रॉकी हैंडसम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
रॉकी हैंडसम
निर्देशक निशिकांत कामत
लेखक रितेश शाह
निर्माता सुनिर खेत्रपाल
जॉन अब्राहम
अभिनेता जॉन अब्राहम
श्रुति हासन
शरद केल्कर
नतालिया कौर
दीया चलवड़
छायाकार शंकर रमन
संगीतकार अंकित तिवारी
निर्माण
कंपनियां
एज़्योर एंटरटेनमेंट
जॉन अब्राहम एंटरटेनमेंट
देश भारत
भाषा हिंदी

रॉकी हैंडसम 2015 की एक भारतीय हिन्दी एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है, इसका निर्देशन निशिकांत कामत कर रहे हैं। फ़िल्म में जॉन अब्राहम तथा श्रुति हासन प्रमुख किरदार है। यह एक कोरियाई फ़िल्म "द मैन फ्रॉम नाऊवेयर" की पुनः निर्मित है। [1][2][3]

कलाकार[संपादित करें]

कहानी[संपादित करें]

फ़िल्म की कहानी कबीर अहलावत उर्फ रॉकी हैंडसम (जॉन अब्राहम), रूक्षीदा (श्रुति हासन) और छोटी बच्ची नाओमी (दिया) के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में कबीर अपनी पिछली जिंदगी को भूलकर आगे बढ़ता है और गोवा में रहता है। यहीं उसके पड़ोस में छोटी बच्ची नाओमी भी रहती है। अलग-अलग घटनाओं के बीच में नाओमी का अपहरण हो जाता है और इस तरह फिल्म की कहानी बढ़ते हुए गैंगवार, तस्करी और कई सारे उतार चढ़ाव लेकर आती है। दो घंटे छह मिनट की फिल्म के आखिर में कहानी को अंजाम मिलता है।

निर्माण[संपादित करें]

श्रुति हासन को जॉन अब्राहम की पत्नी के रूप में किरदार में लिया गया। वहीं सात वर्षीय अभिनेत्री दीया को भी एक महत्वपूर्ण किरदार के रूप में लिया गया।[4] नथालिया कौर इस फिल्म में एक बच्चे की माँ का किरदार निभा रही हैं। सुनील खेतरपाल के अनुसार हैदराबाद में इस फिल्म का निराम 45-50 दिन तक होगा उसके बाद दूसरा भाग गोवा व तीसरा भाग मुंबई में बनेगा।[5]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 21 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 जून 2015.
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से 24 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 जून 2015.
  3. "संग्रहीत प्रति". मूल से 6 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 जून 2015.
  4. "We will take action to another level in Rocky Handsome". Rediff. 25 June 2014. मूल से 24 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 June 2014.
  5. "John to go the Won Bin way for Rocky Handsome". Indian Express. 27 June 2014. मूल से 21 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 June 2014.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]