वोलथाट पर्वतमालाएँ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
वोलथाट पर्वतमालाएँ
Wohlthat Ranges
उत्तरी पीटरमान पर्वतमाला में १९९५-९६ में लगा एक खेमा
उत्तरी पीटरमान पर्वतमाला में १९९५-९६ में लगा एक खेमा

उत्तरी पीटरमान पर्वतमाला में १९९५-९६ में लगा एक खेमा

विवरण
क्षेत्र: साँचा:Country data अंटार्कटिका
सर्वोच्च शिखर: अज्ञात नाम
सर्वोच्च ऊँचाई: १,९३२ मीटर
निर्देशांक: 71°40′S 12°30′E / 71.667°S 12.500°E / -71.667; 12.500


वोलथाट पर्वतमालाएँ (Wohlthat Ranges) पूर्वी अंटार्कटिका के रानी मौड धरती क्षेत्र में स्थित पर्वतमालाओं का समूह है। यहाँ पर सबसे पहले मानव सन् १९३८-१९३९ काल में पहुँचने वाले तीसरे जर्मन अंटार्कटिक अभियान के सदस्य थे। १९८५-१९८६ काल में पाँचवा भारतीय अंटार्कटिक अभियान यहाँ पहुँचा और उन्होंने विमान से इस क्षेत्र की तस्वीरें खींची और तीन महीने तक गर्मियों के मौसम में यहाँ अस्थाई खेमा लगाया।[1]

वोलथाट पर्वतों की उपशृंखलाएँ[संपादित करें]

वोलथाट पर्वतों की कुछ उपशृंखलाएँ हैं, जिनमें से एक की स्वयं अपनी उपशृंखलाएँ हैं:

  • पीटरमान पर्वतमालाएँ (Petermann Ranges)
  • हमबोल्ट पर्वतमाला (Humboldt Mountains) - यह वोलथाट पर्वतों के पश्चिमतम भाग में स्थित है
  • ग्रूबर पर्वतमाला (Gruber Mountains) - यह वोलथाट पर्वतों के पूर्वोत्तरी भाग में स्थित एक छोटी पर्वतमाला है

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Sharma, Satya S. (2001). "Breaking the ice in Antarctica: the first Indian wintering in Antarctica Archived 2014-10-07 at the वेबैक मशीन." New Age International. p. 323. ISBN 978-81-224-1290-1. Retrieved 17 November 2010.