नराथिवात प्रान्त

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नराथिवात
นราธิวาส
Narathiwat
प्रान्त में मछुआरों का गाँव
मानचित्र जिसमें नराथिवात นราธิวาส Narathiwat हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : नराथिवात
क्षेत्रफल : ४,४७५ किमी²
जनसंख्या(२०१४):
 • घनत्व :
७,७४,७९९
 १७३/किमी²
उपविभागों के नाम: अम्फोए (ज़िले)
उपविभागों की संख्या: १३
मुख्य भाषा(एँ): पत्तनी मलय, थाई


नराथिवात थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह दक्षिणी थाईलैण्ड क्षेत्र में मलय प्रायद्वीप में स्थित है। दक्षिण में इसकी सीमाएँ मलेशिया के केलंतन राज्य से लगती हैं और पूर्व में यह थाईलैण्ड की खाड़ी से तटवर्ती है।[1]

नामोत्पत्ति व मलय नाम[संपादित करें]

"नराथिवात" संस्कृत के "नर + अधिवास" (समझदार नरों का आवास) का थाई भाषा रूप है।[2][3] मलय भाषा में इसे "मेनारा" बुलाया जाता था जो अरबी भाषा के मीनार शब्द से उत्पन्न है और मलेशिया में अब भी इसे इस नाम से बुलाया जाता है।

लोग[संपादित करें]

नराथिवात थाईलैण्ड के उन केवल चार प्रान्तों में से एक है जिसमें मुस्लिम समुदाय बहुसंख्यक है। स्थानीय आबादी ८२% मुस्लिम और १७.९% बौद्ध धर्मी है।[4] लगभग ८०.४% लोग अपनी मातृभाषा के रूप में पत्तानी मलय भाषा बोलते हैं। सांस्कृतिक व जातीय रूप से नराथिवात के मलय मलेशिया के केलंतन मलयों से सम्बन्धित हैं। अधिकतर लोग कृषि और मत्स्योद्योग में लगे हुए हैं।[5]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Moon Living Abroad in Thailand[मृत कड़ियाँ]," Suzanne Nam, Avalon Travel, 2010, ISBN 9781598806953
  2. ประพนธ์ เรืองณรงค์. "บทผนวกเกียรติยศ". ใน รัฐปัตตานีใน "ศรีวิชัย" เก่าแก่กว่ารัฐสุโขทัยในประวัติศาสตร์. สุจิตต์ วงษ์เทศ (บรรณาธิการ). พิมพ์ครั้งที่ 2. กรุงเทพฯ:มติชน. 2547, หน้า 350
  3. "संग्रहीत प्रति" ประกาศ เปลี่ยนชื่อเมืองบางนรา เป็นเมืองนราธิวาส (PDF). Royal Gazette (थाई में). 32 (0 ก): 145. August 8, 1915. मूल (PDF) से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 मई 2016.
  4. Narathiwat province. (2007, January 17). Retrieved February 4, 2007, from http://en.wikipedia.org/w/index.php?title=Narathiwat_Province&oldid=101239820
  5. Tasanasuwan, P. (1991). Changwat kong rao sib see changwat pak tai (Our province 14 provinces in the South). Bangkok: Thai Watana Panitch