पूर्वी समय मंडल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पूर्वी समय मंडल

██  (सूदूर दायें, गुलाबी में)
यूटीसी अंतर
EST UTC−5:00
EDT UTC−4:00
वर्तमान समय (समय ताजा करें .)
EDT 2:18 am on मार्च 19, 2024
अवलोकन
इसका अवलोकन यहाँ के कुछ क्षेत्रों में इस समय क्षेत्र में मार्च के दूसरे रविवार से नवम्बर के पहले रविवार तक होता है।
दि॰ ब॰ स॰ शुरू Mar 10, 2024
दि॰ ब॰ स॰ समाप्त Nov 3, 2024

पूर्वी समय मंडल (अंग्रेज़ी: 'Eastern Time Zone ('ET )) संयुक्त राज्य अमेरिका के सत्रह पूर्वी राज्यों, पूर्वी कनाडा के कुछ हिस्सों और मेक्सिको के क़्विनताना रू राज्य, मध्य अमेरिका में पनामा और कैरिबियाई द्वीपों में इस्तेमाल होने वाला समय मंडल है।

वो क्षेत्र जो पूर्वी मानक समय (EST) का इस्तेमाल करते हैं यूटीसी से पांच घंटे पीछे होते हैं।

पूर्वी दिवालोक समय (EDT), जब बसंत ऋतु और गर्मियों में दिवालोक बचत समय का इस्तेमाल करते हैं तब यूटीसी से चार घंटे पीछे होते हैं।

इतिहास[संपादित करें]

१९६६ के अमेरिकी एकसमान समय कानून के अनुसार दिवालोक बचत समय की शुरुवात अप्रैल के अंतिम रविवार से होनी थी औराक्तूबर के अंतिम रविवार तक चलनी थी। [1] १९८७ में इस कानून में परिब्वर्तन करके दिबस की शुरुवात अप्रैल के पहले रविवार से कर दी गई।[1]

कनाडा[संपादित करें]

कनाडा के निम्नलिखित प्रान्त और क्षेत्र पूर्वी समय मंडल का हिस्सा हैं।

संयुक्त राज्य अमेरिका[संपादित करें]

कोलम्बिया जिला और सत्रह अन्य राज्य पूर्वी समय मंडल में स्थित हैं।

छ: राज्य मध्य और पूर्वी समय मंडलों में बंटे हुए हैं।

राजधानी वाशिंगटन डीसी और न्यूयॉर्क जैसे बड़े व राजनीतिक तथा आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण शहरों के इस समय मंडल में होने की वजह से अमेरिका में किसी भी घटना के वर्णन के लिये इस समय को बहुत इस्तेमाल किया जाता है।

मेक्सिको[संपादित करें]

  • क़्विनताना रू: मेक्सिको का वो पूर्वी राज्य है जिसने लगभग १७ वर्षों तक (1982 से 1998) तक पूर्वी मानक समय का इस्तेमाल किया।[4] इसके बाद से मध्य मानक समय का इस्तेमाल करने के बाद १ फरवरी २०९१५ से इसने पुन: इसका इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है।[5]

कैरिबियाई द्वीपसमूह[संपादित करें]

बाहामास, केमन द्वीपसमूह और हैती आधिकारिक तौर पर सर्दियों में पूर्वी मानक समय और गर्मियों में पूर्वी दिवालोक बचत समय का इस्तेमाल करते हैं। क्यूबा भी अक्सर ऐसा ही करता है। तुर्क और कैकस द्वीपसमूह भी पहले इसी समय मंडल का इस्तेमाल करते थे लेकिन २०१५ में उन्होंने अटलांटिक समय मंडल अपना लिया।

मध्य अमेरिका[संपादित करें]

मध्य अमेरिका में पनामा भी पूर्वी मानक समय यूटीसी-०५:०० का पूरे वर्ष इस्तेमाल करता है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. प्रेरु, डेविड (2006). "Early adoption and U.S. Law". दिवालोक बचत समय. Web Exhibit. मूल से 6 जनवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2007-04-23.
  2. मैक्डियरमैन, ब्रायन (2006-08-13). "Parts of Eastern Alabama split between 2 time zones". द डेकाटुर डेली. मूल से 10 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-12-23.
  3. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; statoidus नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  4. "SIID División de Politica Social "Horario de Verano. Antecedentes y legislación comparada"" (स्पेनिश में). डेपुटीज़ चैम्बर, मेक्सिको. मूल से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2013-11-04.
  5. "On Mexican Time: Changing Time Zones To Accommodate Tourism". फ़ोर्ब्स. मूल से 29 जनवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 January 2015.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]