कोदारी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कोदारी
कोदारी
गाँव
कोदारी is located in नेपाल
कोदारी
कोदारी
Location in Nepal
देशनेपाल
अंचलबागमती
जिलासिंधुपालचोक जिला
ऊँचाई2300 मी (7,500 फीट)
समय मण्डलनेपाल मानक समय (यूटीसी+5:45)

कोदारी नेपाल-चीन सीमा पर एक गाँव है जो तिब्बत स्वशासित प्रदेश से लगा हुआ है। कोदारी बागमती अंचल के सिंधुपालचोक जिला में स्थित है। इसके दूसरी तरफ़ झांगमु कस्बा है जो तिब्बत स्वशाषित प्रदेश के न्यालम प्रदेश में स्थित है।[1]

इतिहास[संपादित करें]

प्राचीन काल में यह हिमालय पार करने के लिये कारवाँओं का मार्ग था। नेवारी व्यापारी कोदारी से उत्तर की तरफ़ जाते हुए कुटी पास को पार करने के बाद दाहिने तरफ पूर्व की ओर तिब्बत के पठार को पार करते हुए ल्हासा जाते थे।

चीन ने 115 किलोमीटर (377,000 फीट) लंबी काठमांडू-कोठारी सडक का निर्माण १९६३-६७ के दौरान किया था। नेपाल में यह अरानिको हाइवे और चीन में राष्ट्रीय महामार्ग ३१८ के नाम से जाना जाता है। २०११ में आई सूचना के मुताबिक नेपाल इस महामार्ग को ६ लेन वाला बनाने की योजना बना रहा है।[2]

चीन ने २००८ में एक रेल परियोजना की शुरुवात की जिसमें उसने नेपाल-चीन सीमा पर मौजूद झांगमु को ल्हासा से जोडने की योजना बनाई। यह 1,956 किलोमीटर (6,417,000 फीट) लंबे क्विंगहाइ-तिब्बत रेलवे का विस्तार थी।[2][3][4]

भूगोल[संपादित करें]

कोदारी समुद्र तल से 2,515 मीटर (8,251 फीट) की उँचाई पर स्थित है।[5] कोदारी काठमांडू से 114 किलोमीटर (374,000 फीट) दूर है। किसी भी साफ मौसम वाले दिन सडक के दोनो तरफ के हिमालय पर्वतमाला साफ देखी जा सकती है। झांगमु से न्यालम प्रदेश जिनके बीच की दूरी 33 किलोमीटर (108,000 फीट) है पर्वतों की उँचाई 2,300 मीटर (7,500 फीट) से 3,750 मीटर (12,300 फीट) तक बढ जाती है।[6]

चित्रमाला[संपादित करें]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

कोशी अंचल

बाहरी कडियाँ[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "कोदारी: नेपाल-चीन सीमा के मानचित्र पर कोदारी की स्थिति।". मूल से 18 मई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 मई 2015.
  2. "Kodari Road – Implications for Nepal, China and Inda [कोदारी मार्ग: नेपाल, चीन और भारत पर इसका प्रभाव]". इंस्टीच्यूट ऑफ़ पीस एंड कॉन्फ्लिक्ट स्टडीज़. मूल से 3 जनवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 जनवरी 2012.
  3. "Nepal to get China rail link" [रेल लाइन के जरिये चीन से जुडेगा नेपाल]. एशिया टाइम्स, 15 मई 2008. मूल से 4 जनवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 जनवरी 2012.
  4. "New Railroads in Tibet open up economic opportunities [तिब्बत में नये रेलमार्ग ने खोली नई आर्थिक संभावनाएँ]". यो! लर्न चाइनीज़!. 6 सितम्बर, 2009. मूल से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 अप्रैल 2012. |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  5. "Kodari, Nepal Page". फालिंगरेन जेनोमिक्स. मूल से 18 अगस्त 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 जनवरी 2012.
  6. The Mount Kailash trek: a trekker's and visitor's guide. गूगल बुक्स. अभिगमन तिथि 2 जनवरी 2012.