हीरो (2015 फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
हीरो
निर्देशक निखिल आडवाणी
लेखक निखिल आडवाणी
उमेश बिस्ट
निर्माता सलमान ख़ान
अभिनेता सूरज पंचोली
अथिया शेट्टी
संगीतकार अमाल मलिक
मीट ब्रोस अंजान
सचिन-जिगर
निर्माण
कंपनी
सलमान ख़ान फ़िल्म्स
वितरक इरोज इंटरनेशनल
प्रदर्शन तिथियाँ
  • सितम्बर 11, 2015 (2015-09-11)
देश भारत
भाषा हिंदी

हीरो एक भारतीय हिंदी एक्शन फ़िल्म है। जिसका निर्देशन निखिल आडवाणी कर रहे हैं। यह फ़िल्म हीरो (1983 फ़िल्म) की पुनः निर्माण है।[1]फ़िल्म में आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की सुपुत्री अथिया शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। फ़िल्म 25 सितम्बर 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

सारांश[संपादित करें]

सूरज (सूरज पंचोली) एक गुंडा रहता है। जिसकी मुलाक़ात एक दिन राधा (अथिया शेट्टी) से होती है। राधा मुख्य पुलिस अधीक्षक की बेटी होती है। एक दिन सूरज राधा को यह बोल कर अपने साथ ले जाता है कि पुलिस ने उससे उसे शहर से दूर ले जाने के निर्देश दिये हैं। बाद में राधा को पता चल जाता है कि उसे सूरज ने अपहरण कर लिया है। लेकिन कुछ समय के बाद सूरज उसे छोड़ देता है। लेकिन तब तक वह उससे प्यार करने लगता है। इसके बाद उसे कई परेशानी का सामना करना पड़ता है।

कलाकार[संपादित करें]

निर्माण[संपादित करें]

14 अगस्त 2013 को खबर मिली थी की गोविंदा और विनोद खन्ना भी इस फ़िल्म में अभिनय करेंगे। 25 अक्टुबर 2013 सुभाष घई ने कहा था कि सलमान ख़ान एक विशेष उपस्थिति कर सकते हैं, लेकिन वह मुख्य रूप से फ़िल्म के निर्माता के रूप में काम करेंगें।[2] 19 सितम्बर 2013 को ख़बर मिली थी कि सलमान ख़ान अपनी खुद की प्रोड्कशन स्टूडियो सलमान ख़ान प्रोड्कशन नाम से खोलेंगे तथा अपनी पहली फ़िल्म हीरो (1983 फ़िल्म) की रीमेक फ़िल्म बनाएंगे। मई 2013 में सुभाष घई ने कहा था कि वे हीरो (1983 फ़िल्म) की रीमेक फ़िल्म बनाएंगे साथ ही पूरी फ़िल्म दोबारा लिखकर पुनः संपादन करेंगे। 9 फ़रवरी 2014 को यह पुष्टि की गई कि अथिया शेट्टी और सूरज पंचोली हीरो (1983 फ़िल्म) की पुनर्निर्मित फ़िल्म हीरो में प्रमुख भूमिका निभाएंगे। इस प्रकार दोनों जवान सितारों ने अपनी पहली फ़िल्म की तैयारी शुरू कर दी।[3]

पात्र चुनाव[संपादित करें]

एक था टाइगर फिल्म के दौरान सूरज पंचोली उस फिल्म में सहायक निर्देशक थे। सूरज पंचोली के जन्मदिन के दूसरे दिन सुबह-सुबह सलमान खान आ कर उनसे कहते हैं कि जन्मदिन कि बात क्यों नहीं बताई और उसके बाद इस फिल्म के लिए उन्हें चुन लिया।[4]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. http://indianexpress.com/article/entertainment/bollywood/salman-khan-sets-up-hero-schedule-for-suraj-pancholi/[मृत कड़ियाँ]
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से 2 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 जून 2015.
  3. "संग्रहीत प्रति". मूल से 13 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 जून 2015.
  4. "जानें कैसे सलमान के 'हीरो' बनें सूरज पंचोली, देखें वीडियो". प्रभात खबर. 28 अगस्त 2015. मूल से 11 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 अगस्त 2015.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]