मालीपुरा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मालीपुरा
Malipura
खैर का उपनगर
मालीपुरा is located in उत्तर प्रदेश
मालीपुरा
मालीपुरा
उत्तर प्रदेश में स्थिति
निर्देशांक: 27°56′56″N 77°49′48″E / 27.949°N 77.830°E / 27.949; 77.830निर्देशांक: 27°56′56″N 77°49′48″E / 27.949°N 77.830°E / 27.949; 77.830
देश भारत
प्रान्तउत्तर प्रदेश
ज़िलाअलीगढ़ ज़िला
नगरखैर
भाषाएँ
 • प्रचलितहिन्दी, ब्रजभाषा
समय मण्डलभामस (यूटीसी+5:30)
पिनकोड202138
दूरभाष कोड05724

मालीपुरा (Malipura) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के अलीगढ़ ज़िले के खैर नगर का एक उपनगर है।[1][2]

विवरण[संपादित करें]

मालीपुरा उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भाग में अलीगढ़ से 23 किमी तथा दिल्ली से 114 किमी दूर है। गेहूँ, तेलहन, जौ, ज्वार, कपास और गन्ना का व्यापार होता हैं।

जनसंख्या[संपादित करें]

2011 की जनगणना के अनुसार मालीपुरा की जनसंख्या 7565 है और खैर की कुल जनसंख्या 48,251 है।

मनोरंजन[संपादित करें]

मनोरंजन के लिये मालीपुरा उचित स्थान है। यहाँ पायल थियेटर में लोग दूर-दूर से फिल्म देखने आते हैं। दशहरा पर मालीपुरा में अलग से मेला लगता है। खरीदारी के लिये भी यह उचित स्थान है।

कृषि[संपादित करें]

मालीपुरा एक कृषि व्यापार केंद्र है, जहाँ कृषि उत्पादों का प्रसंस्करण और विनिर्माण महत्त्वपूर्ण हैं। इसके आसपास के क्षेत्रों में गेहूँ, धान, सरसो, आलू, जौ और अन्य फ़सलें उगाई जाती हैं।

मालीपुरा के मुहल्ले[संपादित करें]

  • मालीपुरा
  • गर्ग विहार
  • हेतराम नगर
  • किसान नगर
  • कृष्णा नगर
  • नई आबादी
  • गाधी पार्क
  • विशनपुरी चौराहा
  • टैटीगाव तिराहा

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716
  2. "Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance Archived 2017-04-23 at the वेबैक मशीन," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975