वार्ता:हिन्दुस्तान

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
यह लेख विकिपरियोजना भारत के कार्य-क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जिसका उद्देश्य सहयोगात्मक प्रयास के साथ भारत से सम्बंधित लेखों की विकिपीडिया कवरेज में सुधार करना है। यदि आप भाग लेना चाहते हैं, कृपया परियोजना पृष्ठ पर जाएँ, जहाँ आप वार्ता में शामिल हो सकते हैं और विषय से सम्बंधित कार्य सूची देख सकते हैं।

यह पृष्ठ हिन्दुस्तान लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

शीर्षक सुधार[संपादित करें]

स्थानान्तरण अनुरोध 6 सितंबर 2014[संपादित करें]


स्रोतहीन सामग्री हटाने के सन्दर्भ में[संपादित करें]

लेख में कोई स्रोत/संदर्भ नहीं दिया गया है और उत्पत्ति खण्ड में कई विवादास्पद तथ्य बिना किसी सर्वमान्य और स्थापित सन्दर्भों के दिए गये हैं। स्रोतहीन तथ्यों पर मान्य और विश्वशनीय संदर्भ दिए जायें नहीं तो इनको शीघ्र हटाया जाय।--सत्यम् मिश्र (वार्ता) 12:14, 6 सितंबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]

सत्यम् जी, क्यों न हम दोनों इसे सुधारने का प्रयास करे? आप किताबों ढूढ़ने में सक्षम हो तो आप ऐसे सामाग्री जोड़ दो और मैंने अंग्रेज़ी से अनुवाद करके।--पीयूष मौर्यावार्ता 12:34, 6 सितंबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
@हिंदुस्थान वासी: उसके लिये पहले सामग्री हटानी तो होगी। अब जब टैग कर ही दिया है तो थोड़ी प्रतीक्षा करिये। चाहें तो तबतक आप संदर्भ तलाश कर रखते जाएँ। फिर जब सुधारने की बारी आएगी तो सुविधा होगी। --सत्यम् मिश्र (वार्ता) 12:53, 6 सितंबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
@सत्यम् मिश्र: हिन्दी विकी पर इस बारे में कोई नीति नहीं है कि {{उद्धरण आवश्यक}} टैग जोड़कर किसी विवादस्पद तथ्य को कितने दिनों में हटाया जा सकता है। अंग्रेजी विकी पर केवल जीवित व्यक्ति के पृष्ठ पर विवादस्पद तथ्यों को तुरंत हटाए जाने का प्रावधान है। जहां तक बात इस लेख के सम्बन्ध में है तो हिन्दुस्तान नाम हिन्दू (जो कि सिंधु का ईरानी शब्द है) धर्म या जीवन पद्धति के कारण पड़ा इसमे कोई दो राय नहीं है और यह नाम सिंधु नदी से पड़ा। यह सब तो आपको "इब्नबतूता की भारत यात्रा" नामक पुस्तक में मिल जाएगा। इसके अतिरिक्त कृष्ण चन्द्र सागर की पुस्तक "Foreign Influence on Ancient India" में उल्लेख है कि उत्तर भारत के लोगों को चीनी लोग हीन्तु कहते थे। हिंद और हिन्दू नाम फारसियों (ईरान) ने दिया और हिन्दुस्तान का अर्थ हिंदुओं की भूमि से है।--प्रतीक मालवीय 02:57, 7 सितंबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
संदर्भ देने की जिम्मेदारी उसकी हैं जो जानकारी या कथन डाल रहा हैं न कि उसकी जो माँग रहा हैं। मेरे ख्याल ज्यादा से ज्यादा दो हफ्ते इंतजार के लिए ठीक हैं।--पीयूष मौर्यावार्ता 06:16, 7 सितंबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
@Prateekmalviya20: जी, धन्यवाद नियमों के बारे में बताने हेतु। आपने जो सन्दर्भ सुझाये हैं उन्हें यथोचित स्थान पर लेख में जोड़ दें। संदर्भो की ज़रुरत मुझे नहीं लेख को है। अगर कुछ और सन्दर्भ मिलें तो उन्हें भी सही तरीके से जोड़ दें। ऐसे विवादस्पद मामलों में जिनमे एक से अधिक मत मौजूद हों सारे मतों और उनके समर्थन में सन्दर्भ देना ही सही उपचार है। आपका सहयोग इसे ज्ञानकोशीय रूप देने में हो। शुभकामनायें।--सत्यम् मिश्र (वार्ता) 07:03, 7 सितंबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]

भूमिका के अलावा बाकी स्रोतहीन सामग्री हटाया।--सत्यम् मिश्र (वार्ता) 06:22, 24 नवम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]