वार्ता:पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

यह पृष्ठ पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

उच्च शिक्षा विभाग रविवि का पुनर्गठन कर दुर्ग संभाग के लिए नये विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। 22 जनवरी को उच्च शिक्षा परिषद (रूसा) की राज्य संचालक मंडल की बैठक में इस पर प्रारंभिक चर्चा की जाएगी। दुर्ग संभाग में नये विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए विधानसभा के आगामी बजट सत्र में संशोधन विधेयक भी पारित किया जाएगा। 23 जनवरी को मंत्री स्तरीय बजट बैठक में मुख्यमंत्री डॉ॰ रमन सिंह इस नये विवि के प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगाएंगे।

दुर्ग विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा रूसा के तहत गत माह छत्तीसगढ़ को दिए 209 करोड़ रु. आबंटन में से राशि खर्च की जाएगी। राज्य सरकार द्वारा दुर्ग विवि की स्थापना के लिए 55 करोड़ रु. का प्रावधान किया जा रहा है। 51 वर्ष पुराने रविवि का तीसरा विभाजन 51 वर्ष पूर्व एक मई 1964 को स्थापित रविशंकर विवि का यह तीसरा विभाजन होगा। 34 कॉलेजों से शुरू हुई इस विवि में वर्तमान में 230 कॉलेजों का बड़ा कार्य क्षेत्र आता है। रविवि का पहला पुनर्गठन 1983-84 में किया गया था 6 तत्समय गुरु घासीदास विवि बिलासपुर की स्थापना की गयी थी। इसके बाद 2 सितंबर 08 को जगदलपुर में बस्तर विवि की स्थापना की गयी। विवि के अतंर्गत वर्तमान में 30 कॉलेज आते हैं। 19वां विवि होगा दुर्ग में प्रस्तावित नया विवि राज्य में स्थापित होने वाला 19 विवि होगा। 19 वर्ष पूर्व गठित छत्तीसगढ़ राज्य में वर्तमान में 18 विवि हैं। इनमें से आधा दर्जन विवि विगत 10 वर्षों में स्थापित किए गए है। राज्य के नए विवि में रविवि, बिलासपुर विवि, सरगुजा विवि, बस्तर विवि, वेटनरी विवि, पत्रकारिता विवि, विधि विवि प्रमुख है। Charu (वार्ता) 05:55, 19 जुलाई 2015 (UTC)[उत्तर दें]