उगता भारत

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
उगता भारत
प्रकार दैनिक समाचारपत्र
प्रधानसंपादक राकेश कुमार आर्य
आम प्रबंधक एल०एस० तिवारी
संस्थापना 2010
भाषा हिन्दी
मुख्यालय ग्रेटर नोएडा
वितरण 15,000
जालपृष्ठ आधिकारिक जालस्थल

उगता भारत एक हिन्दी समाचारपत्र है। इसका प्रारम्भ उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर से 17 जुलाई 2010 को किया गया था। इस पत्र को दो तरह से प्रकाशित किया जाता है, एक साप्ताहिक के रूप में जो कि प्रत्येक सप्ताह के रवीवार को प्रकाशित होता है और एक दैनिक पत्र के रूप में। यह अंतर्जाल पर ई-पेपर[1] तथा ऑनलाइन वैबसाइट[2] के तौर पर भी उपलब्ध है।

परिचय[संपादित करें]

राकेश कुमार आर्य इस पत्र के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। इस पत्र को वर्ष 2010 में साप्ताहिक पत्र के रूप में शुरू किया गया था एवं इसकी अपार सफलता को देखते हुए इसे वर्ष 2015 से दैनिक पत्र के रूप में भी प्रकाशित किया जा रहा है।

प्रकाशन स्थल[संपादित करें]

यह समाचार पत्र उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में प्रकाशित होता है। 

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. उगता भारत का आधिकारिक जालस्थल, UgtaBharat.com

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 9 जनवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 दिसंबर 2016.
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से 19 दिसंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 दिसंबर 2016.