सेलांगोर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सेलांगोर
Selangor / سلاڠور
मानचित्र जिसमें सेलांगोर Selangor / سلاڠور हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : शाह आलम
क्षेत्रफल : ८,१०४ किमी²
जनसंख्या(२०१५):
 • घनत्व :
५८,७४,१००
 ७२०/किमी²
उपविभागों के नाम: ज़िले
उपविभागों की संख्या:
मुख्य भाषा(एँ): मलय


सेलांगोर मलेशिया का एक राज्य है।[1] यह मलय प्रायद्वीप के पश्चिमी तट पर स्थित है। सेलांगोर का क्षेत्र कुआला लम्पुर और पुत्रजय के संघीय क्षेत्रों को घेरे हुए है, जो कभी इसी राज्य का हिस्सा हुआ करते थे। सकल घरेलू उत्पाद (जी॰डी॰पी॰) के हिसाब से सेलांगोर की अर्थव्यवस्था पूरे मलेशिया की अर्थव्यवस्था की २३% है और यह अन्य किसी भी राज्य से अधिक है। इस राज्य की जनसंख्या भी किसी अन्य राज्य से अधिक है और जीवन स्तर सबसे ऊँचा है।[2][3]

राजपरिवार व औपचारिक नाम[संपादित करें]

मलेशिया में अलग-अलग राज्यों के पुराने राजपरिवारों को संवैधानिक दर्जा मिला हुआ है। सेलांगोर का संवैधनिक अध्यक्ष सुल्तान कहलाता है हालांकि इस पद के साथ कोई वास्तविक प्रशासनिक अधिकार नहीं आते। मलेशिया में कुछ राज्यों को औपचारिक अरबी भाषा के नाम भी दिये जाते हैं और सेलांगोर का नाम "सेलांगोर दार-उल-एहसान" (سلاڠور دار الإحسان) है, यानि "सेलांगोर, एहसानों का घर"।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "The A to Z of Malaysia," Ooi Keat Gin; Scarecrow Press, 2010, ISBN 9781461671992
  2. "GDP by State and Kind of Economic Activity for the year 2010 at Constant Price 2000" (PDF). Department of Statistics, Malaysia. मूल से 9 फ़रवरी 2012 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि 31 December 2012.
  3. Leete, Richard. "Selangor's Human Development Progress and Challenges" (PDF). UN Development Program. मूल (PDF) से 25 अप्रैल 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 July 2011.