मारिज विण्टरनित्ज

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

मारिज विण्टरनित्ज (Moriz Winternitz ; 23 दिसम्बर 1863 – 9 जनवरी 1937) आस्ट्रिया के गणमान्य पौर्वात्यविद (Orientalist) थे। उन्होने आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में मैक्समूलर के साथ मिलकर भारत विद्या से सम्बन्धित कार्य आरम्भ किया। १९०८ से १९२२ के बीच उन्होने 'Geschichte der indischen Literatur' नामक संस्कृत साहित्य का इतिहास लिखा। उनके योगदान से ही आधुनिक युग में हिन्दू, बौद्ध और जैन धर्म से सम्बन्धित अध्ययन के क्षेत्र में क्रान्ति आ गयी।

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]