इटुरी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
इटुरी
Ituri
मानचित्र जिसमें इटुरी Ituri हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : बुनिया
क्षेत्रफल : ६५,६५८ किमी²
जनसंख्या(२००३):
 • घनत्व :
४२,४१,२३६
 ६५/किमी²
उपविभागों के नाम: प्रशासनिक क्षेत्र
उपविभागों की संख्या:
मुख्य भाषा(एँ): स्वाहीली


इटुरी (Ituri) अफ़्रीका के मध्य में स्थित कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य के पूर्वी प्रान्त (ओरियेन्ताल, Orientale) का एक पूर्वोत्तरी क्षेत्र है जो ऐल्बर्ट झील से पश्चिम में स्थित है। यह सन् १९६२-१९६६ काल में 'किबाली-इटुरी' (Kibali-Ituri) के नाम से एक अलग प्रान्त था लेकिन सन् २००६ के कांगो संविधान ने इसे कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य के नवगठित प्रान्तों में से एक न बनाते हुए पूर्वी प्रान्त में विलय कर दिया। इस समय इटुरी को 'इटुरी अन्तरिम प्रशासन' (Ituri Interim Administration) का दर्जा मिला हुआ है और सम्भव है कि इसे एक अलग प्रान्त बना दिया जाये।[1]

झड़पें[संपादित करें]

इटुरी में दो मुख्य समुदाय रहते हैं: लेन्डू (Lendu) और हेमा (Hema)। जब कांगो पर बेल्जियम का उपनिवेशी राज था, तब बेल्जियम ने बांटो और राज करो नीति के अंतर्गत हेमा समुदाय को बढ़ावा दिया और लेन्डू-हेमा तनाव सुलगाए रखने के भरसक प्रयास करे। १९६० में कांगो स्वतंत्र हुआ लेकिन यह तनाव जड़ें पकड़ चुका था। लेन्डूओं में यह भी शंका रही है कि पड़ोसी युगांडा देश भी हमेशा हेमाओं की तरफ़दारी करता है। समय-समय पर १९६६ काल से ही यहाँ युगांडा का हस्तक्षेप रहा है। १९९९ में एक स्थानीय सैनिक नेता ने स्वयं ही इटुरी को एक भिन्न प्रान्त घोषित कर दिया और केन्द्रीय सरकार की बात न मानते हुए प्रशासन चलाने लगा। कांगो के केन्द्रीय नेताओं का दावा है कि इसमें युगांडा की भी मिली-भगत थी। जब इटुरी में एक हेमा को राजपाल बना दिया गया तो लेन्डू-हेमा लड़ाईयाँ छिड़ गईं जिसमें १९९८-२००६ काल में लगभग ६०,००० लोगों की जानें गई।[2]

इस अघोषित गृह युद्ध के दौरान सन् २००३ में संयुक्त राष्ट्र ने यहाँ शान्ति पुनर्स्थापित करवाने के लिये एक आयोग बनाया जिसने इस क्षेत्र में 'इटुरी अन्तरिम प्रशासन' की स्थापना करवाई। प्रयासों के बाद शान्ति लौटने लगी और २००६ से भयंकर युद्ध की स्थिति बंद है हालांकि अभी भी हल्की झड़पे होने के समाचार आते रहते हैं।

कुछ नज़ारे[संपादित करें]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. WOLTERS, S., 2005. "Is Ituri on the Road to Stability? An update on the current security situation in the district." Pretoria: Institute for Security Studies.
  2. "Eastern DR Congo rebels to disarm Archived 2019-02-02 at the वेबैक मशीन", BBC, Published: 2006/11/30 01:39:24 GMT, By Karen Allen, BBC News, Bunia