रिश्तों की डोर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
रिश्तों की डोर
निर्माताअधिकारी ब्रदर्श
निर्देशकगौतम अधिकारी
अभिनीतनीचे देखें
प्रारंभिक थीम? द्वारा "रिश्तों की डोर"
उद्गम देशभारत
मूल भाषा(एं)हिन्दी
सीजन कि संख्या1
एपिसोड कि संख्याकुल 184
उत्पादन
कार्यकारी निर्मातातनवीर आलम
निर्मातागौतम अधिकारी और मरकन्द अधिकारी
उत्पादन स्थानमुंबई
प्रसारण अवधिलगभग 24 मिनट
प्रदर्शित प्रसारण
नेटवर्कसोनी
प्रकाशित15 मई 2006 –
29 मार्च 2007

रिश्तों की डोर एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका प्रसारण सोनी पर 15 मई 2006 से सोमवार से गुरुवार दोपहर 1:30 को होता था। कुल 184 प्रकरण प्रसारित होने के बाद यह 29 मार्च 2007 को बंद हुआ। इसका निर्देशन गौतम अधिकारी और निर्माण गौतम अधिकारी के साथ मरकन्द अधिकारी ने भी किया है।[1]

कहानी[संपादित करें]

यह कहानी अभयंकर परिवार के सबसे बड़े भाई सुहास कि है, जो अपने माता-पिता के मृत्यु के पश्चात परिवार को एक साथ करने के लिए बहुत कोशिश करता रहता है। वह अपने माता-पिता से वादा किए रहता है कि वह अपने तीन बहनों का खयाल रखेगा। उसकी एक बहन तेजस्विनी चिकित्सा की पढ़ाई कर रही होती है। लेकिन उसके मन में राहुल रायचंद के प्रति प्यार रहता है। लेकिन दोनों ही एक दूसरे से बिलकुल अलग होते हैं। तेजस्विनी के पास केवल दो ही मार्ग होते हैं। जिसमें से केवल एक पर ही वह चल सकती है। उसे अपनी पढ़ाई पूरी करनी होती है या अपने प्यार को चुनना होता है। जिसमें उसकी ज़िंदगी फंस जाती है।

कलाकार[संपादित करें]

  • अनुज सक्सेना - सुहास अभयंकर
  • उर्वशी ढोलकिया - नियोनिका अभयंकर
  • सम्पदा वाज़े - तेजस्विनी अभयंकर
  • शीतल ठक्कर - शुभांगी अभयंकर
  • मोनज मेववाला - मानसी अभयंकर
  • तोरल रसपुत्र - शाइना
  • एकता शर्मा
  • सिद्धार्थ मल्होत्रा - राहुल रायचंद
  • जीतें लालवानी - कुणाल शाह
  • मुस्कान मिहानी - तारा
  • अजय कुमार आर्य - रोन्नी
  • रज़ा मुराद
  • अदिति प्रताप
  • यतिन कार्येकर

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Adesara, Hetal (3 May 2006). "Sony lines up afternoon fare". Indiantelevision.com. मूल से 9 जनवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 सितंबर 2015.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]