पुखरायाँ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पुखरायाँ
{{{type}}}
पुखरायाँ is located in उत्तर प्रदेश
पुखरायाँ
पुखरायाँ
उत्तर प्रदेश में स्थिति
निर्देशांक: 26°13′41″N 79°50′06″E / 26.228°N 79.835°E / 26.228; 79.835निर्देशांक: 26°13′41″N 79°50′06″E / 26.228°N 79.835°E / 26.228; 79.835
देश भारत
राज्यउत्तर प्रदेश
ज़िलाकानपुर देहात ज़िला
जनसंख्या (2011)
 • कुल24,258
भाषाएँ
 • प्रचलितहिन्दी
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)
दूरभाष कोड05113
वाहन पंजीकरणUP 77

पुखरायाँ भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के कानपुर देहात ज़िले में स्थित एक नगर है। राष्ट्रीय राजमार्ग 27 यहाँ से गुज़रता है।[1][2]

विवरण[संपादित करें]

यह कानपुर देहात जिले के मुख्यालय से २२ किलोमीटर दक्षिण में लखनऊ-झाँसी मार्ग पर स्थित है। इसके दक्षिण में यमुना नदी एवं कालपी नगर है। भोगनीपुर से इसकी दूरी ४ किमी है। यहां महाभारत काल का एक पोखर (तालाब) है। इसी पोखर के नाम से इस शहर का नाम पोखरायां (पुखरायां) पड़ा है।

यातायात[संपादित करें]

पुखरायाँ उत्तर मध्य रेलवे के कानपुर-झाँसी सेक्शन में कानपुर देहात जिले का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है जहां तीव्रगामी और अतितीव्रगामी रेलगाडियां ठहरती हैं। यह नगर उत्तर में रेल द्वारा कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर आदि नगरों से और दक्षिण में झाँसी, इटारसी, मुंबई, चेन्नई आदि नगरों से जुड़ा हुआ है। रोड द्वारा यह नगर उत्तर में , कानपुर , लखनऊ आदि नगरों से तथा दक्षिण में यह नगर झाँसी, शिवपुरी, गुना, इंदौर आदि नगरों से जुड़ा हुआ है। पश्चिम दिशा में यह नगर मुगल रोड द्वारा इटावा, आगरा , ग्वालियर , दिल्ली , जयपुर आदि नगरों से जुड़ा हुआ है। पूर्व में यह नगर मुगल रोड द्वारा, फतेहपुर , इलाहबाद , वाराणसी आदि नगरों से जुड़ता है।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी[संपादित करें]

  • जंगबहादुर सचान
  • विश्वम्भर नाथ द्विवेदी
  • राम स्वरुप गुप्ता
  • रामेश्वर सचान
  • सालिग्राम सचान

श्रद्धा के केंद्र[संपादित करें]

  • बड़े महादेव मंदिर
  • मौहर देवी मंदिर
  • सिद्धेश्वरी देवी मंदिर
  • क्राइस्ट चर्च

संस्थाएं[संपादित करें]

  • रेलवे स्टेशन
  • भारत संचार निगम
  • जीवन बीमा निगम
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
  • उप डाक घर
  • तहसील एवं सब डिवीज़न
  • क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी
  • मुंसिफ न्यायालय
  • जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान[3]
  • भारतीय स्टेट बैंक
  • इलाहाबाद बैंक
  • सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया
  • पंजाब नेशनल बैंक
  • IDBI बैंक
  • इंडियन बैंक
  • बड़ौदा बैंक

शिक्षण संस्थाएं[संपादित करें]

  • रामस्वरूप ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज
  • रामस्वरूप ग्रामोद्योग महाविद्यालय
  • राजकीय बालिका इंटर कॉलेज
  • विवेकानंद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज
  • प्रेमा कटियार शिक्षण संस्थान
  • शिवमती शिवनन्दन शुक्ल महाविद्यालय

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716
  2. "Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance Archived 2017-04-23 at the वेबैक मशीन," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975
  3. "संग्रहीत प्रति". मूल से 11 अगस्त 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 अगस्त 2015.