ऑस्ट्रेलिया की अर्थव्यवस्था

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ऑस्ट्रेलिया की अर्थव्यवस्था का केन्द्र सिडनी

ऑस्ट्रेलिया की अर्थव्यवस्था विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और ऑस्ट्रेलिया एक विकसित औद्योगिक देश समझा जाता है। सन् २०१४ में इसका सकल घरेलू उत्पाद (GDP) १५.२५ खरब (१.५२५ ट्रिलियन) अमेरिकी डॉलर था और इसकी कुल सम्पत्ति ६४ खरब डॉलर थी। २०१२ में क्रय शक्ति समता (purchasing power parity) के अनुसार यह विश्व की १७वीं सबसे बड़ी और अंकित मूल्य (nominal) के हिसाब से यह १२वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी।[1]

आर्थिक क्षेत्र[संपादित करें]

अन्य विकसित अर्थव्यवस्थाओं की तरह तृतीयक क्षेत्र ऑस्ट्रेलियाई अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा भाग है और सकल घरेलू उत्पाद का ६८% अंश है। खनन इसका ७% हिस्सा है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया का क्षेत्रफल विशाल है (भारत से लगभग ३ गुना) और उसकी धरती में बहुमूल्य खनिज हैं।[2] सकल घरेलू उत्पाद का लगभग ५% कृषि से आता है।[3]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Central Intelligence Agency Archived 2015-07-03 at the वेबैक मशीन". Cia.gov. Retrieved 14 October 2014.
  2. "VALUE OF GOODS AND SERVICES PRODUCED BY AUSTRALIAN INDUSTRY Archived 2016-03-04 at the वेबैक मशीन". ABS. Retrieved 7 April 2015.
  3. "Farm Facts Archived 2016-03-03 at the वेबैक मशीन". National Farmers Federation. Retrieved 25 October 2012.