ऐ दिल है मुश्किल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ऐ दिल है मुश्किल
निर्देशक करन जौहर
लेखक करन जौहर
निर्माता करन जौहर
हीरो यश जौहर
अभिनेता ऐश्वर्या राय बच्चन
रणबीर कपूर
अनुष्का शर्मा
छायाकार अनिल मेहता
संगीतकार प्रीतम
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 28 अक्टूबर 2016 (2016-10-28)
लम्बाई
157 मिनट
देश भारत
भाषा हिन्दी

ऐ दिल है मुश्किल एक भारतीय हिन्दी फ़िल्म है। जिसका निर्देशन करन जौहर और निर्माण करन जौहर के साथ साथ हीरो यश जौहर ने भी किया है। इसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। यह फ़िल्म दीवाली के निकट, 28 अक्टूबर 2016 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई।

कलाकार[संपादित करें]

निर्माण[संपादित करें]

विकास[संपादित करें]

"यह एक पारंपरिक प्रेम कहानी या दो तीन लोगों को से प्यार होने वाली कहानी नहीं है। यह एक बहुत गहरा रिश्ता, दिल टूटने और कैसे प्यार आपको पूरा करता है आदि ओ दिखाता है। मैंने अपने पूरे जीवन में कभी इस तरह के फिल्म को नहीं बनाया है।"

करन जौहर अपनी फिल्म के बारे में टाइम्स ऑफ इंडिया को बताते हुए।

इस फिल्म के बारे में करन जौहर ने नवम्बर 2014 में बताया था। इस दौरान इसके लेखक और निर्देशक करन जौहर ने बताया कि वे लगभग डेढ़ वर्षों से इस फिल्म कि कहानी पर कार्य कर रहे हैं। इस कहानी में और 3 से 5 महीने कार्य करने की आवश्यकता है। हालांकि जब वे न्यू यॉर्क में थे, तब उन्हें इसका विचार आया था और केवल तीस दिनों के भीतर ही यह पटकथा लिखने में सफल रहे। जो इससे पहले वे कभी नहीं कर पाये थे। उसके बाद जब वे भारत आए तो इसके मुख्य किरदार हेतु तीन अभिनेताओं से मिले और उन्हें फिल्म हेतु चुन लिया।

पात्र निर्धारण[संपादित करें]

करन जौहर ने अनुराग कश्यप की बॉम्बे वेल्वेट (2015) में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा के अभिनय को देख कर उन्हें इस फिल्म हेतु चुन लिया। इसके बाद यह ऐश्वर्या राय बच्चन को इस फिल्म में ले लिया। लेकिन इससे पहले के सभी पिछले फिल्म कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम और कभी अलविदा न कहना आदि में भी वे ऐश्वर्या राय बच्चन को लेना चाहते थे। लेकिन वे उन्हें लेने में असफल रहे थे।[2]

संगीत[संपादित करें]

फिल्म का संगीत प्रीतम नें दिया है और गीत अमिताभ भट्टाचार्य नें लिखे हैं।

क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."ऐ दिल है मुश्किल"अरिजीत सिंह04:28
2."बुल्लेया"अमित मिश्रा, शिल्पा राव05:49
3."चन्ना मेरेया"अरिजीत सिंह4:49
4."द ब्रेकअप सॉन्ग"अरिजीत सिंह, जोनिता गाँधी, बादशाह, नकाश अज़ीज़4:12
5."क्यूटीपाय"प्रदीप सिंह सरन, नकाश अज़ीज़3:50
6."अलिज़ेह"अरिजीत सिंह, ऐश किंग, साश्वत सिंह4:42

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Shah Rukh Khan to do an extended cameo in 'Ae Dil Hai Mushkil'". Mid Day. 22 August 2016. मूल से 23 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 August 2016.
  2. "Karan Johar to direct Aishwarya, Ranbir, and Anushka in 'Ae Dil Hai Mushkil" (अंग्रेज़ी में). टाइम्स ऑफ इंडिया. 1 दिसम्बर 2014. मूल से 20 दिसंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 जनवरी 2016. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]