काणकोण

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
काणकोण
Canacona
कानकोना
{{{type}}}
काणकोण is located in गोवा
काणकोण
काणकोण
गोवा में स्थिति
निर्देशांक: 15°01′N 74°01′E / 15.02°N 74.02°E / 15.02; 74.02निर्देशांक: 15°01′N 74°01′E / 15.02°N 74.02°E / 15.02; 74.02
देश भारत
प्रान्तगोवा
ज़िलादक्षिण गोवा ज़िला
ज़िलाकानकोना तालुका
जनसंख्या (2011)
 • कुल12,434
भाषा
 • प्रचलितकोंकणी, मराठी
समय मण्डलIST (यूटीसी+5:30)

काणकोण (Canacona) भारत के गोवा राज्य के दक्षिण गोवा ज़िले में स्थित एक नगर है। यह कानकोना तालुका के मुख्यालय, चाउड़ी, से 2 कीमी दूर है।[1][2]

विवरण[संपादित करें]

काणकोण तालुका में पटनेम, चौडी, पोइनगुइनिम, लोलिए, अगोण्डा और गौमडोंग्रे जैसे स्थान समाहित हैं। चौडी इस तालुक का मुख्यालय और सबसे विकसित कस्बा है। प्रसिद्ध पालोलेम तट इस तालुक में स्थित है।[3]

भूगोल[संपादित करें]

काणकोण 15.02°N 74.02°E के निर्देशांको पर स्थित है।[4] इसकी औसत ऊँचाई 10 मीटर (33 फ़ुट) है। काणकोण, गोवा का सबसे दक्षिणी तालुक है।

जनसांख्यिकी[संपादित करें]

भारत की 2001 की जनगणना के अनुसार[5], काणवपुर की जनसंख्या 11,900 है। कुल जनसंख्या में पुरुष 52%, और महिलाएँ 48% हैं। यहाँ की औसत साक्षरता दर 72% है जो राष्ट्रीय साक्षरता दर 59.5% से अधिक है जिसमें से पुरुष साक्षरता दर 78% और महिला साक्षरता दर 66% है। 10% लोग 0-6 वर्ष आयुवर्ग के हैं। कोंकणी और मराठी के अतिरिक्त कन्नड़ भी यहाँ कुछ लोगो द्वारा बोली जाती है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "The Rough Guide to Goa," Rough Guides UK, 2010, ISBN 9781405386616
  2. "Goa and Mumbai," Amelia Thomas, Lonely Planet, 2012, ISBN 9781741797787
  3. Canacona Map[मृत कड़ियाँ] (अंग्रेज़ी)
  4. [https://web.archive.org/web/20150924140812/http://www.fallingrain.com/world/IN/33/Kankon.html Archived 2015-09-24 at the वेबैक मशीन Falling Rain Genomics, Inc - Canacona (अंग्रेज़ी)
  5. "Census of India 2001: Data from the 2001 Census, including cities, villages and towns (Provisional)". Census Commission of India. मूल से 16 जून 2004 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2008-11-01. (अंग्रेज़ी)