डी॰ सी॰ अवंती

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
डी॰ सी॰ अवन्ती
अवलोकन
निर्माता डी॰ सी॰ डिज़ाइन
निर्माण 2013
उद्योग पुणे, महाराष्ट्र, भारत
डिज़ाइनर दिलिप छाबड़िया
पावरट्रेन
ट्रांसमिशन 6-speed manual MMT6
आयाम
व्हीलबेस 2,700 मि॰मी॰ (8.9 फीट)
लंबाई 4,623 मि॰मी॰ (182.0 इंच)
चौड़ाई 1,967 मि॰मी॰ (6.5 फीट)
ऊँचाई 1,213 मि॰मी॰ (4.0 फीट)
वजन 1,562 कि॰ग्राम (3,444 पौंड)

डी॰ सी॰ अवन्ती (अंग्रेज़ी: DC Avanti) एक आगामी भारतीय स्पोर्ट्स कार है। यह भारत में निर्मित पहली पूर्ण स्वदेशी स्पोर्ट्स कार है जिसे ऑटो एक्सपो 2012 में पहली बार अमिताभ बच्चन द्वारा अनावरित किया गया था। इसे भारत के जाने माने डिज़ाइनर दिलिप छाबड़िया के डी॰ सी॰ डिज़ाइन ने बनाया है।[1] इसका नाम टिन टिन कॉमिक्स की पात्र स्टडबेकर अवन्ती के नाम पर रखा गया है। इटालियन भाषा में इसका अर्थ है "आगे बढना"। इसका उद्देश्य भारत में ऐसी स्पोर्ट्स कारों का निर्माण करना है जिन्हें जनता वाजिब दामों पर खरिद सके।[1][2] यह अब भारत की सडको पर २०१५[3] मे उतारी गयी।

विशेषताऐं[संपादित करें]

अवन्ती का इंजन फ़ोर्ड द्वारा निर्मित आधुनिक इकोबूस्ट तंत्रज्ञान से बना है। यह 2.0 लिटर क्षमता का DOHC चार सिलेंडर वाला इंजन है जिसमें डाइरेक्ट इंजेक्शन, हर सिलेंडर पर चार वॉल्व के साथ वेरिएबल वॉल्व टाइमिंग (VVT) व टर्बो चार्जिंग मौजूद है।[2] इसका पावर आउटपुट 261bhp है और यह 366Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। आगे चलकर इसमें हॉन्डा का V6 इंजन भी उपलब्ध कराया जाएगा जो 394bhp का पावर आउटपुट प्रदान करता है।[4] इंजन युरो-V प्रदूषण मापदंडों पर खरा उतरता है और थोडे बदलाव के बाद युरो-VI के काबिल बनाया जा सकता है।

इसमें छः गियर वाला मानवीय गेयरबॉक्स है और टेक्नॉलॉजी के शौकीन लोगों के लिए 6 स्पीड ड्युअल क्लच गेयरबॉक्स भी दिया गया है।[2] यह शून्य से 100 किलोमिटर/घंटे की रफ़्तार सात सेकेण्ड मे छू सकती है जिसका श्रेय इसके हलके वज़न (1560kg) को जाता है।[4] इसकी उच्चतम गति सीमा 250 किलोमिटर/घंटे तक है। इसके साथ ही कार में एबीएस (ABS) व एयरबैग्स पहले से ही दिए गए है।[2]

अनावारण[संपादित करें]

भारत की पहली स्पोर्ट्स कार अवन्ती का अनावारण २४ सितम्बर २०१५ को किया गया। इसकी कीमत 35.93 लाख (पुणे में शोरूम कीमत) है।[5]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 20 जनवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 जनवरी 2012.
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से 26 जनवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 जनवरी 2012.
  3. "अवन्ती लौन्च्ड्" (अंग्रेज़ी में). २०१५. मूल से 31 मई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 अप्रैल 2016.
  4. "संग्रहीत प्रति". मूल से 9 जनवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 जनवरी 2012.
  5. "डीसी ने लौन्च की अवन्ती" (अंग्रेज़ी में). डी एन ए. २०१५. मूल से 19 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 अप्रैल 2016.