कोर्दिल्येरा देल कोन्दोर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कोर्दिल्येरा देल कोन्दोर
Cordillera del Cóndor
विवरण
अन्य नाम: कोर्दिल्येरा देल कोन्दोर
क्षेत्र:  ईक्वाडोर
 पेरू
सर्वोच्च शिखर:
सर्वोच्च ऊँचाई: २,९५० मीटर
निर्देशांक: 4°0′S 78°30′W / 4.000°S 78.500°W / -4.000; -78.500


कोर्दिल्येरा देल कोन्दोर (स्पेनीअंग्रेज़ी: Cordillera del Cóndor) दक्षिण अमेरिका की ऐन्डीज़ पर्वतमाला के पूर्वी भाग की एक उपशृंखला है जो ईक्वाडोर और पेरू देशों की सीमा पर खड़ी है। यह उत्तर-से-दक्षिण लगभग १५० किलोमीटर तक चलती है और इसका सबसे ऊँचा बिन्दु २,९०० मीटर (९,५०० फ़ुट) से ज़रा अधिक है।

सीमा विवाद[संपादित करें]

ईक्वाडोर और पेरू के बीच में कोर्दिल्येरा देल कोन्दोर क्षेत्र में स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा को लेकर लगभग १६० वर्षों तक विवाद चला आ रहा था। सन् १९९५ में उनमें एक झड़प हुई जिसमें १५० के आसपास लोग मारे गये। यह सेनेपा युद्ध (Cenepa War, Guerra del Cenepa) के नाम से जाना जाता है और जनवरी २६ से फ़रवरी २८ (यानि लगभग एक महीने) तक चला। इसके उपरांत दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और १९९८ में उन्होंने एक शांति संधि करी जिसमें अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी समझौता किया गया।[1]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. M. Herz, Ecuador vs. Peru: Peacemaking amid rivalry, Lynne Rienner, Boulder, CO, 2002, pp. 40. ISBN 1-58826-075-5 Google Print. Retrieved November 5, 2005.