बांग्लादेश बैंक

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बांग्लादेश बैंक
बांग्लादेश बैंक
বাংলাদেশ ব্যাংক
मुख्यालय ढाका, बांग्लादेश
स्थापना दिसम्बर 16, 1971 (52 वर्ष पूर्व) (1971-12-16)
गवर्नर फजले कबीर[1]
केन्द्रीय बैंक बांग्लादेश
मुद्रा टका
ISO 4217 कूट जेबीजी
आरक्षित US$27 अरब
जालस्थल http://www.bb.org.bd
अगस्त 2015 के डाटा के आधार पर
source: "Bangladesh's forex reserves cross record $26 billion mark" [बांग्लादेश विदेशी मुद्रा भंडार रिकार्ड 26 अरब $ के आंकड़े को पार]. bdnews24.com. bdnews24.com. 17 अगस्त 2015. मूल से 10 सितंबर 2015 को पुरालेखित.

बांग्लादेश बैंक (बांग्ला: বাংলাদেশ ব্যাংক) बांग्लादेश का केंद्रीय बैंक है और एशियाई क्लियरिंग यूनियन के सदस्य है। पिछले दिनों हैकरों ने इस बैंक से 8.1 करोड़ डॉलर यानी करीब 543 करोड़ रुपए की राशि निकाल ली थी। दुनिया में किसी बैंक से उड़ाई गई यह अब तक की सबसे बड़ी रकम है। इस घटना के बाद बांग्‍लादेश के केंद्रीय बैंक के प्रमुख अतीउर रहमान और उनके दो सहयोगियों ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया था। यह चोरी न्‍यूयॉर्क स्थित फेडरल रिजर्व के अकाउंट से हुई है। यह राशि फॉरेन एक्‍सचेंज रिजर्व के तौर पर रखी गई थी। बांग्‍लादेश के पास मौजूदा समय में 27 अरब डॉलर का फॉरेन एक्‍सचेंज रिजर्व है। अतीउर रहमान के इस्तीफे के बाद फजले कबीर को नए गवर्नर के रूप में नियुक्त किया गया है।[2][3]

बांग्लादेश बैंक के गवर्नरों की सूची[संपादित करें]

बांग्लादेश बैंक के गवर्नरों की सूची इस प्रकार है:[4]

क्रमांक नाम कार्यकाल
1 ए॰ एन॰ एम॰ हमीदुल्लाह
18 जनवरी 1972 से 18 नवंबर 1974 तक
2 ए॰ के॰ नजीरुद्दीन अहमद
19 नवंबर 1974 से 13 जुलाई 1976 तक
3 एम॰ नुरुल इस्लाम
13 जुलाई 1976 से 12 अप्रैल 1987 तक
4 शेगुफ्ता बख्त चौधरी
12 अप्रैल 1987 से 19 दिसंबर 1992 तक
5 खोरशिद आलम
20 दिसंबर 1992 से 21 नवंबर 1996 तक
6 लत्फ़ुर रहमान सरकार
21 नवंबर 1996 से 21 नवंबर 1998 तक
7 मोहम्मद फर्शुद्दीन
24 नवंबर 1998 से 22 नवंबर 2001 तक
8 फकरुद्दीन अहमद
29 नवंबर 2001 से 30 अप्रैल 2005 तक
9 सलेहुद्दीन अहमद
1 मई 2005 से 30 अप्रैल 2009 तक
10 अतिउर रहमान
1 मई 2009 से 15 मार्च 2016 तक
11 फजले कबीर
15 मार्च 2016 से वर्तमान तक

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 23 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 मार्च 2016.
  2. "Green Banking in Bangladesh" [बांग्लादेश में ग्रीन बैंकिंग] (PDF). बांग्लादेश बैंक. नवंबर 2012. मूल (PDF) से 16 अप्रैल 2014 को पुरालेखित.
  3. "इस बैंक में हुई दुनिया की सबसे बड़ी चोरी, जानिए कैसे उड़ाए 543 करोड़ रुपए". दैनिक भास्कर. मूल से 21 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 मार्च 2016.
  4. "Governors of BB" [बांग्लादेश बैंक के गवर्नरों की सूची]. bangladesh-bank.org. मूल से 23 मई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 मार्च 2016.