स्क्लैटर मोनाल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

स्क्लैटर मोनाल
मादा
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: जंतु
संघ: रज्जुकी
वर्ग: पक्षी
गण: गॉलिफ़ॉर्मिस
कुल: फ़ॅसिअनिडी
उपकुल: फ़ॅसिअनिनी
वंश: लोफ़ोफ़ोरस
जाति: ऍल. स्क्लैटॅरी
द्विपद नाम
लोफ़ोफ़ोरस स्क्लैटॅरी
जॅर्डन, १८७०

स्क्लैटर मोनाल (अंग्रेज़ी: Sclater's monal) या (crestless monal) (Lophophorus sclateri) मोनाल प्रजाति का एक पक्षी है जो पूर्वी हिमालय में पाया जाता है तथा इसकी एक उपजाति अरुणाचल प्रदेश के मिश्मी पहाड़ों में पाई जाती है।

पर्याय[संपादित करें]

इसको मिश्मी भाषा में ट्रट्टा, पोआ पदोइ, पुइ दि तथा पेदे कहते हैं।[2]

आकार[संपादित करें]

नर का आकार करीब २७ इंच (६८ से.मी.) होता है, पंखों की लंबाई १२.४ इंच (३१.५ से.मी.) तथा पूँछ ९ इंच (२३ से.मी.) लंबी होती है।[3]

आवास का क्षेत्र[संपादित करें]

यह पक्षी पूर्वी हिमालय का मूल नीवासी है जो भारत के अरुणाचल प्रदेश से लेकर पूर्व की ओर उत्तरी म्यानमार , दक्षिण-पूर्वी तिब्बत तथा चीन के पश्चिमी यूनान इलाके में पाया जाता है।[1]

आवास[संपादित करें]

इसके आवास का स्थान होता है वृक्ष रेखा के अल्पाइन चारागाह, उसके नीचे बुरंश के झाड़ तथा पथरीली खड़ी ढलानें यानि ३,०००-४,२०० मी. (९,९००-१३,८०० फ़ीट) से लेकर नीचे तक बलूत-बुरंश के तथा शंकुधारी वन जिनमें बाँस भी मौजूद होते हों, अज़ेलिया (Azalea) के वन, जूनिपर (Juniper) तथा कोटोनिअस्टर (Cotoneaster) के वन, और अक्टूबर में यह २,०००-३,००० मीटर (६,५००-९,९०० फ़ीट) वाले शीतोष्ण शंकुधारी वन में आ जाते हैं।[1]

आहार[संपादित करें]

यह कन्द, मूल, बीज, छाल और पत्तियाँ खाते हैं।[1]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. बर्डलाइफ़ इंटरनैशनल (२०१३). "Lophophorus sclateri". IUCN Red List of Threatened Species. Version 2013.2. International Union for Conservation of Nature. अभिगमन तिथि १८ मई २०१६.
  2. anonymous. Indian Bird Names. ENVIS centre Bombay Nat. Hist. Society. पृ॰ ६९. मूल से 9 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १८ मई २०१६. नामालूम प्राचल |archived by= की उपेक्षा की गयी (मदद)
  3. Hume, A.O.; Marshall, C.H.T. (1880). Game Birds of India, Burmah and Ceylon. I. Calcutta: A.O. Hume and C.H.T. Marshall. पृ॰ १३५. मूल से 26 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १८ मई २०१६.