नाइजीरिया बम विस्फोट – मई २०१४

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

https://web.archive.org/web/20080521181832/http://commons.wikimedia.org/wiki

नाइजीरिया बम विस्फोट – मई २०१४
तिथि 20 मई 2014 (2014-05-20)
स्थान जोस, नाइजीरिया
निर्देशांक 9°52′N 8°53′E / 9.867°N 8.883°E / 9.867; 8.883
मृत्यु ११८
घायल ५६

२० मई २०१४ को नाइजीरिया के जोस नगर में दो बम विस्फोट हुये जिनमें कम से कम ११८ लोगों की मृत्यु हो गई और ५६ लोगों को चोटें आयीं।[1] पहला बम विस्फोट बाजार में हुआ जबकि अन्य विस्फोट एक बस स्टैण्ड पर पुरा। किसी समूह ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।

पृष्ठभूमि[संपादित करें]

जोस नगर में ईसाई और मुसलमान समूहों में कई के वर्षों में हिंसक झड़पें होती रही हैं जिसके परिणाम स्वरूप बम विस्फोट होते हैं तथा इस हमले से पहले से ही बोको हराम "उग्रवादी समूह" वहाँ सक्रिय था।[2] वर्ष २०१२ में ईसाई और मुस्लिमों में धार्मिक संघर्ष के फलस्वरूप बोको हराम ने कुछ चर्चों पर बम हमले करना आरम्भ कर दिया था।[1] इससे माह हमले से पहले बोको हराम ने २०० स्कूली छात्राओं का अपहरण भी किया था।[3]

हमले[संपादित करें]

तीस मिनट के समयान्तराल में दो कार विस्फोट हुये।[1] पहला धमाका शहर के एक व्यस्त बाज़ार में हुआ[4] जहाँ पचास से अधिक लोग हताहत हुये[5] दूसरा विस्फोट अस्पताल के निकट हुआ।[5] इसमें बड़ी मात्रा में काला धुआं भी देखा गया।[5] बम विस्फोट अधिक से अधिक जनहानि पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया प्रतीत होता है।[1]

तत्काल प्रतिक्रिया[संपादित करें]

अग्निशमन और बचाव कार्यक्रमियों ने घटना स्थल पर पहुँचने के कोशिश की जिसमें घटनास्थल से भागने वाले लोगों के कारण बाधा उत्पन्न हुई।

प्रतिक्रिया[संपादित करें]

नाइजीरिया के राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन ने बम विस्फोटों की निंदा की।[6]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Nigeria bombings: 'Death toll passes 100'" [नाइजीरिया बम विस्फोट: मृतकों की संख्या १०० तक पहुंची']. बीबीसी न्यूज़ (अंग्रेज़ी में). २० मई २०१४. मूल से 21 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २१ मई २०१४.
  2. एंड्र्यू वॉकर (१५ मई २०१४). "नाइजीरिया: बोको हराम क्यों है 'बेकाबू'?". बीबीसी हिन्दी. मूल से 17 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २१ मई २०१४.
  3. "नाइजीरिया में अगवा स्कूली बच्चियों को बेचने की धमकी". बीबीसी हिन्दी. ५ मई २०१४. मूल से 11 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २१ मई २०१४.
  4. "नाइजीरिया: धमाकों में 118 की मौत, कई घायल". बीबीसी हिन्दी. २१ मई २०१४. मूल से 23 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २१ मई २०१४.
  5. "2 explosions kill at least 118 in central Nigeria city" [मध्य नाइजीरियाई नगर में दो बम विस्फोटों में कम से कम ११८ लोग मारे गये]. फ़ॉक्स न्यूज़ (अंग्रेज़ी में). २० मई २०१४. मूल से 20 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २१ मई २०१४.
  6. "नाइजीरिया में दो धमाकों में 118 की मौत, सैकड़ों घायल". दैनिक जागरण. २१ मई २०१४. मूल से 21 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २१ मई २०१४.