भाग्यलक्ष्मी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
भाग्यलक्ष्मी
शैलीनाटक, प्रेम
अभिनीतनीचे देखें
उद्गम देशभारत
मूल भाषा(एं)हिन्दी
सीजन कि संख्या1
एपिसोड कि संख्या24 अप्रैल 2015 को 40
उत्पादन
निर्मातारश्मि शर्मा
उत्पादन स्थानइंदौर और उज्जैन
कैमरा सेटअपबहू-केमरा
प्रसारण अवधिलगभग 24 मिनट
प्रदर्शित प्रसारण
नेटवर्कएंड टीवी
प्रकाशितमार्च 2, 2015 (2015-03-02)

भाग्यलक्ष्मी एक भारतीय धारावाहिक है, जिसका प्रसारण एंड टीवी पर 2 मार्च 2015 से सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे होता है।[1]

कहानी[संपादित करें]

यह कहानी भूमि शुक्ला (सिमरन परींजा) की है। भूमि की बहन की शादी वसुंधरा प्रजापति (अरुणा ईरानी) के रिश्तेदार के यहाँ होता रहता है। शादी के दिन वरुण (अभिषेक मलिक) अपने प्रेमिका के साथ होता है और तभी वसुधरा उन दोनों को देख लेती है। दूसरे दिन वह उन दोनों की शादी करवाने के लिए उसके घर जाती है पर उसकी बहन की शादी से पहले परिवार वाले वरुण की शादी नहीं करवाना चाहते है। इस पर वसुंधरा अपने भतीजे मान/अंश की शादी भूमि से करवाने कहती है। सभी मान जाते है, लेकिन मान/अंश को वे लोग नहीं देखे रहते है।

भूमि नौकरी करने के जाती है, जहाँ उसे आयुष्मान (वरुण शर्मा) मिलता है। आयुष्मान को भूमि से प्यार हो जाता है। पर वह जब उसे अपने दिल की बात कहता है तो उसे पता चलता है की भूमि की शादी तय हो गई है। जब वह घर पहुँचता है तो वसुंधरा उसे उसकी शादी तय होने के बारे में बताती है। लेकिन आयुष्मान को तब तक उसके बारे में नहीं पता रहता की वह भूमि ही है।

कलाकार[संपादित करें]

  • अरुणा ईरानी - वसुंधरा प्रजापति[2]
  • वरुण शर्मा - अंशुमन प्रजापति / अंश / मान
  • सिमरन परींजा - भूमि शुक्ला
  • अभिषेक मलिक - वरुण शुक्ला
  • बरखा सिंह - सुरभि प्रजापति
  • अशिता धवन - सुमन प्रजापति
  • रीता भादुड़ी - भूमि की दादी
  • अनिल धवन - मुरलीमोहन शुक्ला
  • चेतन्य अदीब - भूमि के पिता
  • संजीव जोगतियानी - भूमि के तौजी
  • शालिनी अरोड़ा
  • अली रज़ा नामदार - अंशुमन के पिता
  • श्वेता गौतम - अंशुमन की माँ
  • सुमित वर्मा - विक्रम
  • अकांक्षा चमोला - अवनी

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "एंड टीवी ने लॉन्च होने से पहले ही जुटाए कई विज्ञापनदाता". मूल से 2 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 मार्च 2015.
  2. "महाकाल में शूटिंग, नंदी के कान में मुराद बताई अरुणा ईरानी ने". मूल से 2 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 मार्च 2015.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]