उरुमची विस्फोट – मई २०१४

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

चीन के शिनजियांग प्रान्त की राजधानी उरुमची के बाज़ार में २२ मई २०१४ को कुछ हमलावरों ने खरीददारी कर रहे लोगों के बीच दो गाडियों को टकरा दिया और लोगों पर विस्फोटक फेंकें। इस घटना में कम से कम ३१ लोग मारे गये और ९० से अधिक लोग घायल हो गये।[1][2][3]

पृष्ठभूमि[संपादित करें]

उरुमची में रहने वाले अधिकत्तर लोगउइगुर मुस्लिम हैं।[4] इस क्षेत्र में प्रांत के बाहर से बसने वाले हान और स्थानीय निवासियों बीच दंगे होते रहे हैं। यहाँ के कुछ स्थानीय लोगों को लगता है कि बाहरी लोगों के आगमन के कारण वे अपनी ही जगह पर अधिकार-रहित हो गये हैं। अप्रैल २०१४ में भी शिंगजियांग में एक रेलवे स्टेशन पर हमला हुआ था जिसमें तीन लोगों की मौत ७९ लोग हताहत हुए थे।[5]

घटना[संपादित करें]

स्थानीय समयानुसार सुबह ०७:५० बजे दो कारों में कुछ लोग आये। उन्होंने स्थानीय लोगों पर विस्फोटक सामग्री फैंकी।[6] इन हमलों में कम से कम ३१ लोग मारे गये और ९० से अधिक लोग हताहत हुए।[7][8]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "चीन में बम-विस्फोटः 30 मरे, क़रीब 100 घायल". रडियो रूस. २२ मई २०१४. मूल से 22 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ मई २०१४.
  2. "चीन: शिनजियांग में धमाका, 31 की मौत". बीबीसी हिन्दी. २२ मई २०१४. मूल से 25 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ मई २०१४.
  3. "चीन के उरुमुछी में हुए आतंकवादी हमले में 31 की मौत". चाइना रेडियो इण्टरनैशनल. २२ मई २०१४. मूल से 22 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ मई २०१४.
  4. "चीन के शिंगजियांग प्रांत में धमाकों में 31 की मौत, कई घायल". एनडीटीवी इंडिया. २२ मई २०१४. मूल से 22 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ मई २०१४.
  5. "चीन के शिंगजियांग प्रांत में हुए विस्फोटों में 31 की मौत". लाइव हिन्दुस्तान. २२ मई २०१४. मूल से 22 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ मई २०१४.
  6. "चीन में सबसे बड़ा आतंकी हमला: सीरियल ब्‍लास्‍ट में 31 की मौत, 90 घायल". दैनिक भास्कर. २२ मई २०१४. मूल से 22 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ मई २०१४.
  7. "President Xi vows severe punishment for terrorists" [राष्ट्रपति झी ने आतंकियों को कठोर दण्ड देने का वादा किया।] (अंग्रेज़ी में). शिहुंजा. २२ मई २०१४. मूल से 25 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ मई २०१४.
  8. "Explosion in China's Xinjiang Kills 31" [चीन के शिनजियांग में विस्फोट में ३१ मारे गये] (अंग्रेज़ी में). वॉयस ऑफ़ अमेरिका. २२ मई २०१४. मूल से 22 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ मई २०१४.