सदस्य:Sbharti/स्वचालित सुधार

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

मैं बॉट्स पर काम कर रहा हूँ। इससे हिन्दी विकि को स्वचालित ढंग से प्रबन्ध करने में मदद मिलेगी। मेरे पास निम्न सुझाव हैं। आपके पास कोई सुझाव हो तो कृप्या जोड़ दें।

हिंग्लिशबॉट - हिन्दी और अंग्रेजी[संपादित करें]

कई बार लेख सीधे अंग्रेजी से हिन्दी में लिखे जाते हैं, अनुवाद कर के। कई बार अंग्रेजी शब्दों का हिन्दी मिलना मुश्किल होता है। हिन्दी लेखों को लिखने में अंग्रेजी शब्दों का आ जाना स्वाभाविक बात है। पर इस अशुद्धि को दूर करना भी आवश्यक है। इसके लिए हिंग्लिशबॉट का प्रयोग किया जाता है।

रोमन अक्षर वाले शीर्षक ✓[संपादित करें]

  1. विकिपीडिया:रोमन लिपि वाले शीर्षक या titles with roman letters - toolserver पर ऐसी एक सूची है।
  2. जिन लेखों के शीर्षक रोमन लिपि में हैं, उन्हें हिन्दी शीर्षक की तरफ अनुप्रेषित करना।
  3. उदाहरण
    1. बदलने से पहले शीर्षक - राष्ट्रीय_राजमार्ग_103
    2. बदलने के बाद शीर्षक - राष्ट्रीय_राजमार्ग_१०३
  4. ऐसे शीर्षक को हिन्दी में अनुवाद करके उसकी तरफ अनुप्रेषित करना।
  5. अगर हिन्दी वाले शीर्षक पहले से हैं तो उन पन्नों को उचित तरीके से जोड़ देना

रोमन अक्षर वाले शीर्षकों का हिन्दी रूपांतरण परियोजना[संपादित करें]

  1. मुख्य लेखों को उनके वार्ता पृष्ठ के साथ बदलना
    1. http://cstt.nic.in/ - सही हिन्दी शब्दों के लिए इसका उपयोग करें।
    2. ध्यान रहे कि हिन्दी पृष्ठ पहले से विकि पर नहीं हों।
    3. अगर हिन्दी पृष्ठ पहले से हैं, तो उन दोनों पन्नों की सामग्री को जोड़कर रूपांतरण करना
  2. सदस्य पन्नों को अनदेखा किया जा सकता है
  3. मुख्य पन्नों को छोड़कर सभी पन्नों का स्थानांतरण करते समय उनके उपपृष्ठों और उनके वार्ता पृष्ठों का भी उचित स्थानांतरण आवश्यक है।
  4. साँचा लेखों को बदलने के साथ उनके /doc प्रलेखन को भी बदलना
    1. मुख्यतः साँचे अभी भी अंग्रेजी में ही प्रयोग किए जाते हैं। जैसे कि हर जगह Infobox का ही उपयोग होता है, ज्ञानसंदूक का नहीं। इससे नौसीखिए भी Infobox ही प्रयोग में ले आते हैं ना कि ज्ञानसंदूक। अतः Infobox की जगह ज्ञानसंदूक डालना लाभदायक होगा। यह कार्य अंग्रेजी भाषा वाले शीर्षकों का हिन्दी में अनुवाद और अनुप्रेषित लेखों का संशोधन द्वारा स्वतः ही हो जाना चाहिए।
  5. बॉट द्वारा उन स्थानों पर संपादन करना जहाँ अंग्रेजी वाले साँचे लगे हैं और उन्हें हिन्दी वाले साँचे नाम में बदलना।
  6. श्रेणी का रूपांतरण टूल द्वारा करना, इससे उसके अंदर सारे पन्नों की श्रेणी को एक साथ ही हिन्दी में रूपांतरित किया जा सकता है।
    1. इसके लिए बॉट का भी उपयोग किया जा सकता है।
  7. चित्र को हिन्दी नाम देना
    1. जहाँ भी ये चित्र उपयोग में लाए गए हैं, उन्हें ब़ॉट द्वारा हिन्दी नाम से बदलना
  8. अन्य पन्नों को भी इसी तरह रूपांतरित किया जा सकता है।
  9. क्योंकि अरबी अंकों का उपयोग भी व्यापक है, जो पृष्ठ मात्र देवनागरी अंक में हैं, उनके लिए अरबी अंकों वाला एक अनुप्रेषित पृष्ठ बनाना।

अंग्रेजी शब्दों से भरे लेख[संपादित करें]

हिन्दी विकि पर कई लेख ऐसे हैं जो अंग्रेजी शब्दों से भरे पड़े हैं। ऐसे लेखों को या तो हटा देना चाहिए या फिर अनुवाद करके अच्छी अवस्था में डाल देना चाहिए।

  1. {{अनुवाद आधार}} साँचा लगा देना, जिससे यह ध्यान रहे कि इसमें हिन्दी के अलावा अन्य भाषाओं के अक्षर भी हैं।

रोमन लिपि में प्रदर्शित शीर्षक[संपादित करें]

  1. लेख में जब एक शीर्षक का लिंक जोड़ा जाता है, तो कभी कभी उसका प्रदर्शित शीर्षक समान नहीं होता, और शायद रोमन लिपि भी रखता हो। ऐसे शीर्षकों को हिन्दी में रूपांतरित करना।

ग्रामीणबॉट - भारतीय गाँव के पन्नों के लिए[संपादित करें]

भारत गाँवों का देश है। पाँच लाख से ऊपर गाँवों के देश के बारे में अगर ढूँढें तो कुछ भी नहीं मिलता। विकि पर सारे गाँवों को एक पृष्ठ देकर हम ग्रामीण वासियों को इसकी जानकारी बढाने में मदद कर सकते हैं।

भारत के शहरों व गाँवों के पृष्ठ[संपादित करें]

  1. census india 2001 पर भारत के शहरों और गाँवों की जानकारी उपलब्ध है।
  2. ठीक ऐसा ही बॉट अंग्रेजी विकि पर उपलब्ध है - en:User:Ganeshbot
  3. गाँवों का अंतर्जाल

प्रबंधनबॉट - विकि प्रबंधन के लिए[संपादित करें]

विकि पर सदस्यों, लेखों, श्रेणियों इत्यादि का प्रबंधन करना पड़ता है। कुछ सदस्य गलत कर रहे हैं, तो कहीं गलत लेख ही बन रहे हैं, कहीं सदस्य को वार्ता सूचना देनी हैं इत्यादि। इसके लिए प्रबंधनबॉट का प्रयोग किया जा सकता है।

सदस्य सूचना व वार्ता बॉट[संपादित करें]

  1. इस सुझाव को हटाया जा सकता है।
  2. वार्ता पृष्ठों की सँख्या
  3. वार्ता पृष्ठों की कमी से हिन्दी विकि की गहराई कम हो गई है। हम तरह के पन्नों के लिए एक वार्ता पृष्ठ होना आवश्यक है।
  4. अगर प्रबंधकों को कोई सूचना देनी हो, तो पूरी टीम को देने में कठिनाई होती है। हालाँकि सूचना मिलना इस बात पर निर्भर करता है कि सदस्य ने इसके लिए subscribe किया है कि नहीं।
  5. इसका काम पन्नों पर जरूरतमंद ambox संदेश लगाना भी होगा।
  6. उदाहरण
    1. पन्ना - सदस्य:Sbharti
    2. वार्ता पन्ना - सदस्य वार्ता:Sbharti
  7. बॉट क्या करेगा
    1. चाहे कोई भी नेमस्पेस हो, अगर किसी पन्ने का संबंधित वार्ता पन्ना नहीं है, तो एक साँचे के साथ उसे बनाना।
    2. कुछ खास मुख्य प्रबंधक चौपाल में वार्ता करने के बाद अगर कुछ खास सदस्यों को सूचना भेजना चाहते हैं तो इस बॉट का उपयोग किया जा सकता है। सूचना पाने वाले सदस्यों की सूची इस बात पर निर्भर करेगी कि सूचना किसके लिए है -
      1. सक्रिय सदस्यों के लिए
      2. प्रबंधकों के लिए
      3. असक्रिय सदस्यों के लिए
      4. वैन्जलिजम करने वाले सदस्यों के लिए
    3. इसके अलावा कुछ खास सदस्य समूह के लिए अलग वार्ता पृष्ठ होनी चाहिए, जैसे विकिपरियोजना की होती है। ये पन्ने इन सदस्यों की ध्यान सूची में होंगे और उन्हें पता चलेगा कि क्या नया हुआ है।

श्रेणियों का प्रबंधन[संपादित करें]

  1. एक श्रेणी के अंदर कई पन्ने आ जाने से उनका उचित प्रबंधन होना चाहिए.
    1. उन्हें उपश्रेणियों में बांटा जा सकता है
  2. कई श्रेणियों के अंदर पन्ने ही नहीं है, उनके अंदर उचित पन्नों का स्थानांतरण

शुद्धीकरणबॉट - हिन्दी विकि की शुद्धि के लिए[संपादित करें]

हिन्दी विकि पर अशुद्धियाँ भरी परी हैं। कहीं वर्तनी गलत है, कहीं एक जैसे कई पृष्ठ हैं, कई लेख ऐसे हैं जिन्हें होना ही चाहिए, कहीं श्रेणी ही नहीं है। इन सारी अशुद्धियों को दूर करने के लिए शुद्धीकरणबॉट का प्रयोग करते हैं।

समान वर्तनी वाले शीर्षकों के लिए बहुविकल्पी पृष्ठ[संपादित करें]

  1. जैसे-जैसे हिन्दी विकि बड़ी होती जा रही है, वैसे-वैसे समान वर्तनी पर अलग अर्थ वाले शीर्षक बढ गए हैं। बहुविकल्पी पृष्ठों से अलग-अलग अर्थ वाले लेख ढूँढने में आसानी होगी।
  2. बॉट क्या करेगा?
    1. सूची-१ - ऐसे शीर्षक जिनमें कोई कॉमा, डैश, छोटी ब्रैकेट नहीं है ।
    2. सूची-२ - सूची-१ से एक शीर्षक लें। ऐसे शीर्षक ढूँढें जो इसी शीर्षक से शुरू होते हैं और ठीक उसके बाद कॉमा, डैश, छोटी ब्रैकेट आ जाता है। बीच में स्पेस हो सकता है।
    3. सूची-२ को सदस्यों के सामने प्रस्तावित करें। अगर कोई सदस्य इसे ठीक समझे तो टीक कर दे। इससे सूची-२ को बहुविकल्पी पृष्ठ में बदल दिया जाएगा। इन्हें श्रेणी:बहुविकल्पी लेख में डाल दिया जाएगा।
    4. सूची-२ के हर शीर्षक के पन्ने के ऊपर बहुविकल्पी का साँचा डाल दिया जाएगा, ताकि दूसरे शीर्षक ढूँढने में आसानी हो।
  3. दोहरे शीर्षकों का सफाया
    1. भूले या गलती से दो शीर्षक वाले एक ही लेख बन जाते हैं। जैसे, कुछ गाँवों के दो-दो पन्ने बन गए हैं। अगर अनुप्रेषण करते हैं तो ठीक है, नहीं तो सफाई चाहिए। समान वर्तनी वाले शीर्षकों के लिए बहुविकल्पी पृष्ठ का ऊपयोग करके हम ऐसे शीर्षकों को छाँट सकते हैं और ठीक कर सकते हैं।

अनिर्मित लेखों की सूची, जिनका लिन्क अन्य लेखों में मिलता है[संपादित करें]

  1. ऐसे शीर्षक जो लेखों में पाए जाते हैं पर विकि पर अभी तक नहीं बने, उनकी गिनती के अनुसार सूची बनाना।
  2. इन पन्नों को बनाने से हमारी गुणवत्ता बढेगी।

ऐसे लेख जिनमें विकि के अभी तक नहीं बने लेखों की लिन्क है[संपादित करें]

  1. ऐसे शीर्षकों की सूची जिनके लेख पर कम से कम एक ऐसे विकि शीर्षक हैं जो अभी तक हिन्दी विकि पर नहीं बने। उन्हें उनकी गिनती के अनुसार क्रमबद्ध किया जा सकता है।
  2. ऐसे लेखों से हम नहीं बने लेखों की गिनती कम कर सकते हैं।

बिना श्रेणी वाले लेख और श्रेणी[संपादित करें]

  1. ऐसे शीर्षक जो किसी भी श्रेणी में नहीं हैं, उन्हें श्रेणी में डालना।
  2. श्रेणी रहित श्रेणियाँ
  3. श्रेणी रहित पन्ने

अंग्रेजी विकि से ना जुड़ने वाले लेख[संपादित करें]

  1. ऐसे शीर्षक जो अंग्रेजी विकि वाले शीर्षकों से नहीं जुड़े हैं, उनकी सूची बनाना और जोड़ना। सूची उनके जुड़ने वाली गिनती से क्रमबद्ध की जा सकती है।
  2. अन्य बॉट स्वतः ही इन्हें उन सारे विकि से जोड़ देंगे जो अंग्रेजी विकि वाले लेख से जुड़े हैं।

अनुप्रेषित लेखों का संशोधन[संपादित करें]

  1. redirect titles पर ऐसी एक सूची है।
  2. हिन्दी विकि पर कोई ८००० अनुप्रेषित लेख हैं।
  3. कई लेखों में अनुप्रेषित लेखों की लिन्क है, ना कि मुख्य लेख की, जिधर ये लिन्क अनुप्रेषित होते हैं। इन सारे स्थानों पर अनुप्रेषित शीर्षक की जगह मुख्य लेख का लिंक लगाना।
  4. इससे अनुप्रेषित लेखों का उद्देश्य बस वर्तनी सुधारने के लिए रह जाएगा। जैसे भागलपुर जिला अनुप्रेषित करता है भागलपुर को। शुद्धीकरण के बाद सारे लेख भागलपुर को लिन्क करेंगे ना कि भागलपुर जिला को। इससे लेखों की गुणवत्ता बढ जाएगी। अगर इन अनुप्रेषित लेखों को विकि से हटा भी दें तो कहीं लाल लिंक नहीं आएँगे, हालाँकि इसकी जरूरत नहीं है। रोमन अक्षर और रोमन अंक वाले अनुप्रेषित लेखों को हटाया जा सकता है। उनकी हिन्दी विकि पर जरूरत नहीं।
  5. अनुप्रेषित लेखों को बदलते समय उनके उपपृष्ठों पर भी ध्यान देना होगा, जिससे उनका भी उचित स्थानांतरण हो सके।
  6. उदाहरण
    1. बदलने से पहले
      1. raw text - [[भागलपुर जिला|भागलपुर]], [[बिहार (भारत)]] स्थित एक जिला है।
      2. displayed text - भागलपुर, बिहार (भारत) स्थित एक जिला है।
    2. बदलने के बाद
      1. raw text - [[भागलपुर|भागलपुर]], [[बिहार|बिहार (भारत)]] स्थित एक जिला है।
      2. displayed text - भागलपुर, बिहार (भारत) स्थित एक जिला है।
  7. इससे अनुप्रेषण लेखों के साथ छेड़छाड़ करने से विकि पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। मान लीजिए १० लेख भागलपुर जिला (एक अनुप्रेषण लेख) को लिंक करते हैं। अगर कोई भागलपुर जिला पर क्लिक करता है तो भागलपुर की तरफ अनुप्रेषित हो जाएगा। पर अगर किसी ने भागलपुर जिला को बदल दिया और इसपर लेख डाल दिए (अब यह अनुप्रेषण लेख नहीं रहा), तो उन १० लेखों पर लिंक गलत हो जाएगी।
  8. बॉट क्या करेगा?
    1. सूची-१ - प्रथम स्तर के अनुप्रेषित लेखों की सूची। प्रथम स्तर का अर्थ है ये लेख सीधे एक मुख्य लेख को लिंक करते हैं, ना कि किसी अनुप्रेशित लेख को। इसी तरह द्वितीय व अन्य स्तर के लेख बनाए जा सकते हैं, हालाँकि ये कम होंगे।
    2. सूची-२ - सूची-१ से एक शीर्षक लीजिए। उन सारे लेखों की सूची बनाइए जहाँ ये refer किए गए हैं।
    3. सूची-२ के लेखों में अनुप्रेषित लेख के लिंक को मुख्य लेख के लिंक से बदलना।

टूटी हुई बाहरी कड़ियों को हटाना[संपादित करें]

  1. लेख पर अगर टूटी हुई बाहरी कड़ियाँ हैं तो उन्हें हटाना ही बेहतर होगा। उनकी सही कड़ी ढूँढना एक कठिन कार्य है।

अनुप्रेषित लेख बनाना[संपादित करें]

  1. हिन्दी सँख्या वाले शीर्षक पृष्ठ के लिए एक पुनर्देशित पृष्ठ बनाना जिसमें रोमन सँख्या हो।

एक शीर्षक के अनेकों पुनर्देशक[संपादित करें]

  1. जब हम एक लेख लिखते हैं तो उसके शीर्षक जो चुनना भी एक समस्या है। वह इसलिए क्योंकि इसे कई नामों से जाना जा सकता है। जैसे मो. अहमद अंसारी या अहमद अंसारी या एम. ए. अंसारी इत्यादि।
  2. सामान्य वर्तनी अशुद्धियों के कारण - जैसे हिन्दी और हिंदी, मो. अहमद अंसारी या एम. अहमद अंसारी या अहमद अंसारी या एम. ए. अंसारी इत्यादि।
  3. इन सब में से कौन सा शीर्षक सबसे उपयुक्त होगा यह एक चर्चा का विषय है।

कड़ियों को स्वतः जोड़ना[संपादित करें]

  1. लेखों में कई बार शीर्षक होती है और उनके ऊपर लेख भी होता है पर वहाँ उसकी कड़ी नहीं लगी होती। ऐसे स्थानों पर कड़ियों को लगाना।
  2. इसके लिए एक टूल बनाना, जैसे मयूर टूल और हॉटकैट, जिससे पन्ने में अगर ऐसे शब्द हों जिनपर लिन्क लगाया जा सकता है तो वह स्वतः मात्र एक क्लिक से लगा दे, उसके लिए संपादक को खोलने की आवश्यकता ना पड़े।
  3. इससे हमारे लेखों की गुणवत्ता बढेगी और साथ ही गूगल जैसे सर्च ईंजन पर भी इसका लाभदायक असर दिखेगा।
  4. कुछ प्रस्तावित पन्नें जिन्हें आसानी से जोड़ा जा सकता है
    1. वर्ष वाले पन्ने
    2. वैसे पन्ने जो कई दूसरे पन्नों से जुड़े हैं, अर्थात् उनकी गुणवत्ता अच्छी है और उनको जोड़ा जा सकता है।

भारतीयभाषाबॉट - विभिन्न भारतीय भाषाओं के लेखों के बीच सुधार के लिए[संपादित करें]

भारत के लगभग सारी भाषाओं के लिए विकि बन चुकी है। ये नईं हैं, इनकी आवश्यकताएँ और विकास की सीढियाँ एक जैसी हैं। इनमें आपस में सहयोग और सहायता के लिए भारतीयभाषाबॉट का प्रयोग किया जाता है।

लेख पर अन्य भाषाएँ की सूची में भारतीय भाषाओं का स्थान ऊपर करने के लिए बॉट[संपादित करें]

मुखपृष्ठ पर अन्य भाषाओं की सूची में भारतीय भाषाएँ ऊपर हैं, जबकि अन्य किसी भी लेख पर लगी अन्य भाषाएँ की सूची वर्णमालानुसार हैं (मतलब भारतीय भाषाएँ भीड़ में खो गई हैं)। अगर जैसा है वैसा ठीक है तो फिर ठीक है (असहमत) अगर अन्य लेखों पर भी भारतीय भाषाएँ ऊपर चाहिएँ तो इसके लिए एक बॉट बनाया जा सकता है, जो इसे सरलता से कर सकेगा (सहमत)।

भारतीय भाषा के लेखों को आपस में जोड़ना[संपादित करें]

  1. अंतर्विकि बॉट तो काफी सारे हैं विकि पर। पर खास भारतीय भाषा के विकि लेखों को जोड़ने के लिए बॉट की आवश्यकता है।
  2. इन लेखों के आपस में जुड़ने पर एक विश्लेषण
    1. शीर्षकों की सूची जिसमें कौन सा लेख किस भाषा में है या नहीं उसकी जानकारी।
    2. सूची को लेख की गुणवत्ता के अनुसार सूचीबद्ध करना, जैसे माप, जुडती कड़ियाँ इत्यादि।
    3. इससे अपने विकि के विकिपादक पहले अचछे लेखों को आपस में जोड़ सकेंगे।
    4. इसके लिए एक विकि कोड भी देना, ताकि संपादन में आसानी हो।
    5. एक बॉट पृष्ठ बनाना जिसमें सही लेख शीर्षक डालने पर उसमें स्वतः ही अन्य भाषाओं की कड़ियों के अद्यतन हो जाए।

संस्कृत लिप्यांतरण[संपादित करें]

  1. संस्कृत शब्दसूची - http://sanskritdocuments.org/dict/
  2. लेख
    1. संस्कृत लिप्यांतरण - सार्वभौमिक और स्वचालित (भाग-१)
    2. संस्कृत लिप्यांतरण : उपकरण रूपरेखा (भाग-२)
    3. संस्कृत लिप्यांतरण : विकि विशेष (भाग-३)
    4. संस्कृत लिप्यांतरण : तकनीकि विवरण (भाग-४)
    5. संस्कृत लिप्यांतरण : संस्कृत वेबसाइट एकीकरण (भाग-५)
  3. कोडबेस - http://code.google.com/p/bhartiya-bhasha-antah-lipyantaran/
  4. गूगल समूह - http://groups.google.com/group/bhartiya-bhasha-antah-lipyantaran

हिन्दी-उर्दू लिप्यांतरण[संपादित करें]

  1. हिन्दी और उर्दू बोलने में लगभग समान हैं, मात्र लिपि का अंतर पड़ता है।
  2. संस्कृत लिप्यांतरण की तरह इसका प्रयोग भी किया सकता है।
  3. संपादन पर बंदिश लग सकती है।

हिन्दीबॉट[संपादित करें]

विकि मुलतः अंग्रेजी भाषा के लिए बनाई गई थी। परन्तु इसकी हिन्दी विशेष जरूरतें हैं जो हमें अंग्रेजी विकि पर नहीं जान पड़ती।

हिन्दी विकि पर सर्च फीचर[संपादित करें]

  1. हिन्दी में वर्तनी थोड़ी इधर-उधर होना बड़ी बात नहीं। पर इससे पाठकों को कुछ खोजने में असुविधा होती है। जैसे कि अगर कोई हिन्दी को हिंदी लिख दे, तो उसे हिन्दी का लेख कभी मिलेगा ही नहीं। ऐसा सिर्फ न-ं ही नहीं, बल्कि ड़-ड, ि-ी, ु-ू इत्यादि में होना आम बात है। विकि के सुझावों एवं खोज को उन्नत करना होगा, ताकि वह इन अलग वर्तनियों को भी दिखा सके खोज में। अर्थात, अगर कोई हींदि खोजता है, तो भी उसे हिन्दी का लेख दिखाना या मिलना चाहिए।
    1. खोज में अगर उसी वर्तनी के शीर्षक मिलें, तो उन्हें सूची में ऊपर रखा जाएगा। दूसरी वर्तनी के शीर्षक तभी दिखाए जाएँगे जब उस वर्तनी के शीर्षक नहीं होंगे।

वर्तनी सुधार[संपादित करें]

  1. वर्तनी-सुधार ऐसे शब्दों के लिए जिनकी त्रुटि पर सभी सहमत हैं।
  2. अन्य शब्दों के लिए एक चर्चा, और इन्हें एक-एक करके ठीक किया जाए।
  3. अंग्रेजी शब्द जो हिन्दी वर्ण में धड़ल्ले से लिखे जाते हैं, फिल्म, रोड इत्यादि का हिन्दी में रूपांतरण।
  4. विकिपीडिया:विकिपरियोजना वर्तनी
  5. विकिपीडिया:हिन्दी शब्दसूची
  6. विकिपीडिया:हिन्दी में सामान्य गलतियाँ
  7. विकिपीडिया:विवादास्पद वर्तनियाँ
  8. विकिपीडिया:भाषा से संबंधित शिकायतें
  9. विकिपीडिया:समरूप भिन्नार्थक शब्द
  10. विकिपीडिया:प्रचलित अंग्रेज़ी शब्दों के लिए शुद्ध हिन्दी
  11. हिन्दी वर्तनी मानकीकरण
  12. वर्तनी जाँचक
  13. मानक हिंदी वर्तनी
  14. हिन्दी व्याकरण
  15. उदाहरणतः
    1. अंत में ए या ये, ई या यी
    2. ं या न्, म्, ण्, ञ्, इत्यादि

हिन्दी शब्द सूची[संपादित करें]

  1. मुख्य शब्द सूची
  2. मुख्य शब्द के प्रकार, जैसे गाना और गाया
  3. अप्रमुख शब्द, जैसे था थी थे इत्यादि।
  4. इसके लिए विकि के लेखों में प्रयुक्त शब्दों की सूची बनाई जा सकती है।
    1. इससे वर्तनी सुधार के लिए भी लगाया जा सकता है।
    2. आम अशुद्धियों की सूची बनाकर उन्हें सुधारने के लिए सहायता दी जा सकती है।
  5. शब्दकोश - http://dict.hinkhoj.com/hindi-words/listk.php

विकि विकास[संपादित करें]

हिन्दी विकि को आगे बढाने के लिए परियोजनाओं के साथ चलना पडेगा। इसके लिए हमें विश्लेषण और जानकारी की आवश्यकता पड़ेगी। इस बॉट के माध्यम से हम ऐसे विश्लेषण सदस्यों के सामने रख सकते हैं जिससे सही दिशा में विकि का विकास हो।

असल और संभवतः पन्ने (मुख्य, सदस्य, श्रेणी)[संपादित करें]

  1. इसमें मुख्य, सदस्य और श्रेणी पन्नों का विश्लेषण किया गया है।
  2. मुख्य पन्नों की सूची उसके अन्य लेखों से जुड़ने के आधार पर बनाई गई है, चाहे वह विकि पर हो या नहीं।
  3. मुख्य पन्नों के वार्ता पृष्ठ पन्नों के पृष्ठ के जितने होने चाहिए।
  4. सदस्य वार्ता पन्नों की सूची , सदस्य सँख्या के बराबर होनी चाहिए।
  5. श्रेणी पन्नों की सूची, उनके जुड़ने के आधार पर और उनके उपयोग के आधार पर बनाई गई है।
  6. श्रेणी पन्नों के वार्ता पृष्ठ श्रेणी पन्नों के बराबर होने चाहिए।
  7. अन्य पन्नों को छोड़ दिया गया क्योंकि वह बहुत कम हैं, जैसे विकिपीडिया, साँचा इत्यादि।

लोकप्रिय पन्नों पर विशेष ध्यान[संपादित करें]

  1. विकि पर पन्नों की लोकप्रियता को देखने के लिए dump of page view stats of all wikimedia projects जाएँ।
    1. 01 जनवरी 2012 को 12 बजे सुबह के डम्प से मैंने हिन्दी लेखों को छांटा है, जो hiwikipagecounts-20120101-000000.txt पर हैं।
  2. विकि पर कुछ ही पन्ने गूगल सर्च पर आते हैं और अतः प्रचलित भी हैं। ऐसे लेखों को, जो पाठकों को आकर्षित करती हैं, पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
  3. ऐसे factors की सूची बनाना जिससे कोई लेख लोकप्रिय होता है।
    1. वर्तमान चर्चा में होने के कारण
    2. अंग्रेजी विकि से जुड़ने के कारण
    3. काफी बड़ा और विस्तृत होने के कारण
    4. अंग्रेजी विकि पर यह लेख ना होने या अच्छे से ना लिखे जाने के कारण।
    5. लेख पर बहुत ज्यादा लिंक होने के कारण
    6. भरपूर संदर्भ होने के कारण
  4. इन पन्नों को इनकी श्रेणियों में बनाकर खास सदस्य समूहों में बाँट देना, जो इन श्रेणियों की अच्छी जानकारी रखते हैं या फिर इस विषय पर उत्सुक हैं। ये समूह इन पन्नों को और भी अच्छा बनाने में लगे।

विकि पृष्ठदृष्टि सँख्या परियोजना[संपादित करें]

  1. dump of page view stats of all wikimedia projects से नए डम्प को डाटा विश्लेषक सर्वर पर डाउन्लोड
    1. टूलसर्वर पर यह उपलब्ध है।
    2. यह सर्वत्र उपलब्ध भी है और बैकअप भी है इसका।
  2. भाषा, प्रोजेक्ट (जैसे विकि, शब्दकोश, पुस्तक इत्यादि) और समय के अनुसार डाटा का विश्लेषण
    1. भाषा, प्रोजेक्ट, लेख के लिए विकिमीडिया डाटाबेस पर उनकी आईडी का उपयोग कर सकते हैं, उनके शीर्षक या नाम की जगह। या फिर सीधे शीर्षक का उपयोग करने से विकिपीडिया डाटाबेस को छूने की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी।
    2. हर लेख के लिए घंटे के अनुसार उनकी पृष्ठदृष्टि सँख्या को लिखा जा सकता है। साथ ही उनके पृष्ठमाप को, इससे हमें ये पता चलेगा की अच्छे लिखे पन्ने अधिक पढे भी जाने चाहिए।
    3. यह डाटाबेस या तो टूलसर्वर पर हो सकता है।
    4. डाटाबेस ऐसे सर्वर पर हो जिससे आसानी से जुड़ा जा सके - टूलसर्वर
    5. डाटाबेस का बैकअप होता रहे - टूलसर्वर
  3. डाटा दृश्चक
    1. किसी भाषा के लिए सबसे लोकप्रिय पन्नों की सूची (सारे समय को मिलाकर)
    2. किसी भाषा के लिए दिन, माह और वर्ष के अनुसार सबसे लोकप्रिय पन्नों की सूची
  4. सिर्फ भारतीय भाषा के लेखों का विश्लेषण
    1. इसके डाटा को दैनिक या साप्ताहिक रूप से टूलसर्वर डाटाबेस में डालना
    2. इससे डाटाबेस का माप भी कम रहा करेगा।

लेखों की size और लिन्क सँख्या के अनुपात के अनुसार सूची[संपादित करें]

  1. लेख की size और लिंक्स में +ve correlation जरूरी है। अगर इनका अनुपात बहुत ज्यादा है है तो लेख की quality ठीक नहीं है। लेखों को size/links count से पंक्ति करने के बाद लेख जो नीचे हैं, उनमें लिंकीकरण करना आवश्यक होगा।
  2. भारी लेखों में नए लिन्क डालकर हम इन लेखों की गुणवत्ता बढा सकते हैं।

बिना लिन्क वाले लेख[संपादित करें]

  1. ऐसे लेख जो किसी भी लेख से नहीं जुड़ते, उन्हे दूसरे लेखों के साथ जोड़ना और इनमें दूसरे लेखों को दर्शाना।
  2. अकेले पन्ने

अंग्रेजी विकि पर भारत संबंधी लेख जो हिन्दी विकि पर नहीं हैं[संपादित करें]

  1. अंग्रेजी विकि पर ऐसे अंग्रेजी शीर्षकों की सूची जो भारत से संबंधित श्रेणी में आते तो हैं, पर अभी उनका हिन्दी रूपांतरित लेख नहीं है, या फिर उनसे जुड़े नहीं हैं। इस सूची को उनकी जुड़ने वाली गिनती से क्रमबद्ध किया जा सकता है।
  2. अगर ऐसे अंग्रेजी शीर्षकों के लेख हिन्दी या अन्य भारतीय भाषाओं में उपलब्ध हों, तो इनकी सूची लेख के ऊपर, ना कि बाएँ पट्टी में दी जा सकती है। इससे लोग भारतीय भाषाओं वाले लेख पढने के लिए उत्साहित हो सकते हैं।
  3. इस बात में वजन डालने के लिए हमें अन्य भारतीय भाषाओं के विकि प्रबंधकों से हाथ मिलाना होगा।
  4. इन्हें बनाने के लिए समूह में काम कर सकते हैं।

छोटे लेखों की सूची[संपादित करें]

  1. छोटे शीर्षकों की सूची उनके माप (size) के आधार पर।
  2. इन लेखों में नई जानकारी डाल कर बढाया जा सकता है।
  3. छोटे पन्ने

लम्बे लेखों की सूची[संपादित करें]

  1. विकि पर बहुत लम्बा लेख भी जानकारी के आदान-प्रदान को धीमा करता है। अतः बड़े पन्नों को छोटे पन्नों में तोड़ कर उनके सारांश को एक साथ प्रस्तुत करना चाहिए।
  2. लम्बे पन्ने

जुड़ती कड़ियों के अनुसार लेख सूची[संपादित करें]

  1. ऐसे लेखों की सूची जो अन्य लेखों से सबसे अधिक जुड़ीं हैं।
  2. जैसे गूगल में अधिक जुड़ी हुई लिंक ऊपर आती है, वैसे ही अधिक जुड़ा हुआ शीर्षक अधिक प्रयोग में आया है।
  3. इन पन्नों को अच्छा बनाना, जिससे इनकी मान्यता गूगल पर और बढे।

माप के अनुसार सूची[संपादित करें]

  1. अधिक माप वाले पृष्ठ में अधिक सामग्री होती है, अतः अधिक लोकप्रिय होते हैं।
  2. ऐसे पृष्ठों पर विशेष ध्यान देकर उन्हें अच्छा बनाना, अशुद्धियों से दूर करना

विकि कूटशब्द की सूची[संपादित करें]

  1. विकि कूटशब्द वह हैं जिन्हें ढूँढने पर पाठक विकि पर लेख पढते हैं।
    1. उदाहरणतः, भारत खोजने से भारत और हिन्दी खोजने से मुखपृष्ठ और हिन्दी भाषा दोनों के विकि पृष्ठ आएँगे।
  2. प्रत्येक लेख के लिए ऐसे कूटशब्द निकालना और उनकी सूची बनाना
  3. प्रत्येक भारतीय भाषा के विकि के लिए ऐसी सूची बनाना
  4. गूगल विज्ञापन कूटशब्द उपकरण की सहायता से इन कूटशब्द की लोकप्रियता अंतर्जाल पर मापी जा सकती है।
  5. पृष्ठदृष्य सँख्या की सहायता से प्रत्येक पृष्ठ, अतः कूटशब्द की लोकप्रियता भी मिल सकती है।
  6. तकनीक
    1. http://www.linuxtopia.org/online_books/advanced_bash_scripting_guide/textproc.html
    2. http://developer.yahoo.com/search/content/V1/termExtraction.html
    3. http://en.wikipedia.org/wiki/Terminology_extraction

अन्य सुझाव[संपादित करें]