्वतंत्र राज्य स्वीकार करना।
  • (2) मोरक्को के सुल्तान को स्वतंत्र घोषित किया गया।
  • (3) समस्त विदेशी राज्यों को व्यापार करने के समान अधिकार प्रदान किए गए।
  • (4) एक अन्तर्राष्ट्रीय बैंक की व्यवस्था की गई।
  • (5) फ्रांस और स्पेन को मोरक्को की सुरक्षा के लिये पुलिस-व्यवस्था स्थापित करने का अधिकार प्राप्त हो गया।