आदित्य ठाकरे

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
आदित्य उद्धव ठाकरे

पूर्व मंत्री, महाराष्ट्र सरकार
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
30 दिसम्बर 2019

युवासेना प्रमुख
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
17 अक्टूबर 2010
पूर्वा धिकारी पद स्थापित
उत्तरा धिकारी विद्यमान

सदस्य, महाराष्ट्र विधान सभा
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
26 नवम्बर 2019

जन्म 13 जून 1990 (1990-06-13) (आयु 33)
मुंबई
राष्ट्रीयता भारतीय
राजनीतिक दल शिवसेना
संबंध उद्धव ठाकरे (पिता)
रश्मि ठाकरे (माता)
बाल ठाकरे(दादाजी)
प्रबोधनकार ठाकरे (परदादा)
राज ठाकरे (चाचा)
निवास मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
शैक्षिक सम्बद्धता सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई (बीए)
केसी लॉ कॉलेज (एलएलबी)
व्यवसाय राजनीतिज्ञ
धर्म हिन्दू

आदित्य ठाकरे (जन्म: 13 जून 1990) एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा महाराष्ट्र के विधायक है। वे निवर्तमान महाराष्ट्र सरकार में पर्यटन पर्यावरण मंत्री थे। वो महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पुत्र हैं। आदित्य एक कवि भी हैं।[1]

आदित्य मुम्बई के सेंट जेवियर्स कॉलेज के छात्र रहे हैं। इन्होंने 'युवा सेना' के जरिए अपनी राजनीतिक पारी का आगाज किया। बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल में पढ़ाई के दौरान आदित्य का अंग्रेजी में एक कविता संग्रह 'माई थॉट इन ब्लैक ऐंड व्हाइट' प्रकाशित हुआ था।[उद्धरण चाहिए]

बाल ठाकरे अपने समय के मशूहर कार्टूनिस्ट थे तो उद्धव फोटोग्राफर हैं। आदित्य की रुचि भी साहित्य में है। उनकी कविता संग्रह हिंदी और मराठी में भी छप चुका है। इसके अलावा उनके लिखे गए गीतों का एल्बम "उम्मीद" भी लांच हो चुका है। इन गीतों को कैलाश खेर, सुरेश वाडकर, शंकर महादेवन और सुनिधि चौहान जैसे दिग्गज गायकों ने अपनी आवाज दी है।[2][3]

आदित्य के राजनीति में आने का संकेत उद्धव ने 2008 में ही दे दिया था। 2009 के चुनाव में आदित्य ने शिवसेना के लिए प्रचार भी किया था।[उद्धरण चाहिए]

आदित्य ठाकरे ने पहली  बार 2019 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ा . जिसके साथ ही वह ठाकरे परिवार से चुनाव लड़ने वाले पहले सदस्य भी बन गए. आदित्य ठाकरे ने वर्ली विधानसभा सीट से अपना पहला चुनाव लड़ा |[4] आदित्य ठाकरे ने वर्ली सीट पर एनसीपी के सुरेश माणे को 67,427 वोटों के अंतर से हराया | जिसके बाद उन्हें अपने पिता के कैबिनेट में जगह दी गई और उन्होंने पहली बार कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी संभाली |[5]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Biography of Aaditya Thackeray". in.com. मूल से 29 सितंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 जुलाई 2014.
  2. "Tea with BS: Aditya Thackeray". Business Thackeray.
  3. "ये हैं शिवसेना प्रमुख के बेटे, लिखते हैं गीत और कविताएं". दैनिक भास्कर. मूल से 24 सितंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 सितंबर 2014.
  4. "महाराष्ट्र: पहली बार चुनाव लड़ेगा ठाकरे परिवार का सदस्य, वर्ली से उतरेंगे आदित्य". आज तक (hindi में). अभिगमन तिथि 2022-05-02.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  5. "महाराष्ट्र: अजित पवार डिप्टी CM, आदित्य ठाकरे कैबिनेट मंत्री, पढ़ें किस-किसने ली शपथ". आज तक. अभिगमन तिथि 2022-05-02.