चन्द्रबिन्दु

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

चंद्रबिन्दु एक विशेषक चिह्न है जो देवनागरी, गुजराती, बांग्ला, ओडिया, तेलुगु तथा जावा की लिपि आदि में प्रयुक्त होता है। इसका आकार चन्द्रमा जैसा होने से इसे 'चन्द्रबिन्दु' कहा जाता है। यह अनुनासिक को व्यक्त करता है। उदाहरण : चाँद (देवनागरी), দাঁত (बांग्ला)।

लिपि प्रतीक के साथ यूनिकोड
देवनागरी कँ U+0901 (2305)
बांग्ला लिपि কঁ U+0981 (2433)
गुजराती लिपि કઁ U+0A81 (2689)
गुरुमुखी ਕਁ U+0A01 (2561)
कन्नड लिपि ಕಁ U+0C81 (3201)
मलयालम കഁ U+0D01 (3329)
ओडिया लिपि କଁ U+0B01 (2817)
तेलुगु लिपि కఀ U+0C00 (3072)

इन्हें भी देखें[संपादित करें]