बीडबल्युएफ सुपर सीरीज

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सुपर सीरीज प्रीमियर का आधिकारिक लोगो
सुपर सीरीज का आधिकारिक लोगो

बीडब्ल्युएफ सुपर सीरीज का लोकार्पण १४ दिसम्बर २००६ को हुआ और २००७ में इसकी शृंखला शुरू हुई। [1]विश्व बैडमिंटन संघ (बीडब्ल्युएफ) से मान्यता प्राप्त यह प्रतिष्ठित बैडमिंटन प्रतियोगिताओं की एक श्रँखला है। सुपर सीरीज की एक शृंखला में साल में विश्व भर में १२ प्रतियोगिताएँ आयोजित होती हैं। जिसमें से ५ सुपर सीरीज प्रीमियर होती हैं।[2] साल के अंत में सफल खिलाडियों की सुपर सीरीज मास्टर्स फाइनल प्रतियोगिता होती है।

विशेषताएँ[संपादित करें]

२०१३ फ्रेंच सुपर सीरीज़

पुरस्कार राशि[संपादित करें]

एक सुपर सीरीज प्रतियोगिता में कम से कम २ लाख अमेरिकी डालर पुरस्कार राशि के रूप में दिए जाते हैं। एक सुपर सीरीज प्रीमियर प्रतियोगिता में कुल ३ लाख ५० हज़ार अमेरिकी डालर की इनामी राशि दी जाती है। मास्टर्स फाइनल में कम से कम ५ लाख अमेरिकी डालर की पुरस्कार राशि दी जाती है।[3]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

  1. बीडब्ल्युएफ विश्व प्रतियोगिताएँ
  2. विश्व कनिष्ठ बैडमिंटन प्रतियोगिता


सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "बीडबल्युएफ लाँचेज सुपर सीरीज". बैडमिंटन ऑस्ट्रेलिया. 2006-12-15. मूल से 29 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 अप्रैल 2015.
  2. "योनेक्स आल इंगलैंड एलिवेटेड टू बीडब्ल्युएफ प्रीमियर सुपर सीरीज इवेंट।". Badmintonstore.com. मूल से 2 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 सितम्बर 2013.
  3. "ज़नरल कंप्टीशन रेगुलेशन्स". विश्व बैडमिंटन संघ. Bwfbadminton.org. मूल से 8 जुलाई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 सितम्बर 2013.