सेंट डेनिस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सेंट डेनिस क्षेत्र की नहर, विशेष गिरिजाघर व पुल।

सेंट-डेनिस (फ़्रांसीसी उच्चारण: [sɛ̃.d(ə).ni]) फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित एक उपनगरीय क्षेत्र है। यह पेरिस के उत्तर में स्थित है और शहर के केंद्र से 9.4 कि॰मी॰ (5.8 मील) की दूरी पर है। सेंट डेनिस पेरिस का एक उपनगरीय प्रशासकीय इलाका (फ़्रान्सीसी: फ़्रान्सीसी‎) है। यह सेन-सेंट-डेनिस के विभाग के अंतर्गत आता है।

यहाँ संत डेनिस की बैसिलिका का प्राचीन शाही कब्रगाह और मठ है। यहाँ फ्रांस के राष्ट्रीय फुटबाल और रग्बी टीमों का स्टेडियम स्टेट डी फ्रांस भी स्थित है।

यहां के निवासियों को डायोनिसियाई Dionysiens कहा जाता है।[1]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Saint-Denis - Habitants". habitants.fr. मूल से 24 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 नवंबर 2015.