विदुप अग्रहरि

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
विदुप अग्रहरि
जन्म १९६९
उत्तर प्रदेश, भारत
आवास इलाहबाद
राष्ट्रीयता भारतभारतीय
नागरिकता भारतभारत
पेशा गायक, संगीतकार, राजनेता, उद्यमी
गृह-नगर बाँदा, उत्तर प्रदेश, भारत
राजनैतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी
धर्म हिन्दू
जीवनसाथी नीलिमा अग्रहरि
माता-पिता श्यामा चरण गुप्ता
जमुनोत्री गुप्ता
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}
वेबसाइट
http://agrahari.com

विदुप अग्रहरि (जन्म: १९६९) एक भारतीय गायक, उद्यमी और भारतीय जनता पार्टी के राजनेता हैं। वें श्याम ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज के डायरेक्टर हैं। वें उद्योगपतिलोकसभा सदस्य श्यामा चरण गुप्ता और जमुनोत्री गुप्ता के पुत्र हैं।[1]

प्रारम्भिक जीवन[संपादित करें]

सन १९६९ में जन्मे विदुप अग्रहरि की शिक्षा इलाहबाद और कानपुर में हुई। स्कूल के दिनों से वह विभिन्न गायन प्रतियोगिताओं में भाग लिया। मन्ना डे, लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी और किशोर कुमार जैसे गायकों के गाने सुन सुन वे बड़े हुए।

म्यूजिक एल्बम और वीडियो[संपादित करें]

विदुप अग्रहरि ने सन २००४ में एल्बम "कैसी ये दीवानगी" से अपने म्यूजिकल जर्नी की शुरुआत किया। इनका दूसरा एल्बम "जाने क्या देख लिया" वीनस लेबल के अनतर्गत लांच हुआ। इसका संगीत प्रकाश आशीष ने कम्पोज किया और गीत बॉलीवुड गीतकार फैज़ अनवर ने लिखा।[2]

उनका पहला एल्बम "कैसी ये दीवानगी" राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन में प्रसारित हुआ। टाइटल ट्रैक "जाने क्या देख लिया" का म्यूजिक विडियो बैंकाक में अभिनेत्री सुव्रीन चावला और शिबानी दांडेकर के साथ शूट किया गया। इस एल्बम का गाना जाने क्या देख लिया राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन पर ९ स्पॉट पर पहुँच गया।[3]

उद्योग[संपादित करें]

विदुप अग्रहरि श्याम ग्रुप के डायरेक्टर हैं, जो मिनिस्ट्री ऑफ़ कॉर्पोरेट अफेयर्स से पंजीकृत हैं।[4][5] विदुप १९ मई २००१ से न्यू माउंट इन्वेस्टमेंट ट्रेडिंग कॉ. लिमिटेड[6] और १० फ़रवरी २००६ से तरुण पेपर्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं[7], साथ ही वे १ फ़रवरी १९८८ से एस.बी.डब्ल्यू. उद्योग लिमिटेड के होल टाइम डायरेक्टर हैं।[8]

राजनीति[संपादित करें]

पूर्व समाजवादी पार्टी नेता विदुप अग्रहरि ने जनवरी २०१४ में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ गये।[9] विदुप अग्रहरि भाजपा सांसद श्यामा चरण गुप्ता के पुत्र हैं।[10][11]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "विदुप अग्रहरि-बायोग्राफी". मूल से 12 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 अगस्त 2014.
  2. "Video Songs of Vidup Agrahari". मूल से 12 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 अगस्त 2014.
  3. "Song 'Jaane Kya Dekh Liya' by Vidup Agrahari reaches top 10 on DD1". Glam Gold. 25, January 2011. |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)[मृत कड़ियाँ]
  4. "About Vidup Agrahari". zuba (अंग्रेज़ी में). मूल से 12 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 अगस्त 2014.
  5. "Shyam Group". मूल से 22 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 अगस्त 2014.
  6. "New Mount Trading Investment Co Ltd". zuba (अंग्रेज़ी में). मूल से 12 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 अगस्त 2014.
  7. "Traun Papers Private Limited". zuba (अंग्रेज़ी में). मूल से 12 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 अगस्त 2014.
  8. "About Vidup Agrahari". zuba (अंग्रेज़ी में). मूल से 12 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 अगस्त 2014.
  9. "Leader questions BJP move to field ex-SP man from Allahabad". Business Standard. मार्च 20, 2014. मूल से 22 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 अगस्त 2014.
  10. "विधानसभावार रहेगा मतगणना का ट्रेंड". जागरण न्यूज़. 10 मई 2014. मूल से 12 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 अगस्त 2014.
  11. "पुराने घर लौटे श्यामाचरण, मना जश्न". अमर उजाला. 20 मार्च 2014. मूल से 13 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 अगस्त 2014.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]