वार्ता:दिक्पात

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से


क्या दिक्पात सही शब्द है ?[संपादित करें]

क्या दिक्पात सही शब्द है ? क्या इसका प्रयोग कहीं और किया गया है ? अधोनतन , क्रांति कोण इत्यादि क्यों नहीं ? http://www.csttpublication.mhrd.gov.in/ebook/cgsc/html5forpc.html?page=212

Dixitsandeep (वार्ता) 19:21, 24 अक्टूबर 2021 (UTC)[उत्तर दें]

@Dixitsandeep जी: पृष्ठ संख्या 724 (प्राचल मान 766) पर सम्बंधित शब्दों में "दिक्पात" को सबसे पहले दे रखा है। हालांकि वहाँ पर अधोनतन एवं क्रांति कोण भी दे रखे हैं जिनसे अनुप्रेषण किये जा सकते हैं लेकिन मुख्य नाम कौनसा रखा जाये यह शुरुआत में लेख को आरम्भ करने वाले सदस्य के निर्णय के अनुसार है। आपको उचित लगे तो आप सम्बंधित शीर्षक के लिए अपने सुझाव दे सकते हो, उसके अनुसार नाम बदलने का निर्णय लिया जा सकता है। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 23:59, 24 अक्टूबर 2021 (UTC)[उत्तर दें]
अभी देखा, शुरुआती शीर्षक यह नहीं था, वर्तमान शीर्षक का निर्णय @अनुनाद सिंह जी ने लिया है, अतः उन्हें भी अपना विचार रखने के लिए पिंग कर दिया है। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 00:02, 25 अक्टूबर 2021 (UTC)[उत्तर दें]
@संजीव कुमार जी उत्तर के लिए धन्यवाद।

मैं वर्तमान में सूर्य सिद्धांत आदि ग्रंथो का अध्ययन कर रहा हूँ। खगोल शास्त्र शब्द संग्रह बनाने वाले भी प्राचीन शब्दवली ही देखते हैं , लेकिन यहाँ पर उन्होंने कई शब्द लिख दिए हैं। पात शब्द उपयोग ग्रंथो में और हिंदी शब्दसागर शब्दकोश में भी Node के लिए हुआ है ,उसके साथ दिक्पात भ्रम उत्पन्न करेगा। हमे वैज्ञानिक शब्दों को पूर्णता में देखना चाहिए , उन शब्दों के अन्य प्रयोग , उनसे हुई व्युत्पत्तियां इत्यादि।

मैंने चौपाल पर ये विषय छेड़ा है , वहाँ पर इसके सभी पहलुओं और उदाहरणों पर वार्ता करते हैं। अध्ययन पूर्ण होने पर declination के लिए सही शब्द शीध्र ही बताता हूँ। सूर्य सिद्धान्त और भास्कर के सिद्धान्त शिरोमणि में जो प्रयोग अब तक देखें है उनके अनुसार तो क्रान्ति कोण ही सही प्रतीत होता है।

Dixitsandeep (वार्ता) 05:20, 25 अक्टूबर 2021 (UTC)[उत्तर दें]

@Dixitsandeep जी: चौपाल पर मुझे नहीं लगता आपको कुछ ज्यादा सकारात्मक उत्तर मिलेंगे, फिर भी आपका प्रयास अच्छा है। वहाँ पर आपने "तकनीकी शब्दावली आयोग" और "शिकागो विश्वविद्यालय" की कड़ियाँ दी हैं उनमें शिकागो वाली साइट पर मुझे इसका तुल्य शब्द नहीं मिला। फिर भी बेहतर है कि कुछ दिन और प्रतीक्षा कर लेते हैं। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 15:35, 25 अक्टूबर 2021 (UTC)[उत्तर दें]
@संजीव कुमार जी,
चौपाल पर शब्द ढूँढना आशय नहीं है, बस इस विषय क्या नीति अपनाई जाए इस पर चर्चा करनी थी। वो चर्चा हम कहीं भी कर सकते हैं।
इस शब्द को बदलने की मुझे जल्दी नहीं है, अध्ययन जारी है। क्रान्ति कोण के प्रति झुकाव अवश्य है।
संदीप दीक्षित, खगोलशास्त्र और हिन्दी साहित्य में रूचि है (वार्ता) 16:08, 25 अक्टूबर 2021 (UTC)[उत्तर दें]
@Dixitsandeep जी: ठीक है। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 16:08, 25 अक्टूबर 2021 (UTC)[उत्तर दें]
@संजीव कुमार जी और @अनुनाद सिंह जी
कुछ बातें रह गई क्षमा चाहता हूँ। लिखते लिखते शब्द बढ़ गए , कृपया पूरा पढ़ लें।
शिकागो यूनिवर्सिटी का जो पृष्ठ मैंने वहाँ दिया है वो वस्तुतः आज तक के सबसे बड़े हिंदी शब्दकोश शब्दसागर का ऑनलाइन संस्करण है https://dsal.uchicago.edu/dictionaries/dasa-hindi/
ये हम जैसे लोगो के लिए काफी काम की चीज है। लेकिन इसमें अंग्रेजी शब्द नहीं मिलते हैं, ये हिंदी से हिंदी शब्दकोश है।
अभी ये प्रकल्प नया है कुछ गलतियाँ है जो वे सुधार भी रहे , मैं भी उनको काफी त्रुटियों की सूचना दी थी जो उन्होंने सुधार दी।
यदि कोई वैज्ञानिक शब्द हिन्दी या संस्कृत में उस समय प्रयोग में था तो इसमें अवश्य होता , ऐसा मेरा मानना है , क्योंकि पहले ये प्रयोग हो रहे सभी शब्द उसमे मुझे मिलें हैं।
शिकागो यूनिवर्सिटी के पास कई भारतीय भाषाओँ के ऑनलाइन कोश हैं।
declination पर अभी तक का शोध ये है
तकनीकी शब्दावली आयोग पर declination यहाँ मिलेगा http://www.csttpublication.mhrd.gov.in/ebook/cgsc/html5forpc.html?page=766
यहाँ पर ये शब्द दिए है : दिक्पात , क्रांति , अपक्रम , डेक्लिनेशन , अस्वीकरण
मेरे विचार से यहाँ पर दिक्पात 'Magnetic declination के लिए है। क्योंकि Magnetic declination दिक् अर्थात दिशा के लिए प्रयोग होता है। वास्तविक दिशा से चुम्बकीय दिशा का अलग होना (या उसकी माप ) दिक्पात है
क्रांति से सम्बंधित शब्द इसी अर्थ में कोशों में भी हैं ( शब्दकोशों को हम मुख्य आधार नहीं बना सकते केवल समझने के लिए प्रयोग कर सकते हैं ताकि हम अर्थ सुनिश्चित कर सकें )
क्रान्तिभाग=खगोलीय नाडीमंडल से क्रांतिमंडल के किसी बिंदु की दूरी ।
कड़ी ==> https://dsal.uchicago.edu/cgi-bin/app/dasa-hindi_query.py?qs=%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%97&searchhws=yes
क्रान्ति = खगोलीय नाडीमंडल से किसी नक्षत्र की दूरी।
कड़ी ==>
https://dsal.uchicago.edu/cgi-bin/app/dasa-hindi_query.py?qs=%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A4%BF&searchhws=yes
नाडीमंडल का प्रयोग भी मैंने Equator पढ़ा है शायद Celestial Equator के लिए ही।
भाग के स्थान पर आजकल कोण का ही चलन हैं इसलिए क्रांतिकोण अभी भी सही प्रतीत हो रहा है।
लगभग यही शब्द हम ढूँढ रहें हैं।
संस्कृत अंग्रेजी शब्दकोश में ये शब्द भी है।
क्रान्तिः = Declination of a planet
क्रान्तिभाग = the declination of a point of the ecliptic.
https://dsal.uchicago.edu/cgi-bin/app_test/apte_query.py?qs=%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%83&searchhws=yes
इतने सब आधार मिलने पर इतना को कह ही सकते हैं कि ये शब्द बदलकर क्रान्ति या क्रांतिकोण जैसा कुछ होना चाहिए। चूँकि शब्दकोश और तकनीकी शब्दावली केवल क्रांति शब्द को अधिक महत्व दे रहें है तो वो ही सही होगा।
संदीप दीक्षित, खगोलशास्त्र और हिन्दी साहित्य में रूचि है (वार्ता) 17:11, 25 अक्टूबर 2021 (UTC)[उत्तर दें]
@Dixitsandeep जी: शिकागो वाले शब्दकोश में अंग्रेज़ी से हिन्दी अनुवाद भी उपलब्ध है। आप संयुक्त शब्दकोश (बहरी, चतुर्वेदी और दस को मिलाकर) में देख सकते हैं। इसमें declination के लिए अनुवाद देख सकते हैं। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 03:20, 26 अक्टूबर 2021 (UTC)[उत्तर दें]
@संजीव कुमार जी ,@अनुनाद सिंह जी
आप Declination के विषय में जो मैंने लिखा है , दिक्पात अर्थ के विषय में और क्रांति अर्थ के विषय में उस पर टिप्पणी अवश्य दे। संदीप दीक्षित, खगोलशास्त्र और हिन्दी साहित्य में रूचि है (वार्ता) 03:32, 26 अक्टूबर 2021 (UTC)[उत्तर दें]