फोर सीजन्स होटल मुंबई

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
Four Seasons Hotel, Mumbai
सामान्य विवरण
स्थान 144 Dr. E Moses Road, Worli, Mumbai, India[1]
निर्माण सम्पन्न 2008[तथ्य वांछित]
शुरुवात 2008[तथ्य वांछित]
लागत US$100 million[2]
ऊँचाई
छत 146 मी॰ (479 फीट)[3]
प्राविधिक विवरण
गृहमूल 37[तथ्य वांछित]
योजना एवं निर्माण
वास्तुकार John Arzarian of Lohan Associates

फोर सीजन्स होटल, मुंबई स्थित एक फाइव स्टार होटल हैं जो टोरंटो की फोर सीजन्स लक्ज़री होटल एवं रिसॉर्ट्स का एक भाग हैं। [4] यह मुंबई के तेजी से बढ़ते हुए जिले वर्ली में स्थित हैं।[5] वर्त्तमान में इस होटल में कुल २०२ अतिथि गृह हैं [6] एवं भारत का सबसे बड़ा रूफटोप बार “एर” इसी में स्थित हैं। [7][8][9] भारतीय उपमहाद्वीप में फोर सीजन्स लक्ज़री होटल एवं रिसॉर्ट्स के द्वारा की गयी ये पहली बड़ी इन्वेस्टमेंट हैं। भारत की बढ़ती हुई आर्थिक व्यवस्था एवं आधारभूत सरंचना में उदारीकरण के कारण अब बहुत सारी बड़ी छोटी विदेशी कंपनियां अब भारत की और रुख कर रही हैं। अत फोर सीजन्स लक्ज़री होटल एवं रिसॉर्ट्स इससे अछूती कैसे रह सकती थी।

इतिहास[संपादित करें]

इस ३७ मंजिली ईमारत जिसका निर्माण २००८ में पूरा हुआ[3] , की डिजाइनिंग , होन्ग कोंग स्थित लोहान एसोसिएट्स के डिज़ाइनर जॉन अर्जरों के द्वारा कि गयी। इस होटल के इंटीरियर की डिजाइनिंग बिलकेय -लिंक्स के द्वारा की गयी।[10] इसका निर्माण उन्होंने भारतीय संस्कृति की बारीकियों को ध्यान में रखकर किया हैं। इस बिल्डिंग का असैनिक (सिविल) निर्माण १.५ सालो में पूरा हुआ जिसमे स्लैब चक्र 8 दिनों का था। कुल मिलाकर 1 वर्ष से भी कम समय में इस ३७ तल्ला ईमारत का निर्माण हुआ जो अब तक भारत में हुए सबसे तेज निर्माण के अंतर्गत आता हैं। श्री संजीव गर्ग , जी एम अहलूवालिआ कॉन्टेक्ट्स, जो नई डेल्ही स्थित निर्माण कंपनी हैं, के द्वारा इस प्रोजेक्ट का प्रबंधन किया गय हैं।

इस होटल में निम्नलिखित रेस्टोरेंट्स उपलब्ध हैं::[11]

  • कैफ़े प्रतो एवं बार [12]
  • पूल डेक [13]
  • सान की

फिटनेस सुविधाएं[संपादित करें]

इस होटल में आपके मन एवं शरीर को ऊर्जावान बनाने के लिए बहुत अच्छी जिम सुविधा उपलब्ध हैं। जिसमे अत्याधुनिक तकनीक से सुस्सजित कई तरह की मशीन हैं। यहाँ पर सारी सुविधाओं से यूक्त कार्डियोवैस्कुलर एवं अन्य ट्रेनिंग मशीन हैं। यहाँ के रेजिडेंट योग गुरु से आप योग की शिक्षा ले सकते हैं जो आपके मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थय के लिए उपयुक्त होगा।

स्पा[संपादित करें]

इस होटल की स्पा सुविधा काफी उच्चस्तरीय है ,जिसमे सभी लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बनाया गया हैं। यहाँ कई तरह की मालिश, आयुर्वेद आधारित इलाज़ , योग , चेहरे के उपचार एवं सैलून सुविधाएं उपलब्ध हैं। जो हर तरह से आपकी शारीरिक एवं मानसिक सौंदर्य को निखारने में मदद करेगा।

यहाँ निम्नलिखित तरह के मालिश सुविधायें उपलब्ध हैं[संपादित करें]

  • अपोहा मिज़रा
  • ओजस
  • तुला
  • मुक्त
  • थाई ब्लिस
  • कु नए
  • सोल हारमनी
  • हीलिंग हॉट स्टोन

चेहरे के देखभाल[संपादित करें]

यहाँ पर विश्वस्तरीय फेसिअल ट्रीटमेंट उपलब्ध हैं, जो आपकी त्वचा की बेहतर देखभाल, संतुलन एवं उसकी तरोताजगी बनाये रखने में मदद करती हैं।

चेहरे के देखभाल के लिए निम्नलिखित उपचार उपलब्ध हैं।

  • 24 कैरट गोल्ड
  • शुद्धिकरण उपचार
  • स्थायी अपमार्जन (डीप क्लींजिंग)

यहाँ रोस्सानो फेररटी सैलून की सुविधा भी उपलब्ध हैं, जो आपके व्यक्तित्वा, लुक एवं बालों को आकर्षक बनाने में काफी योगदान देता हैं। बाल कटना आपके लिए एक राजकीय अहसास की तरह होता हैं।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. मुंबई होटल दर | होटल पैकेजेस | रूम आरक्षण फोर सीजन्स होटल, मुंबई Archived 2015-03-07 at the वेबैक मशीन. फोरसीजन्स.कॉम
  2. "मुंबई झोपड़पट्टी के सफाई से अमीरो का उदय". रीडिफ़ .कॉम. २००४-१२-३१. मूल से 17 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २०१०-०९-१५.
  3. एम्पोरिस गंभ. ""फोर सीजन्स होटल, मुंबई, इंडिया "". एम्पोरिस .कॉम. मूल से 4 जून 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २०१०-०९-१५.
  4. "फोर सीजन्स होटल का मुंबई में आगमन". द हिन्दू बिज़नेस लाइन. अक्टूबर २६, २००३. मूल से 12 अक्तूबर 2008 को पुरालेखित.
  5. "शहर का सबसे आरामदायक बिस्तर - खबरची". लाइवमिंट.कॉम. २२ फ़रवरी २००८. मूल से 18 फ़रवरी 2015 को पुरालेखित.
  6. "फोर सीजन्स होटल ६ और संपत्तियां खरीदेगा". बिज़नेस -स्टैण्डर्ड .कॉम. जून २३ ,२००९. मूल से 18 फ़रवरी 2015 को पुरालेखित. |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  7. “एर” भारत का सबसे ऊंचा रूफटोप बार होटल l न्यूज़ | फोर सीजन्स होटल, मुंबई | होटल प्रेस किट्स | प्रेस रूम | फोरसीजन्स होटल एवं रिसॉर्ट्स , मुंबई Archived 2015-02-20 at the वेबैक मशीन. प्रेस .फोरसीजन्स .कॉम
  8. ""शीर्ष से देखा गया दृश्य – खबरची"". लाइवमिंट.कॉम. २००९-१२-०४. मूल से 18 फ़रवरी 2015 को पुरालेखित.
  9. "फोर सीजन्स होटल, मुंबई ने साँसों को थमा देने वाला "एर" बार ओपन किया". इझीअर.कॉम. २००९-१२-०७. मूल से 2 अप्रैल 2015 को पुरालेखित.
  10. "फोर सीजन्स होटल, मुंबई, निर्माण एवं उद्योग". अरेबियन बिज़नेस .कॉम. २००८-०६-२९. मूल से 20 फ़रवरी 2015 को पुरालेखित.
  11. मुंबई रेस्टोरेंट | पब्स इन मुंबई | फोर सीजन्स होटल, मुंबई Archived 2015-03-11 at the वेबैक मशीन. फोरसीजन्स.कॉम.
  12. "समृद्धि से सामना". एक्सप्रेस हॉस्पिटैलिटी. २००८-०९-१५. मूल से 22 मार्च 2015 को पुरालेखित.
  13. "फोर सीजन्स होटल विशेषताएं". क्लिरट्रिप.कॉम. मूल से 19 फ़रवरी 2015 को पुरालेखित.