मलालई जोया

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मलालई जोया ملالی جویا

२००७ में मलालई जोया
जन्म 25 अप्रैल 1978 (1978-04-25) (आयु 45)
फ़राह प्रान्त, अफ़्ग़ानिस्तान
आवास काबुल [1]
पेशा राजनीतिक कार्यकर्ता
प्रसिद्धि का कारण अफ़्ग़ानिस्तानी हकूमत और अफ़्ग़ानिस्तान में अमेरिका-नाटो की फ़ौजी उपस्थितियों की आलोचना[2]
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

मलालई जोया (पश्तो ملالۍ جویا, जन्म: २५ अप्रैल १९७८) अफ़्ग़ानिस्तान से कार्यकर्ता, लेखिका, और एक पूर्व राजनेत्री हैं।[3]

परिचय[संपादित करें]

मलालई जोया अफ़्ग़ानिस्तानी संसद की सबसे जवान और मशहूर सदस्य थी, जोया अफ़्ग़ानिस्तानी संसद को 2005 में पश्चिम फ़राह प्रान्त से चुनी हुई।[4] अफ़्ग़ानिस्तान की प्रांतीय विधानसभा ने मलालई जोया की सदस्यता को रद्द कर दी। मिलालई जोया ने एक साक्षात्कार में संसद को अस्तबल से बदतर क़रार दिया था। इनका कहना था कि संसद से बेहतर तो अस्तबल होता है जिसकी गाय कम-से-कम दूध देती हैं। और इस में रखे जाने वाले गधे बारबुर्दारी के काम तो आते हैं। साथी अरकान ने अपनी उस 'मुँह फट' सदस्य को सबक़ सिखाने के लिए उसकी सदस्यता को रद्द कर दी है। संसद के निचले सदन ने जोया को 2010 में विधानसभा की अवधि के अंत तक निलंबित रखने के लिए वोट दिया है।[5] जोया अफ़्ग़ानिस्तानी संसद की ऐसी महिला सदस्य जिन्होंने अब्दुल रसूल सय्याफ़ और मुजाहिदीन के अन्य मुख्य नेताओं पर सख़्त आलोचना की है, यानी कि इस काम के वजह से जोया दुनिया-भर जानी-पहचानी शख़्स बन गई।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Militarism, Mutilation, and Minerals: Understanding the Occupation of Afghanistan". culturesofresistance.org. January 29, 2011. मूल से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2011-04-04.
  2. Hirsi Ali, Ayaan (2010-04-29). "The 2010 TIME 100: Heroes: Malalai Joya". Time. मूल से 17 अगस्त 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2010-04-29. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  3. "Profile: Malalai Joya". बीबीसी न्यूज़. November 12, 2005. मूल से 10 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2011-03-26.
  4. "BBC". मूल से 15 जनवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 मई 2015.
  5. Chron[मृत कड़ियाँ]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]