वार्ता:हिन्दी या उर्दू मूल के अंग्रेजी शब्दों की सूची

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

यह पृष्ठ हिन्दी या उर्दू मूल के अंग्रेजी शब्दों की सूची लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

हिंदी शब्दों का अर्थ[संपादित करें]

ये लेख साफ-साफ अंग्रेज़ी विकिपीडिया से अनुवादित है, मैं इसमें सुधार करना चाहता हूँ। पर क्योंकि ये लेख हिंदी भाषा से संबंधित है कि कौन से शब्द अंग्रेज़ी में हिंदी से आयें है तो क्या हमें हिंदी के शब्दों का भी मतलब बताना चाहिये? मेरा मतलब है, ये हिंदी विकिपीडिया है तो यहाँ के पाठक भी हिंदी भाषी होंगे तो वो तो इन शब्दों का अर्थ जानते ही होंगे। पीयूषवार्ता 10:28, 4 मई 2014 (UTC)[उत्तर दें]

@हिंदुस्थान वासी: पीयूष जी, पिछले वर्ष इसी समय संस्कृत मूल के अंग्रेज़ी शब्दों की सूची नामक पृष्ठ में ये सुधार किया था। मुझे लगता है उस पृष्ठ को देखना आपके लिए लाभदायक होगा। चूँकि संस्कृत के भी बहुत से शब्द हिन्दी से मिलते जुलते होते हैं लेकिन उनका भी सरल/अन्य अर्थ लिखा जा सकता है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 13:44, 4 मई 2014 (UTC)[उत्तर दें]
ठीक है मैं अपना काम जारी करता हूँ। पीयूषवार्ता 14:16, 4 मई 2014 (UTC)[उत्तर दें]
संजीव कुमार जी मैंने अपना काम कर दिया है, आप देख लिजिये कि क्या हमें अनुवाद वाला सांचा हटा देना चाहिये। पीयूषवार्ता 15:58, 5 मई 2014 (UTC)[उत्तर दें]
पीयूष जी आपने बहुत अच्छा कार्य किया है। मैंने अनुवाद साँचा हटा दिया है। आप आगे भी चाहें तो पृष्ठ में और सामग्री जोड़ सकते हो।☆★संजीव कुमार (✉✉) 16:41, 5 मई 2014 (UTC)[उत्तर दें]