यारियां (२०१४ फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
यारियां
निर्देशक दिव्या खोसला कुमार
लेखक संजीव दत्ता
निर्माता भूषण कुमार
कृशन कुमार
अभिनेता हिमांश कोहली
निकोल फ़ारिया
रकुल प्रीत सिंह
श्रेयस पोरुस परदीवाला
अंकित शर्मा [1]
छायाकार समीर आर्य
संपादक आरिफ़ शेख
संगीतकार प्रीतम
मिथून
अनुपम आमोद
हनी सिंह
अर्को प्रावो मुखर्जी
निर्माण
कंपनी
टी-सिरीज़
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 10 जनवरी 2014 (2014-01-10)
देश भारत
भाषा हिन्दी
लागत 11 करोड़ (US$1.61 मिलियन)
कुल कारोबार 40 करोड़ (US$5.84 मिलियन)

यारियां (२०१४ फ़िल्म) एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म है। जिसका निर्देशन दिव्या खोसला कुमार ने किया है।[2] इसमें हिमांश कोहली निकोल फ़ारिया और रकुल प्रीत सिंह मुख्य किरदार निभा रहे हैं।[3] इस फ़िल्म में इन सभी कलाकारों के साथ-साथ इसके निर्देशक की भी यह पहली फ़िल्म है।[4] इस फ़िल्म के निर्माता भूषण कुमार और कृशन कुमार हैं। यह फ़िल्म 10 जनवरी 2014 को 1200 सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई।[5][6]

और ये भी पढ़ें:- Fukrey 3 Movie review

कहानी[संपादित करें]

यह कहानी 5 मित्रों की हैं, जो एक ही महाविद्यालय में पढ़ते हैं। यह कहानी तब शुरू होती है, जब वह एक प्रतियोगिता में भाग लेते है। इसमें पाँच चरण होते हैं। पहला चरण गाना गाने का होता है। लेकिन इसमें उनके बनाए गए गाने को दूसरे प्रतियोगी चुरा लेते हैं। यह जानकर उन पाँच दोस्तों को क्रोध आता है। लेकिन वह अब गाने के लिए गाना क्या गायें? यह सोचते हैं और एक गाना गा देते हैं। लेकिन वह इस चरण में विफल हो जाते हैं। दूसरे चरण में चेस प्रतियोगिता होती है। चिकित्सालय में उनके दोस्त देबू अपने चोटों से उभर नहीं पाता और उसकी मृत्यु हो जाती है। उसके जाने के कारण वह सभी दोस्त दुःखी हो जाते है और तीसरे चरण की प्रतियोगिता हार जाते है। इसके पश्चात चौथा चरण दोनों ही बराबर रहते है। इसके पश्चात उन्हे पाँचवाँ और अंतिम चरण का प्रतियोगिता होता है। इसमें वे जीत जाते हैं और कहानी समाप्त हो जाती है।

कलाकार[संपादित करें]

  • हिमांश कोहली (लक्ष्य)
  • रकुल प्रीत सिंह (सलोनी)
  • निकोल फ़ारिया (जिया)
  • श्रेयस पोरुस परदीवाला (परदी)
  • देव शर्मा (नील)
  • जतिन सूरी (देबू)
  • सेरह सिंह (जेनी)
  • इवेलिन शर्मा (जन्नेत)
  • सायली भगत (निक्की)
  • दीप्ति नवल
  • स्मिता जयकर (लक्ष्य की माँ)
  • गुलशन ग्रोवर (महाविद्यालय का प्राचार्य)
  • हेमंत पांडे (सलोनी के पिता)
  • मनीष कुमार (जेनी का मित्र)
  • यो यो हनी सिंह (बेटबेल्ली)

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Yaariyan (2014)". Times Of India. मूल से 26 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 October 2013.
  2. Starcast (18 June 2012). "No big stars in my movie: Divya Kumar". हिन्दुस्तान टाइम्स. मूल से 10 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 जनवरी 2015.
  3. "19 year old Serah Singh makes Film Debut with Yaariyan". Biharprabha News. मूल से 20 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 December 2013.
  4. Director debut (8 April 2012). "Divya Kumar to focus on new penchant". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. मूल से 15 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 जनवरी 2015.
  5. "Bhushan Kumar's YAARIYAN to finally release on January 10". 28 November 2013. Yahoo India. मूल से 7 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 December 2013.
  6. "Boxofficeindia.com". boxofficeindia.com. मूल से 13 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 January 2014.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]