जोहोर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जोहोर
Johor
جوهر / 柔佛
मानचित्र जिसमें जोहोर Johor جوهر / 柔佛 हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : जोहोर बाहरू
क्षेत्रफल : १९,२१० किमी²
जनसंख्या(२०१५):
 • घनत्व :
३५,५३,६००
 १७४/किमी²
उपविभागों के नाम: ज़िले
उपविभागों की संख्या: १०
मुख्य भाषा(एँ): जोहोरी मलय, अंग्रेज़ी


जोहोर मलेशिया का एक राज्य है।[1] यह मलेशिया का सबसे अधिक विकसित राज्य माना जाता है। जोहोर के पड़ोस में सिंगापुर द्वीप देश है, जिस से वह जोहोर जलसन्धि द्वारा बिछड़ा हुआ है, हालाँकि आधुनिक काल में इस जलसन्धि पर एक पुल द्वारा सहज सड़क यातायात चलता है।

राजपरिवार व औपचारिक नाम[संपादित करें]

मलेशिया में अलग-अलग राज्यों के पुराने राजपरिवारों को संवैधानिक दर्जा मिला हुआ है। जोहोर का संवैधनिक अध्यक्ष सुल्तान कहलाता है हालाँकि इस पद के साथ कोई वास्तविक प्रशासनिक अधिकार नहीं आते। मलेशिया में कुछ राज्यों को औपचारिक अरबी भाषा के नाम भी दिये जाते हैं और जोहोर का नाम "जोहोर दार-उल-ताज़ीम" (جوهر دارالتّعظيم) है, यानि "जोहोर, गरिमा का घर"। मलेशिया के राज्यों में अक्सर राजपरिवारों की राजधानी राज्य की प्रशासनिक राजधानी से अलग होती है और जोहोर राज्य की राजसी राजधानी मुआर है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "The A to Z of Malaysia," Ooi Keat Gin; Scarecrow Press, 2010, ISBN 9781461671992