सदस्य वार्ता:Sniggdha rai

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
स्वागत!  नमस्कार Sniggdha rai जी! आपका हिन्दी विकिपीडिया में स्वागत है।

-- नया सदस्य सन्देश (वार्ता) 09:45, 16 अगस्त 2014 (UTC)[उत्तर दें]

हिन्दी विकिपीडिया पर आपका हार्दिक स्वागत है!![संपादित करें]

स्निग्धा जी, मैं हार्दिक रूप से हिन्दी विकिपीडिया पर आपका स्वागत करता हूँ। मैंने स्वयं पत्रकारिता पढ़ी है और समय-समय पर अंतरजाल पर हिन्दी में लेख/निबंध लिखते आया हूँ। काफ़ी समय हिन्दी विकिपीडिया से जुड़ा हूँ। आपके योगदान अच्छे हैं और आशा करता हूँ आप हिन्दी विकिपीडिया पर विभिन्न विषयों पर लिखकर हमारा ज्ञान बढ़ाएँगी। --मुज़म्मिल (वार्ता) 06:20, 16 अप्रैल 2015 (UTC)[उत्तर दें]

आपका बहुत-बहुत आभार| उम्मीद है कि विकिपीडिया के लिए कुछ अच्छा कर सकुंगी| अभी विकिपीडिया पर नई हूँ और इसकी जानकारी कम है मगर धीरे-धीरे इसमें भी सुधार आएगा| एक बार फिर से आपका आभार|

सुझाव और अनुरोध[संपादित करें]

Sniggdha rai जी नमस्ते! आपके संपादनों को देखते हुए, आपके लिये एक सुझाव है और साथ ही यह एक अनुरोध भी है। आपके संपादन अत्यधिक छोटे छोटे हिस्सों में होते हैं यानि आप एकाध अक्षर सुधार करके बार बार पृष्ठ सुरक्षित करतीं हैं। संपादन को सुरक्षित करने से पहले यदि आप "पूर्वावलोकन" और "बदलाव दिखाएँ" बटन का प्रयोग करें तो आपको इतने टुकड़ों में संपादन नहीं करना पड़ेगा। अनुरोध इसलिए कि पुनारीक्षकों को आपके संपादन जांचने के लिये हर अवतरण में हुआ परिवर्तन अलग-अलग देखने के लिये पन्ने को बारबार लोड करना पड़ता है, अतः यदि आप पूर्वावलोकन देख कर संतुष्ट हो जाने पर ही संपादन को सुरक्षित करें तो इससे काफ़ी समय बचेगा। आगे से कृपया इस ओर ध्यान अवश्य दें! धन्यवाद!--त्यम् मिश्र बातचीत 18:25, 4 जून 2015 (UTC)[उत्तर दें]

संदर्भ साँचों का इस्तेमाल[संपादित करें]

@Sniggdha rai: जी, सत्यम जी ने जो बात कही है उसके साथ मैं एक बात और जोडना चाहूँगा कि संदर्भों का प्रयोग करते वक्त समाचार वेबसाईट का सिर्फ लिंक ''<ref>url=</ref>'' देने की बजाए {{cite}} जैसे साँचों का प्रयोग करें। जैसे कि डिजिटल लॉकर पृष्ठ पर मैंने आपके सम्पादनों में संदर्भों में सुधार किया है। जब आप किसी समाचार पत्र से किसी समाचार का संदर्भ दें तो {{cite news}} का इस्तेमाल करें, और लिंक के साथ अखबार का नाम, लेख की तिथि, रिपोर्टर का नाम, शीर्षक इत्यादि भी दें। आप उसी पृष्ठ पर संदर्भों में मेरे द्वारा किए गये सुधारों को देख कर इसे समझ सकती हैं। जैसे उदाहरण स्वरूप उसी पृष्ठ से मैं एक संदर्भ लेता हूँ:->

<ref>
{{cite news
|title=डीडीपीओ दलीप सिंह ने डिजिटल लॉकर की आईडी बना की शुरूआत
|trans_title= <!-- ''सिर्फ दूसरी भाषा में लिखे शीर्षकों का अनुवाद करने के लिए प्रयुक्त होता है।'' -->
|url=http://www.bhaskar.com/news-srh/HAR-SONI-MAT-latest-sonipat-news-035027-2212489-NOR.html
|author=भास्कर न्यूज़ नेटवर्क
|publisher=[[दैनिक भास्कर]]
|date=८-जुलाई-२०१५
|accessdate=१५-जुलाई-२०१५}}
</ref>


ऐसा लिखने पर आपका संदर्भ कुछ यूँ दिखेगा।

भास्कर न्यूज़ नेटवर्क (८-जुलाई-२०१५). "डीडीपीओ दलीप सिंह ने डिजिटल लॉकर की आईडी बना की शुरूआत". दैनिक भास्कर. अभिगमन तिथि १५-जुलाई-२०१५. |accessdate=, |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
यहाँ accessdate वह तिथि है जब आपने इस समाचार को देखा, सामान्यता: जिस दिन आप यह लेख लिख रही हैं। अगर आप किसी दूसरी भाषा के समाचार की लिंक दे रही हैं जैसे टाइम्स ऑफ इंडिया इत्यादि से तो title में वहाँ लिखा उस भाषा का शीर्षक ही लिखें और |trans_title= लिखकर उसका हिंदी अनुवाद लिख दें। इस तरह से लेख सुंदर तो बनता ही है, उसमें बहुत सारी जानकारी एक ही जगह व्यवस्थित ढंग से समा जाती है, इससे पाठकों को छोटी-मोटी जानकारियों के लिए बार बार उस समाचार की वेबसाईट पर जाने की जरूरत नहीं होती। संदर्भ संख्या पर क्लिक करते ही यह जानकारी संक्षेप में एक कोष्ठक में दिख जाती है। यह सब सुरक्षित करने से पहले एक बार पूर्वावलोकन पर क्लिक कर के देख लें की लेख कैसा दिख रहा है, काफी हद तक ठीक लग रहा है तो पृष्ठ सहेज लें। हिंदी के इस ज्ञानकोष को बढाने के लिये अपना सराहनीय कार्य जारी रखें और किसी भी सहायता के लिए हमें अवश्य लिखें। --चंद्र शेखर/Shekhar 07:07, 15 जुलाई 2015 (UTC)[उत्तर दें]

सत्यम मिश्र जी नमस्ते, क्षमा चाहती हूँ किन्तु मैं विकिपीडिया में नई हूँ और मुझे विकिपीडिया के बारे में बहुत जानकारी नहीं है| मुझे सुविधा होती थी और मेरे लिए ऐसा करना आसान है। आपसे निवेदन है कि आप ही कुछ सुझाव दें।

मैंने आपको यही सुझाव दिया था कि आप अपने संपादन को सुरक्षित करने से पहले एक बार "पूर्वावलोकन" बटन (यह "पृष्ठ सहेजें" जिससे हम संपादन सुरक्षित करते हैं, के ठीक बगल में होता है) को दबा कर एक बार चेक कर लें कि आपका संपादन ठीक है अथवा नहीं। यदि कोई गडबड़ी दिख रहि हो तो उसे भी सुधार लें, फिर पूर्वावलोकन देखें, अंत में जब संतुष्ट हों कि आपने सही संपादन किया है और पूरी बात लिख ली है तो "पृष्ठ सहेजें" बटन दबा कर इसे सुरक्षित (सेव) करें।--त्यम् मिश्र बातचीत 18:55, 5 जून 2015 (UTC)[उत्तर दें]

नमस्कार, आपके द्वारा बनाए पृष्ठ चित्र:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस लोगो.jpg को विकिपीडिया पर पृष्ठ हटाने की नीति के मापदंड फ़4 के अंतर्गत शीघ्र हटाने के लिये नामांकित किया गया है।

फ़4 • ग़ैर मुक्त उचित उपयोग उपयोग फ़ाइल जिसपर कोई उचित उपयोग औचित्य न दिया हो

ऐसी कॉपीराइट सुरक्षित फ़ाइलें जिनपर 7 दिन तक कोई उचित उपयोग औचित्य न दिया हो, उन्हें इस मापदंड के अंतर्गत हटाया जा सकता है।

यदि आपने इस फ़ाइल को किसी लेख में प्रयोग करने हेतु अपलोड किया था तो कृपया उस लेख में उपयोग उचित उपयोग (fair use) में क्यों आता है, इसके लिये एक औचित्य (fair use rationale) फ़ाइल पृष्ठ पर लिखें। विकिपीडिया पर कॉपीराइट सुरक्षित फ़ाइलों को तभी रखा जा सकता है यदि उनका उपयोग "उचित उपयोग" (fair use) के अंतर्गत आता हो और उनपर एक उचित उपयोग औचित्य (fair use rationale) दिया हो।

यदि यह पृष्ठ अभी हटाया नहीं गया है तो आप पृष्ठ में सुधार कर सकते हैं ताकि वह विकिपीडिया की नीतियों पर खरा उतरे। यदि आपको लगता है कि यह पृष्ठ इस मापदंड के अंतर्गत नहीं आता है तो आप पृष्ठ पर जाकर नामांकन टैग पर दिये हुए बटन पर क्लिक कर के इस नामांकन के विरोध का कारण बता सकते हैं। कृपया ध्यान रखें कि शीघ्र हटाने के नामांकन के पश्चात यदि पृष्ठ नीति अनुसार शीघ्र हटाने योग्य पाया जाता है तो उसे कभी भी हटाया जा सकता है।

☆★संजीव कुमार (✉✉) 07:31, 31 अगस्त 2015 (UTC)[उत्तर दें]

संजीव कुमार जी से अनुरोध[संपादित करें]

संजीव कुमार जी नमस्ते, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पेज पर मैंने जिस चित्र का उपयोग किया है उसे सरकार ने लोगो के रूप में मान्यता दी है| मैंने इसे नेट से ही लेकर लगाया है और इस सन्दर्भ में मुझे विशेष ज्ञान नहीं है कि चित्रों का उपयोग कैसे किया जाता है अतः आपसे ही निवेदन है कि आप ही इसमें रुची लें जिससे चित्र को हटाया न जाए क्यूंकि यह प्रमाणिक चित्र है| धन्यवाद|


मालाजी के लिए अभिनंदन प्रस्ताव[संपादित करें]

स्निग्धा जी,

मालाजी ने जिस प्रकार विकिपरियोजना हिन्द की बेटियाँ पर काम किया है, उसी के सन्दर्भ में चौपाल पर अभिनंदन प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है। यदि आप उचित समझें तो इसमें भाग ले सकते हैं और समर्थन भी कर सकती हैं। --मुज़म्मिल (वार्ता) 08:58, 10 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

लेखों में कड़ियाँ जोड़ना[संपादित करें]

नमस्ते स्निग्धा जी! आपके हाल के कुछ संपादनों में मैंने देखा है कि आप एक ही लेख में एक ही शब्द को कई बार कड़ी के रूप में बदल देती हैं। हम सामान्य तौर पर समझ में आ जाने वाले शब्दों को बार-बार कड़ी के रूप में नहीं प्रयोग करते। इसके बारे में अधिक जानकारी हेतु आप अंग्रेजी विकी पर लेखन शैली का यह अनुभाग पढ़ सकती हैं। शुभकामनायें ! --त्यम् मिश्र बातचीत 12:57, 15 अप्रैल 2016 (UTC)[उत्तर दें]

नमस्ते स्निग्धा जी! आपने न कोई जवाब दिया न कोई सुधार किया। एक बार और अनुरोध है, कड़ियाँ जोड़ने में सावधानी बरतें। --त्यम् मिश्र बातचीत 18:50, 4 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]


सत्यम् मिश्र जी नमस्ते, कड़ी क्या होती है मैं समझ नहीं पाई, मेरा मार्गदर्शन करें। साथ ही मुझे ज्यादा समय नहीं मिल पाता है और न मुझे विकिपीडिया के बारे में कुछ खास जानकारी है। मैं एक पेज को लेकर नित्य उसमें कुछ न कुछ सुधार का कार्य करती हूँ, और मेरा मानना है की इससे विकिपीडिया के कंटेंट में ही अच्छा हो रहा है। और मुझे जैसी सहूलियत होती है उस आधार पर मैं सुधार कार्य करती हूँ। फिर भी अगर विकिपीडिया के लिए अच्छा नहीं हो पा रहा है तो क्षमा चाहती हूँ। धन्यवाद, स्निग्धा राय

नमस्ते स्निग्ध जी, कड़ियाँ वे हैं जो [[शब्द]] यानि बड़े ब्रैकेट जोड़ने से नीले (या लेख अनुपलब्ध होने पर लाल) अक्षरों में दिखती हैं। इन्हें क्लिक करने पर संबंधित लेख खुल जाता है। आमतौर पर आसानी से समझ में आजाने वाले शब्दों को कड़ी नहीं बनाया जाता। दूसरी बात यह कि लेख में एक ही शब्द को कई बार कड़ी नहीं बनाया जाता। अधिकतम दो या तीन बार से ज्यादा नहीं।
एक अन्य बात, मं आपका उत्तर देख नहीं पाया था। आप अगर मुझे उत्तर दें तो मेरा ध्यान आकर्षित करने के लिये {{सुनो|सत्यम् मिश्र}} सन्देश के आरम्भ में लिखें। अपने हस्ताक्षर करने के लिये सन्देश कांत में चार टेढ़े डैश ~~~~ टाइप किया करेंल धन्यवाद !--त्यम् मिश्र बातचीत 17:03, 21 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@सत्यम् मिश्र: जी नमस्ते, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। उम्मीद है आप इसी तरह से विकिपीडिया में मेरा मार्गदर्शन करते रहेंगे। Sniggdha rai (वार्ता) 06:46, 23 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

हस्ताक्षर (साइन/दस्तख़त)[संपादित करें]

Information icon नमस्कार, विकिपीडिया पर आपका स्वागत है। वार्ता पन्नों और सदस्य वार्ता पन्नों पर (लेकिन लेख संपादन करने पर कभी नहीं) सामग्री जोड़ने के बाद विकिपीडिया पर शिष्टाचार के तौर पर अपना हस्ताक्षर करना न भूलें। ऐसा करने के लिए चार टिल्ड के चिह्न (~~~~) अपने संदेश के बाद जोड़ दें, इससे आपका हस्ताक्षर (या आई॰पी) और तारीख पन्ने पर जुड़ जाएगा। यह जानकारी जरूरी होती है कि कौन सा संदेश किसने और कब लिखा। इसके अलावा आप निम्न चित्रानुसार टुलबाक्स में दर्शाये बटन पर क्लिक करके चार टिल्ड के चिह्न (~~~~) अपने संदेश के अतं में छोड़ सकते है। धन्यवाद।

--- चक्रपाणी  वार्ता  09:56, 6 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

नोटिफाई करने के लिए[संपादित करें]

अगर आप किसी सदस्य के सन्देश का उत्तर देतीं हैं तो आप

{{सुनो|यहाँ सदस्य का नाम लिखें}} 

का प्रयोग कर सकती हैं। इसका प्रयोग करने पर सदस्य को स्वतः ही नोटिफाई किया जायेगा कि अपने उसके प्रश्न/सन्देश का प्रतियुत्तर दिया है। इससे विस्तृत रूप से नीचे बताया गया है।:-

यह साँचा विकिपीडिया की नई अधिसूचना प्रणाली का प्रयोग करता है। इसके प्रयोग से आप चर्चा में उन सदस्यों के नामों का उल्लेख कर सकते हैं जिनको आप उत्तर दे रहे हैं। अतः, यदि उन्होंने अपनी पसंद में उल्लेख हेतु अधिसूचनाएँ सक्षम कर राखी हैं तो आपको {{सन्देश}} साँचे द्वारा उन्हें सूचित नहीं करना पड़ेगा। यह साँचा किसी भी वार्ता नामस्थान और विकिपीडिया नामस्थान में काम करता है।

ध्यान दें कि उल्लेख करने के लिए इस साँचे का प्रयोग करना आवश्यक नहीं है। आप सीधे विकिलिंक किये हुए सदस्यनाम का प्रयोग कर के भी सदस्य को अधिसूचित कर सकते हैं।

एक सदस्य हेतु[संपादित करें]

{{सुनिये|User1}} आपका सन्देश।--~~~~ उदाहरण, ":{{सुनिये|Jimbo Wales}} सन्देश।" लिखने पर निम्न पाठ प्रदर्शित होता है:

@Jimbo Wales: सन्देश।

अधिसूचना के काम करने के लिए सन्देश हस्ताक्षरित होना चाहिए और किसी अनुभाग में होना चाहिए।

अनेक सदस्यों हेतु[संपादित करें]

आप इस साँचे से एक-साथ अधिकतम 10 (पहले 7) सदस्यों को अधिसूचित कर सकते हैं:

{{सुनिये|User1|UserII|UserC}} सन्देश।--~~~~

पंक्चुयेशन में बदलाव[संपादित करें]

डिफ़ॉल्ट रूप से साँचा आखिरी नाम के बाद एक कोलन जोड़ देगा। इसे बदलने के लिए अपनी इच्छा अनुसार पैरामीटर |p= का प्रयोग कर के अपनी पसंद का कैरेक्टर लगाएँ। उदाहरण:

अन्य नाम[संपादित करें]

--- चक्रपाणी  वार्ता  10:35, 6 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

उपयोगी सामग्री[संपादित करें]

  • हिंदी विकिपीडिया व अन्य की रैंक जानने हेतु यहाँ क्लिक करें।
  • विकी ट्रेंड्स के लिए यहां जाएँ।
  • विकिपीडिया के सक्रिय सदस्यों की सूची यहाँ है।
  • हिंदी विकिपीडिया स्टैट्स के लिए यहाँ जाएँ।

कुछ संपादकों के लिंक नीचे दिए गए हैं आप इन से संपर्क कर सकते हैं दिए गए सदस्य असक्रिय (इनएक्टिव) हो सकते हैं ऐसी स्थिति में आप वि:चौपाल पर भी अपना प्रश्न पूछ सकते हैं।

  1. ☆★संजीव कुमार (✉✉)
  2. सत्यम् मिश्र (वार्ता)
  3. पीयूष (वार्ता)
  4. मनोज खुराना (वार्ता)
  5. Sfic (वार्ता)
  6. राजु सुथार (वार्ता)
  7. रोहित रावत(वार्ता)
  8. चंद्र शेखर(वार्ता)
  9. डा० जगदीश व्योमवार्ता
  10. मुज़म्मिल (वार्ता)
  11. अविनाश गर्गबातें करें
  12. शर्मा जी वार्तालाप 📥
  13. शुभम कनोडिया(वार्ता)
  14. पूर्णिमा वर्मन
  15. आशीष भटनागरसंदेश
  16. अमित प्रभाकर
  17. Munita Prasadवार्ता
  18. माला चौबे(वार्ता) --- चक्रपाणी  वार्ता  10:44, 6 मई 2016 (UTC)[उत्तर दें]

संपादन सारांश लिखे[संपादित करें]

आपसे अनुरोध है की आप विकिपेडिया के किसी भी लेख में कुछ भी संपादन करें तो पृष्ठ सहेजने के पहले संपादन कक्ष के नीचे जो संपादन का सारांश का भाग होता है उसमें आपने जो भी संपादन किया हो उनका सारांश भी लिखे। मानो की आपने किसी लेख में अन्य लेख की कड़ी जोड़ी है तो आप सारांश में 'कड़ी/कड़ीयाँ जोड़ी' लिख सकते है। विकिपेडिया में संपादन का सारांश लिखना एक अच्छी आदत मानी जाती है। कुछ आम सारांश के लिए कुछ विकल्प भी उपलबध है। आप किसी भी लेख में सम्पादन पर क्लिक करके सम्पादन कक्ष के नीचे और पृष्ठ सहेजे वाले बटन के उपर देखेंगे तो आपको पता चल जाएगा। संपादन का सारांश लिखने से दूसरे सदस्यो को पता चलता है की आपने किस प्रकार का सम्पादन किया है। वरना जाँचने के बाद ही पता चलेगा की आपने किस प्रकार के बदलाव किये है। और एक विनती ये भी है कि लेख में बार-बार छोटे संपादनो के लिए अलग-अलग सम्पादन न करके सभी संपादन एक साथ ही करलें। पुर्वावलोकन/बदलाव दिखाए पर क्लिक करके अपने बदलाव द्खलें। सभी बदलाव ठीक है ये देखने के बाद ही पृष्ठ सहेजे पर क्लिक करें। धन्यवाद।-योगेश कवीश्वर (वार्ता)