बिक्रम सिंह

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बिक्रम सिंह

जनरल बिक्रम सिंह
निष्ठा  भारत
सेवा/शाखा साँचा:थलसेना
सेवा वर्ष 1972–2014[1]
उपाधि जनरल
दस्ता सिख लाईट इन्फेण्ट्री रेजिमेण्ट[1]
नेतृत्व जीओसी-इन-सी पूर्वी कमान
जीओसी 15 कॉर्प्स
जीओसी राष्ट्रीय राईफल्स
काँगो में जीओसी पूर्वी डिवीज़न[1]
सम्मान परम विशिष्ट सेवा पदक
उत्तम युद्ध सेवा पदक
अति विशिष्ट सेवा पदक
सेना पदक
विशिष्ट सेवा पदक
बिक्रम सिंह

कार्यकाल
31 मई 2012 - 31 जुलाई 2014
पूर्वा धिकारी विजय कुमार सिंह
उत्तरा धिकारी दलबीर सिंह सुहाग

जनरल बिक्रम सिंह, परम विशिष्ट सेवा पदक, उत्तम युद्ध सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, सेना पदक, विशिष्ट सेवा पदक, एडीसी[2] भारतीय थलसेना के 25वें अध्यक्ष रह चुके हैं। भारतीय सेना की पूर्वी कमान के अध्यक्ष रहे जनरल बिक्रम सिंह, 31 मई 2012 को जनरल वी के सिंह के सेवानिवृत्त होने के पश्चात् भारतीय थलसेना के अध्यक्ष बने।[3][4] जनरल जे जे सिंह के बाद इस पद पर आसीन होने वाले वे द्वितीय सिख हैं।[5] वे भारतीय सेना के सेनाध्यक्षों की समिति के अध्यक्ष भी रहे।[6] 31 जुलाई 2014 को वे सेवानिवृत्त हुए तथा उनके स्थान पर जनरल दलबीर सिंह सुहाग भारतीय थलसेना के अध्यक्ष बने।

परिवार[संपादित करें]

बिक्रम सिंह की जीवन संगिनी का नाम सुरजीत कौर है तथा इनकी दो संतानें हैं।[7]

सेना में करियर[संपादित करें]

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 40वें बैच के ग्रैजुएट[8] श्री सिंह ने 31 मार्च 1972 को सिख लाईट इन्फेण्ट्री में सेना में शामिल हुए। इन्फेण्ट्री स्कूल में उन्हें "बेस्ट यंग ऑफिसर" का खिताब मिला। सर्वोत्तम कमाँडो के लिए उन्हें "कमाण्डो खुकरी" तथा "बेस्ट इन टैक्टिक्स" ट्रॉफी भी मिली। बाद में वे इन्फेण्ट्री स्कूल के कमाण्डो विंग में इंस्ट्रक्टर भी रहे।[1] 2004 में उन्होंने यूनाईटेड स्टेट्स आर्मी वार कॉलेज से ग्रैजुएट किया और सेनाध्यक्ष रहते हुए अंतर्राष्ट्रीय शाँति व स्थिरता में उनके significant and enduring योगदान के लिए उन्हें इस प्रतिष्ठान "अंतर्राष्ट्रीय हॉल ऑफ फेम" से सम्मानित किया गया।[9]

हायर कमाँड का कोर्स पूरा करने के पश्चात् उनका प्रथम कार्यकाल Military Operations (MO) Directorate में डायरेक्टर के रूप में था। इसी समय में कारगिल युद्ध हुआ जिसके दौरान वे भारतीय सेना के प्रमुख प्रवक्ता थे। सेना मुख्यालय में उन्होंने चार प्रमुख जिम्मेदारियाँ निभाई- डिप्टी डायरेक्टर जनरल के रूप में MO Directorate में अतिरिक्त कार्यकाल, Perspective Planning Directorate में दो कार्यकाल, Perspective Planning (Strategy) के डिप्टी डायरेक्टर जनरल और बाद में अतिरिक्त डायरेक्टर जनरल के रूप में। डायरेक्टर जनरल स्टाफ ड्यूटीज़ (DGSD) के पद पर लेफ्टिनेण्ट जनरल के रूप में वे पुनः सेना मुख्यालय में आए।[1]

वे जीओसी-इन-सी पूर्वी कमान, जीओसी 15 कॉर्प्स, जीओसी राष्ट्रीय राईफल्स तथा काँगो में जीओसी पूर्वी डिवीज़न के पद भी संभाल चुके हैं।[1] जम्मू कश्मीर में ब्रिगेडियर की पोस्टिंग के दौरान वे घायल भी हुए।[10]

सम्मान एवं अलंकरण[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Know your new army chief, General Bikram Singh". Ndtv.com. मई 31, 2012(IST). मूल से 1 जून 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 मई 2012. |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  2. "Chief of the Army Staff". indianarmy.nic.in. अभिगमन तिथि 1 जून 2012.
  3. "Bikram Singh assumes charge as new Army chief - द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया". The Times Of India. मूल से 13 जनवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 मई 2012.
  4. "Gen. V.K. Singh to retire today". नई दिल्ली: द हिन्दू. 31 मई 2012. मूल से 2 जून 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 जून 2012.
  5. By PPI. "Lt General Bikram Singh to succeed Indian army chief – The Express Tribune". Tribune.com.pk. मूल से 7 मई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 मई 2012.
  6. "General Bikram Singh takes over as most senior military chief". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 30 दिसम्बर 2013. मूल से 2 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 जनवरी 2014.
  7. "Bikram Singh assumes charge as new Army chief". The Times Of India. 31 मई 2012. मूल से 13 जनवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 मई 2012.
  8. "Chiefs of Staff". National Defence Academy. मूल से 15 मई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 जुलाई 2012.
  9. "India, US army chiefs seek stronger defence cooperation". Business Standard. 8 दिसम्बर 2013. मूल से 11 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 दिसम्बर 2013.
  10. "I have shed my blood in Kashmir Valley: Army Chief". 9 जुलाई 2012. मूल से 17 जनवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 जुलाई 2012.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

सैन्य कार्यालय
पूर्वाधिकारी
विजय कुमार सिंह
भारत के थलसेनाध्यक्ष
31 मई 2012 से 31 जुलाई 2014
उत्तराधिकारी
दलबीर सिंह सुहाग